Back
डीएम ने किया तहसील मीरगंज का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं चुस्त-दुरुस्त
uttrapradesh, Uttar Pradesh
लंबित वादों के निस्तारण में प्रगति पर जताया संतोष, भूमाफियाओं पर सख्ती के निर्देश
मीरगंज। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को तहसील मीरगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में स्थित अभिलेखागार, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय सहित विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने धारा 24, 34, 35, 38 एवं 80 के अंतर्गत लंबित वादों की पेंडेंसी की समीक्षा की, जिसमें तहसील मीरगंज की स्थिति संतोषजनक पाई गई। पांच वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों के निस्तारण में भी तहसील की प्रगति सराहनीय रही। समीक्षा में केवल दो वाद ही लंबित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
अभिलेखागार के निरीक्षण में सभी पत्रावलियां सुव्यवस्थित पाई गईं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को अभिलेखागार में तहसील का नक्शा लगाए जाने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिलीं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाणपत्र निर्धारित समयावधि में जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार, तहसीलदार मीरगंज सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। एक्शन मोड में दिखे जिलाधिकारी, समाधान दिवस रजिस्टर की जांच
मीरगंज। पूर्व में आयोजित समाधान दिवस में आई शिकायतों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मीरगंज तहसील में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मीरगंज एसडीएम से समाधान दिवस का रजिस्टर मंगवाया और उसमें दर्ज शिकायतों की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर अंकित मोबाइल नंबरों पर फोन कर सीधे फरियादियों से बात की। इस दौरान बिजली के बिल संशोधन में आ रही समस्या को लेकर एक फरियादी से फोन पर बातचीत की और जानकारी ली कि उसकी शिकायत का समाधान हुआ है या नहीं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली बिल संशोधन सहित सभी जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान दिवस की शिकायतों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान तहसील की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NKNished Kumar
FollowFeb 05, 2026 17:02:290
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 17:01:55Noida, Uttar Pradesh:Ashwini Vaishnaw AshwiniVaishnaw “हमने सारे unmanned railway crossing बंद कर दिए। लाखों लोगों की ज़िंदगी बचा ली।” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 17:01:440
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 05, 2026 17:01:290
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 05, 2026 17:01:010
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 05, 2026 17:00:490
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 17:00:290
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 17:00:190
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 05, 2026 16:48:150
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 05, 2026 16:47:550
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:47:420
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 05, 2026 16:47:170
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 05, 2026 16:46:530
Report