Back
झांसी में भ्रामक वीडियो से मस्जिद के विस्फोटक दावे झूठे, पुलिस कर रही कार्रवाई
ASABDUL SATTAR
Feb 11, 2026 18:00:37
Jhansi, Uttar Pradesh
एंकर- झांसी में भ्रामक कैप्शन लिखकर वीडियो प्रसारित करने वाले चार X हैंडलों के खिलाफ पुलिस ने प्रेमनगर थाने में केस दर्ज किया है। चारों X हैंडल पर एक वीडियो डाला गया। जिसमें लिखा गया-मस्जिद में विस्फोटक सामग्री मिली। नगर निगम ने मस्जिद को सील किया और मौलाना हिरासत में। जबकि सच्चाई ये हैं कि हाउस टैक्स अदा न करने पर नगर निगम ने 17 जनवरी को मस्जिद की दुकानें सील की कार्रवाई की थी। अब भ्रामक कैप्शन लिखकर वीडियो प्रसारित करने वालों को पुलिस ढूंढ़ रही है। पहले भी इस मामले में एक केस दर्ज हो चुका था।
वी/ओ.1- दरअसल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामगंज स्थित जामा मस्जिद बनी हुई है। जिसमें लगभग 40 दुकानें हैं। इनका कई सालों से हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया था। नोटिस के बावजूद मस्जिद कमेटी ने हाउस टैक्स जमा नहीं कराया तो 17 जनवरी को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम ने लगभग 12 दुकानों को सील कर दिया था। जबकि काफी दुकानदारों ने अपना अपना हाउस टैक्स जमा करा दिया था।
वी/ओ.2- एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि आज 11 फरवरी को एक वीडियो मस्जिद से विस्फोटक सामग्री मिलने के संबंध में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा है, जो की पूरी तरह से झूठा और भ्रामक अफवाहों को प्रसारित किया जा रहा है, वास्तविकता यह है कि 17 जनवरी को नगर निगम की टीम मोहल्ला इस्लामगंज के जामा मस्जिद की जिन दुकानों ने नगर निगम की बकाया फीस अदा नहीं की थी उसको बंद करने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही थी, उसी समय का यह वीडियो है, जिसे गलत और भ्रामक रूप से यह कहते हुए प्रसारित किया जा रहा है कि झांसी की मस्जिद में विस्फोटक सामग्री मिली जो की पूर्णता झूठ और भ्रामक तथ्य हैं इस संबंध में कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- प्रीति सिंह.....एस पी सिटी, झांसी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 19:00:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 19:00:140
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:32:400
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:31:370
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 18:31:180
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:31:010
Report