Back
सोनभद्र के पेढ़े गाँव में चार वर्षीय बच्ची पानी की टंकी में डूबकर मौत
ADArvind Dubey
Feb 05, 2026 16:02:45
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़े गांव में चार साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घर के बाहर खेलते-खेलते बच्ची अचानक लापता हो गई और घंटों की तलाश के बाद उसका शव घर के पास रखी पानी की टंकी में मिला। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह दर्दनाक घटना घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़े गांव की है। चार वर्षीय मासूम बालिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक गायब हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन शाम तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में घर के पास रखी पानी भरी टंकी में बच्ची का शव उतराया हुआ मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक खेलते समय बच्ची फिसलकर पानी की टंकी में गिर गई, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे स्थानों पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खुले टैंक और पानी की टंकी को सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 17:16:320
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 17:16:100
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report