Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

सीतापुर में पराली जलाने पर जुर्माने की चेतावनी, जागरूकता अभियान जारी

RDRAJKUMAR DIXIT
Oct 24, 2025 18:15:54
Sitapur, Uttar Pradesh
सीतापुर। डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश पर किसानों को लाउडस्पीकर के माध्यम से किया गया जागरूक। पराली ना जलाने को लेकर दी गई चेतावनी। घर के आसपास या खेतों में पराली जलाने पर ढाई हजार से 15 हजार तक का वसूल किया जाएगा जुर्माना। प्रशासन ने ग्रामीणों को पराली ना जलाने की दिलाई शपथ। जिले की सभी ग्राम सभाओं में किया गया जागरूक।
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 25, 2025 05:57:37
Delhi, Delhi:

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 12 वर्षीय अंश और 14 वर्षीय कार्तिक नदी में बिना बताए गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने बताया कि बच्चे बिना बताए नदी में नहाने गए थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नागरिकों से नदी में नहाने से बचने की अपील की। मानसून के बढ़ते जलस्तर के कारण जलभराव और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 25, 2025 05:52:06
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर लोकआस्था का पर्व छठ की शुरुआत हो गईं है, कुछ युवकों की टोली द्वारा नदी घाटों पर किया गया कब्जा, हजार से डेढ़ हजार में बेंचा जा रहा नदी घाट, वहीं पुलिस ने कहा पकड़े जाने पर होगी कड़ी करवाई, जमशेदपुर में जिला प्रशासन द्वारा स्वर्णरेखा और खरकई नदी घाटों सजाया संवारा जा रहा है, नदी घाटों की साफ सफाई का काम जोरों पर चल रहा है, वहीं कुछ नदी घाटों पर कुछ युवकों की टोली का कब्जा हो गया है, युवकों द्वारा घाट छेक कर उसे बेंचा जा रहा है, कहीं हजार तो कहीं 15 रूपये लिए जा रहे हैं, कुछ स्थानीय युवकों की टोली इस काम में सक्रिय है, वहीं जैसे ही इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को मिली तो उन्होंने हर थाना क्षेत्र के नदी घाटों का दौरा किया, साथ नदी घाट अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों की सख्त निर्देश देते हुए इस तरह के युवकों पर नजर रख कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है, उन्होंने कहा कि मीडिया से जानकारी मिली कि कुछ युवकों द्वारा नदी घाट को छेक कर बेचा जा रहा है, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिला प्रशासन सभी घाटों को साफ सफाई करने का काम कर रहा है, नदी घाट पर जाएं और पूजा करें किसी भी युवकों द्वारा पैसा मांगे जाने पर तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म करें, पुलिस उन युवकों पर सख्त करवाई करेगी, आप नदी घाट और आए और भगवान भाष्कर कर अर्घ्य दें, जमशेदपुर पुलिस आप के साथ है.
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Oct 25, 2025 05:51:27
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंक झोंक और बहस का वीडियो हुआ वायरल, जुआरियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को धमकाते दिखे ग्रामीण, ग्रामीणों ने पुलिस से जुआरियों को छुड़ाया, वायरल वीडियो में ग्रामीण कहते दिखे कि अगर गांव से जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस पकड़कर ले जाती है तो होगी बेज़्जती, जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 जुआरियों को मौके से पकड़ा वही ग्रामीणों ने पुलिस से जुआरियों को जबरन छुड़ाते वीडियो में दिखते नजर आए, पुलिस खाली हाथ लौटी, वहीं इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एटा SSP श्याम नारायण सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी मुकेश तौमर और 2 उप निरीक्षक सहित 4 सिपाहियों को किया निलंबित, SSP श्याम नारायण सिंह की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, ग्रामीणों का धमकी देते वीडियो 2- 3 पहले का बताया जा रहा है, थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के अंगदपुर गांव का मामला।
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Oct 25, 2025 05:51:18
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Oct 25, 2025 05:50:53
Nawada, Bihar:नवादा पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर शराब माफियाओं के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर शराब निर्माण कर रहे माफियाओं पर की गई कार्रवाई कई शराब की भट्टी ध्वस्त। विधानसभा चुनाव को लेकर शराब माफियाओं पर नवादा पुलिस की बड़ी कारवाई की गई है। दरअसल चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर रजौली थाना क्षेत्र के महावरा पहाड़ पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस इस दौरान 4 शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। छापेमारी के दौरान 7000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को जप्त कर विनिष्ट कर दिया। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि चुनाव को लेकर छापेमारी अभियान चला कर कारवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने 7000 लीटर शराब बरामद किया है।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 25, 2025 05:50:20
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में चुनाव के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सासाराम के राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह की झारखंड के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद अब उनकी बुजुर्ग माता राधा केसरी देवी तथा उनकी पत्नी तारा देवी कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार में निकल रही हैं। सास-बहू दोनों साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिए निकल रही है। जब चुनाव प्रचार में निकल रही है तो मार्मिक दृश्य देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग माता अपने बेटे के लिए वोट मांग रही है, तो पत्नी अपने जेल में बंद पति के लिए वोट मांग रही हैं। बच्चों के आँख में भी आंसू है। बेटा भी रो रो कर अपने पिता के लिए वोट मांग रहा है। यह दृश्य काफी मार्मिक है। सास बहू को लेकर हमारे समाज में तरह-तरह की कहानी है। लेकिन राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह की गिरफ्तारी के बाद उनकी माता राधा केसरी देवी तथा उनकी पत्नी तारा देवी कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार में निकल रही हैं। बता दे कि झारखंड के गढ़वा में 24 साल पुराने बैंक डकैती के मामले में राजद के प्रत्याशी सतेंद्र साह की गिरफ्तारी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उनके प्रचार अभियान की कमान सास बहू ने थाम रखा है। दोनों सुबह-सुबह चुनाव प्रचार में निकल जाती है तथा शाम तक लोगों से वोट मांगती है।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Oct 25, 2025 05:49:50
Madhubani, Bihar:बेनीपट्टी पट्टी विधान सभा सीट चर्चित है ।यहां से पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा भाजपा प्रत्याशी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 32 बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी के विनोद नारायण झा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की भावना झा को भारी मतों से हरा था. विनोद नारायण झा को कुल 78862 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं भावना झा को 46210 मत मिले हैं। बेनीपट्टी ब्राह्मण बहुल क्षेत्र है। वहीं यादव मतदाताओं की आबादी 10 फीसदी है. इसके बाद दलित आते हैं. बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,09,089 मतदाता हैं, जिनमें 1,62,102 पुरुष मतदाता, 1,46,979 महिला मतदाता और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 11 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याएं हैं जो वर्षों से कायम हैं। बेनीपट्टी में स्थाई बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। बाजार में सड़क किनारे नाला नहीं है, जिससे जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र हर साल बाढ़ और सुखाड़ की समस्या से जूझता है, नेपाल से बहने वाली धौंस नदी के बाढ़ से लाखों की आबादी प्रभावित होती है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। पौराणिक स्थल भी उपेक्षित है। गांडिवेश्वरनाथ महादेव स्थान जैसे पौराणिक स्थल की उपेक्षित है। उच्चैठ शक्ति पीठ और कालिदास डीह पर्यटन केंद्र नहीं बन सका। अरेर को प्रखण्ड का दर्जा नहीं मिल सका है। भाजपा और कांग्रेस में होती है टक्कर 2015 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़नेवाली भावना झा ने 55978 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के विनोद नारायण झा को 51244 वोट मिले थे. हार का अंतर महज 4734 वोटों का था. 2010 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के विनोद नारायण झा विधायक चुने गए थे. उन्होंने लोजपा के महेश चंद्र सिंह को हराया था। विनोद नारायण झा ने 31198 मत प्राप्त किये थे, वहीं महेश चंद्र सिंह ने 18556 मत. हार का अंतर 12642 वोटों का था. कांग्रेस का रहा है गढ़:- इस सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के छोटे प्रसाद सिंह जीते थे. इसके बाद लंबे समय तक इस सीट पर सीपीआई का कब्जा रहा. सीपीआई के तेजनारायण झा 1962, 1967,1972 और 1977 में यहां से विधायक चुने गए थे. 1969 में एसएसपी के वैद्यनाथ झा यहां से जीते थे. वहीं 1980, 1985 और 1990 में कांग्रेस के योगेश्वर झा ने यहां से जीत हासिल की थी. शालीग्राम यादव ने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर 1995 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया. 2025 में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्यासी बिनोद नारायण झा और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी नलिनी रंजन झा आमने सामने हैं। कांग्रेस ने भावना झा को टिकट ना देकर नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा को Krne दिया है।हालांकि भाजपा बागी डॉक्टर बी झा मृणाल भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं जिससे बेनीपट्टी में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है. बाइट बिनोद नारायण झा भाजपा प्रत्याशी MLA बाइट नलिनी रंजन झा कांग्रेस प्रत्याशी बाइट डॉ बी झा मृणाल निर्दलीय बागी भाजपा
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 25, 2025 05:49:25
Patna, Bihar:पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं... इसको लेकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा आज गृह मंत्री अमित शाह का खगड़िया, मुंगेर और बिहारशरीफ में है... मैं साथ में रहूँगा... जनता का रुझान NDA के प्रति दिख रहा है, जननायक की उपाधि चोरी करने वाले कांग्रेस और जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाली बीजेपी और पीएम, ये जनता फर्क देख रही है। वहीं तेजस्वी पर हमला बोलते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा जनता का मखौल उड़ा रहे हैं विपक्ष के नेता... घर से ही बेटा बेटी CM बने, संसद बने वो आदमी कैसे 14 करोड़ आबादी की बात कर सकते है... परिवार से बाहर आज तक नहीं निकले हैं, किसी दूसरे को आरजेडी में ही CM फेस पहले घोषित कर दे।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 25, 2025 05:49:13
Munger, Bihar:छठ पर्व पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम — एसडीआरएफ और गोताखोरों की तैनाती मुंगेर : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही शनिवार को मुंगेर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठव्रती महिलाएं व श्रद्धालु गंगा स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगा जल भरकर घर लौटते नजर आए। भीड़ को देखते हुए सोझी, बबुआ और कष्टहरणी गंगा घाटों पर पुलिस बल, एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीमों की तैनाती की गई है। वहीं जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो। छठव्रतियों ने बताया कि आज से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पूरे बिहार में हो चुकी है। पहला दिन नहाय-खाय का होता है, जिसमें श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद कद्दू-भात बनाकर भगवान को भोग लगाते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरी तरह श्रद्धा, आस्था और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। वहीं गंगा स्नान के बाद व्रती महिलाएं छठ प्रसाद की तैयारी में जुट गईं। पोलो मैदान में सामूहिक रूप से महिलाएं गेहूं धोकर सुखाने में व्यस्त रहीं और उसकी दिनभर निगरानी करती रहीं ताकि कोई पक्षी उसमें चोंच न लगाए। घाट परिसर मंगल गीतों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्ति भाव से ओत-प्रोत रहा। व्रती महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, कोई त्रुटि न हो इसके लिए पूरा परिवार सतर्क रहता है। छठव्रतियों ने कहा यह पर्व श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है। पूरा परिवार मिलकर इसकी तैयारी करता है ताकि कोई चूक न हो। बाइट — छठव्रती महिला बाइट - छठव्रती महिला बाइट -छठव्रती महिला गंगा घाटों पर तैनात एनडीआरएफ की टीम कॉन्स्टेबल राजीव कुमार ने बताया की कष्टहरणी, बबुआ और सोझी घाटों पर हमारी तीन टीमें तैनात हैं, प्रत्येक टीम में चार जवान शामिल हैं। छठ पर्व की समाप्ति तक हमारी ड्यूटी जारी रहेगी。 बाइट — राजीव कुमार, कॉन्स्टेबल, एसडीआरएफ :
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 25, 2025 05:48:43
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी स्लग - जमीन हथियाने के लिए भतीजे ने चाचा की कर दी हत्या। खूँटी जिले में भतीजे के द्वारा चाचा की नृशंस हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना अड़की थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती बिहड़ क्षेत्र के साके गाँव की है। जहाँ 18 वर्षीय लड़के एतवा सोय ने जमीन हथियाने के लिए अपने चाचा 25 वर्षीय सामू सोय की निर्मम हत्या कर दी। सामू सोय का शादी हो चुका था लेकिन उसकी पत्नी की देहांत हो चुकी है। अब चाचा का हिस्सा का जमीन के वारिस नहीं रहने के कारण उसका जमीन हथियाने के लिए उसे लड़ाई का बहाना बनाकर उसकी हत्या कर दी। और एतवा ने ईंट से मार-मारकर नृशंस हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अन्त्यपरिक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया साथ ही हत्यारोपी युवक एतवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों का भी मानना है कि कहीं जमीन जायदाद का मामला हो सकता है हिस्सा बटवारा ना मिले इसके लिए भी उसकी हत्या की गई होगी हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों पर अनुसंधान कर रही है और हत्यारोपी एतवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि अपना भतीजा तो नहीं लेकिन रिश्ता का भतीजा एतवा ने चाचा की हत्या कर दी। उसके चाचा की शादी हो चुकी थी लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके जमीन जायदाद इन लोगों का है जाएगा। इसलिए ही उसे मार दिया गया। रिश्तेदार ने बताया कि एतवा ने ईंट से मारकर सामू को मार डाला। लेकिन पुलिस ने एतवा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी हत्या का कारण जमीन जायदाद ही हो सकता है। बाईट ‌- ग्राम प्रधान, साके गाँव। बाईट ‌- मृतक के परिजन , साके गाँव।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top