Back
IT रेड के बाद इस्तियाक खान के इर्द-गिर्द जांच, सोनभद्र में बड़ी छापेमारी
ADArvind Dubey
Feb 28, 2026 08:01:54
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र में आयकर विभाग की तीन दिनों तक चली बड़ी कार्रवाई के बाद जांच का दायरा और व्यापक होता नजर आ रहा है। खानन कारोबारियों से शुरू हुई पड़ताल अब सपा नेता और खनन व्यवसायी इस्तियाक खान के इर्द-गिर्द केंद्रित दिखाई दे रही है। कथित बेनामी पट्टों, वित्तीय लेन-देन और टैक्स देनदारी की गहन जांच जारी है। इस्तियाक खान को पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल का करीबी बताया जाता रहा है। सूत्रों के मुताबिक आईटी रेड के बाद हाजी इकबाल पर भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई चर्चा में है। इसी बीच यह भी सामने आ रहा है कि खनन और अवैध गतिविधियों से जुड़े कई मामलों में इस्तियाक खान पर पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे यह जांच और अहम हो गई है। बुधवार को लग्जरी गाड़ियों पर शादी के स्टिकर लगाकर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और चोपन समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। करीब 60 घंटे चली इस कार्रवाई में खनन कारोबारियों के आवास, दफ्तर, क्रशर यूनिट और खदान साइटों की बारीकी से तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक दीवान-बेड खोलवाकर देखे गए, अलमारी, बक्से और अन्य संभावित स्थानों की जांच कर आमदनी के स्रोत, खर्च और टैक्स भुगतान से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए। ईशाना खदान सहित अन्य पट्टा क्षेत्रों में पहली बार ड्रोन कैमरे से मैपिंग कराई गई। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में सैटेलाइट जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल कर खनन की वास्तविक स्थिति और पट्टों की सीमा का मिलान किया गया। जांच के केंद्र में सपा नेता इस्तियाक खान बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उनके कथित बेनामी पट्टों और वित्तीय नेटवर्क को लेकर गहन पड़ताल की गई है। उन्हें पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल का करीबी बताया जाता रहा है। आईटी रेड के बाद हाजी इकबाल पर भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई चर्चा में है। साथ ही खनन और अवैध कार्यों से जुड़े कई मामलों में इस्तियाक खान पर पूर्व से मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। जांच के दौरान कई बैंक खाते चिन्हित कर फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और टैक्स चोरी का आकलन जारी है। कुछ स्थानीय अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है, जिन्हें जल्द नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। तीन दिनों तक चली इस हाईप्रोफाइल कार्रवाई के दौरान खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। अब आयकर टीम अहम दस्तावेज अपने साथ लेकर जनपद से बाहर जा चुकी है और आगे की कार्रवाई दस्तावेजों के विश्लेषण के आधार पर तय की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 28, 2026 09:30:350
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 28, 2026 09:30:100
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 09:17:250
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 28, 2026 09:17:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 09:17:01Noida, Uttar Pradesh:हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद मामले थम नहीं रहे...ताजा वीडियो कुशीनगर से सामने आया है
अब देखना होगा की आखिर पुलिस कब तक हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर पाती है
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 09:16:500
Report
0
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 28, 2026 09:16:310
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 28, 2026 09:16:210
Report
