Back
सोनभद्र में 16 साल की दुष्कर्म केस: मुमताज अंसारी को 20 साल कठोर कारावास
ADArvind Dubey
Feb 11, 2026 15:02:38
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र जनपद में करीब साढ़े छह साल पुराने नाबालिग दुष्कर्म मामले में अदालत ने दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। 16 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने मुमताज अंसारी को बीस साल के कठोर कारावास की सजा दी है। साथ ही आरोपी पर 80 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसमें से 65 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष पॉक्सो कोर्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सुनाया। पूरे मामले की सुनवाई के दौरान 9 गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषसिद्ध माना। 24 अप्रैल 2019 का मामला शाहगंज थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को मुमताज अंसारी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 9 गवाह पेश किए गए। पत्रावली और गवाहों के बयान सुनने के बाद अदालत ने मुमताज अंसारी को दोषी करार देते हुए बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है, अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जुर्माने की राशि में से 65 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएं, जबकि जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने पैरवी की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:15:250
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:15:11Sambalpur, Odisha:ଧାନ କିଣା ବିକା ସୁରୁଖୁରୁରେ ଚାଲିଛି,ରବି ଓ ଖରିଫ ଫସଲ ସମୟରେ ମଧ୍ୟ ସବୁ ସୁରୁଖୁରୁରେ ଚାଲିଥିବା ସୂଚନା ଦେଲେ ରାଜ୍ୟ ବିଜେପି ସଭାପତି ମନମୋହନ ସାମଲ
0
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 11, 2026 18:01:530
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 11, 2026 18:01:350
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:01:230
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 18:01:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:00:44Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी का कार्यक्रम
09.15 बजे -सूचना विभाग की बैठक
11.00 बजे विधान सभा -सत्र
दोपहर 02 बजे से 06 बजे :गौतमबुद्ध दौरा
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 11, 2026 18:00:370
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 11, 2026 18:00:210
Report
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:380
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 17:46:210
Report