Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

बेनीपट्टी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, झा बनाम नलिनी झा बनाम मृणाल

BBBindu Bhushan
Oct 25, 2025 05:49:50
Madhubani, Bihar
बेनीपट्टी पट्टी विधान सभा सीट चर्चित है ।यहां से पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा भाजपा प्रत्याशी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 32 बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी के विनोद नारायण झा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की भावना झा को भारी मतों से हरा था. विनोद नारायण झा को कुल 78862 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं भावना झा को 46210 मत मिले हैं। बेनीपट्टी ब्राह्मण बहुल क्षेत्र है। वहीं यादव मतदाताओं की आबादी 10 फीसदी है. इसके बाद दलित आते हैं. बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,09,089 मतदाता हैं, जिनमें 1,62,102 पुरुष मतदाता, 1,46,979 महिला मतदाता और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 11 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याएं हैं जो वर्षों से कायम हैं। बेनीपट्टी में स्थाई बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। बाजार में सड़क किनारे नाला नहीं है, जिससे जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र हर साल बाढ़ और सुखाड़ की समस्या से जूझता है, नेपाल से बहने वाली धौंस नदी के बाढ़ से लाखों की आबादी प्रभावित होती है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। पौराणिक स्थल भी उपेक्षित है। गांडिवेश्वरनाथ महादेव स्थान जैसे पौराणिक स्थल की उपेक्षित है। उच्चैठ शक्ति पीठ और कालिदास डीह पर्यटन केंद्र नहीं बन सका। अरेर को प्रखण्ड का दर्जा नहीं मिल सका है। भाजपा और कांग्रेस में होती है टक्कर 2015 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़नेवाली भावना झा ने 55978 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के विनोद नारायण झा को 51244 वोट मिले थे. हार का अंतर महज 4734 वोटों का था. 2010 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के विनोद नारायण झा विधायक चुने गए थे. उन्होंने लोजपा के महेश चंद्र सिंह को हराया था। विनोद नारायण झा ने 31198 मत प्राप्त किये थे, वहीं महेश चंद्र सिंह ने 18556 मत. हार का अंतर 12642 वोटों का था. कांग्रेस का रहा है गढ़:- इस सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के छोटे प्रसाद सिंह जीते थे. इसके बाद लंबे समय तक इस सीट पर सीपीआई का कब्जा रहा. सीपीआई के तेजनारायण झा 1962, 1967,1972 और 1977 में यहां से विधायक चुने गए थे. 1969 में एसएसपी के वैद्यनाथ झा यहां से जीते थे. वहीं 1980, 1985 और 1990 में कांग्रेस के योगेश्वर झा ने यहां से जीत हासिल की थी. शालीग्राम यादव ने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर 1995 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया. 2025 में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्यासी बिनोद नारायण झा और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी नलिनी रंजन झा आमने सामने हैं। कांग्रेस ने भावना झा को टिकट ना देकर नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा को Krne दिया है।हालांकि भाजपा बागी डॉक्टर बी झा मृणाल भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं जिससे बेनीपट्टी में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है. बाइट बिनोद नारायण झा भाजपा प्रत्याशी MLA बाइट नलिनी रंजन झा कांग्रेस प्रत्याशी बाइट डॉ बी झा मृणाल निर्दलीय बागी भाजपा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDurag singh Rajpurohit
Oct 25, 2025 08:04:28
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर - दुर्ग सिंह भारत-पाक NOTAM अलर्ट! भारत का 'त्रिशूल' अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक राजस्थान-गुजरात में 28,000 फीट तक हवाई क्षेत्र आरक्षित, पाक सीमा पर शक्ति प्रदर्शन पाकिस्तान जवाबी NOTAM 28-29 अक्टूबर, मध्य-दक्षिण हवाई मार्ग बंद दोनों देशों की हवाई क्षेत्र बंदी 24 अक्टूबर तक बढ़ी, सिविल-मिलिट्री फ्लाइट्स बैन पहलगाम हमले के बाद मासिक NOTAM विस्तार, तनाव चरम पर सैटेलाइट इमेजरी में बड़े सैन्य जमावड़े की पुष्टि, ट्राई-सर्विसेज ड्रिल हथियार परीक्षण संभावित, पाकिस्तान ने अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए एयरलाइंस रूट डायवर्ट, यात्री प्रभावित, फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव NOTAM उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, वायुसेना हाई अलर्ट भारत-पाक सीमा पर युद्धाभ्यास, क्षेत्रीय तनाव में नया अध्याय
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Oct 25, 2025 08:03:15
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ सरकारी दुकानों पर खाद की कमी घंटों इंतजार के बाद भी सरकारी दुकान पर खाद नहीं मिल रहा प्राइवेट दुकानों पर अधिक कीमत पर खाद खरीदना किसान की मजबूरी ब्लैक मार्केटिंग की समस्या ऐंकर: किसान के खेतों में जुताई बुवाई शुरू हो चुकी है जिसके चलते खेतों में यूरिया और dap की मांग और जरूरत लगातार बनी हुई है। किसान को सरकारी खाद की दुकान से खाद कितना उपलब्ध हो पा रही है ,जानने के लिए zee मीडिया पहुंचे बल्लभगढ़ के मंडी में और वहां खाद की दुकान पर जाने जमीनी हालात। किसानों को सरकारी खाद की दुकानों पर खाद उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें मजबूरन प्राइवेट दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है। बल्लभगढ़ की सरकारी खाद की दुकान पर पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें 10 दिनों से खाद नहीं मिल पा रही है, और जब भी खाद आती है, तो वह जल्दी ही समाप्त हो जाती है। जुताई बुवाई के दौरान इस्तेमाल करने के लिए खाद खरीदने को लेकर सरकारी दुकानों पर परेशान हो, भटक रहे बल्लभगढ़ की सरकारी खाद की दुकान पर मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि 10 दिन हो गए उन्हें सरकारी दुकानों से खाद नहीं मिल रहा है। तीन दिन पहले एक खाद की गाड़ी आई थी उसमें कुछ ही किसानों को खाद मिल पाया। कई घंटे इंतजार के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पाया। आज फिर खाद की आस में आए हैं। शायद यहां मिल सके। यहां सरकारी दुकान पर यह 1350 रुपए का एक कट्टा मिल रहा है। रोजाना गांव से कई किलोमीटर आते हैं किस मिलने की आस में लेकिन यहां आकर निराशा ही हाथ लग रही है। जो खाद यहां सरकारी दुकान पर,इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही वही खाद बाहर खाद की प्राइवेट दुकानों पर आराम से मिल रहा है। लेकिन लगभग ₹500 ज्यादा यानी कि खूब ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। सरकार को इस पर सरकार और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को इन समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसलों के लिए समय पर और उचित मूल्य पर खाद मिल सके।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 25, 2025 08:02:06
Jalpaiguri, West Bengal:বাজার의 সবজির দাম कुछটা নিয়ন্ত্রিত থাকলেও ছট পূজা উপলক্ষে লাউ এ হাত দিলে ছ্যাকা । কুড়ি টাকা ৩০ টাকা দামের লাউ আজ জলপাইগুড়ির বাজারে এক একটি লাউ বিক্রি হচ্ছে ৭০ টাকা থেকে ৮০ টাকা দরে। ইতিমধ্যেই পুলিশকে সাথে নিয়ে জলপাইগুড়ির বিভিন্ন বাজারে হানা জেলা প্রশাসন এবং ব্লক প্রশাসনের আধিকারিকদের। কেউটা হলো সবজির দাম নিয়ন্ত্রনেই। স্বস্তির নিঃশ্বাস ক্রেতাদের। হিন্দি ভাষীদের কাছে লাউভাত একটি গুরুত্বপূর্ণ ব্রত।এই বছর সব ছটব্রত বাড়িতে বাড়িতে এই খাবার প্রচলন আছে।তাই এর জন্য চাই লাউ।আজ যেহেতু লাউভাত তাই হাতের নাগালে নেই লাউ।দাম বেশি আড়াই গুণ বেশি।বাজারে বিক্রি হচ্ছে এক একটি লাউ ৭০ থেকে ৮০টাকা । সকাল থেকেই জলপাইগুড়ি শহরের স্টেশন বাজার, দিনবাজার, বউবাজার, বয়েলখানা বাজার, মিউনিসিপ্যাল মার্কেট সহ অন্যান্য বাজারে সাধারণ দিনের তুলনায় লাউয়ের দাম বেশি। সেই বেশি দাম দিয়ে সাধারণ ছট ভক্ত রা কিনছেন লাও। बाह্য…
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 25, 2025 08:01:37
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली से बड़ी खबर आ रही है अब फिलहाल नगर निगम ने डेलापीर तालाब से सटे और शाबाद के मकानों पर एक हफ्ते तक बुलडोजर की कार्रवाई अब नहीं की जाएगी, निगम की तरफ से कब्जा धारकों को एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस दिया जाएगा और अगर निगम कब्जा धारकों के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो अब उनपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, वीओ 01 बरेली के डेलापीर तालाब से सटे मकान और शाबाद के कुल 27 मकानों को अवैध कब्जा मानते हुए निगम ने नोटिस जारी किया था, अगर 24 अक्टूबर तक कब्जा मुक्त नहीं हुआ तो उन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब नगर आयुक्त संजीव मौर्य के मुताबिक उनकी तरफ से कब्जेदारों को एक फाइनल नोटिस भेजा जाएगा और उसका जबाब एक सप्ताह में उनको भेजना पड़ेगा बाइट संजीव मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम वीओ 02 नगर निगम ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए 10 अक्तूबर को नोटिस में दिए थे। कब्जेदारों को कब्जे खुद हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। यह अवधि 24 अक्तूबर को खत्म हो रही है। इस हिसाब से 25 अक्तूबर के बाद से किसी भी दिन नगर निगम का बुलडोजर अवैध कब्जे गिरा सकता है। लिहाजा अब वहां के रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने मदद की गुहार लगा रहे है कि उनके आशियानों को तोड़ा न जाये, लोगों का कहना है कि उनको वहां रहते 50 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं, लिहाजा उनकी मदद की जाए बाइट स्थानीय निवासी बाइट स्थानीय निवासी वॉक थ्रू अजय कश्यप জি मीडिया,
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 25, 2025 08:01:14
Haldwani, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें कहीं ।मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) को विशेष रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया, कहा कि पीएम मोदी ने सरदार पटेल के काम को देश के सामने लाकर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष देश को धर्म और जाति में बांटने का प्रयास कर रहा है। छठ महापर्व को लेकर उन्होंने बताया कि व्यापक रूप से तैयारियां चल रही हैं। मंत्री शर्मा ने छठ के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को 'सनातन के प्रति आस्था' का प्रमाण बताया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने कुंभ में भी कहा था ट्रेनें खाली हैं, जो कि वास्तविकता से परे था। ​इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों को बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।​बाइट- एके शर्मा, मंत्री, ऊर्जा, नगर विकास
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Oct 25, 2025 07:54:33
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में बदल रहा मौसम, दक्षिण-पूर्वी जिलों में होगी बारिश! प्रदेश में मौसम बदलने लगा है... दिन में भले ही अच्छी धूप खिली रहे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है.... प्रदेश में अब सर्दी दस्तक देने लगी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.... आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में राजस्थान और देश के मौसम का हाल क्या कहता मौसम विभाग? मौसम विभाग के अनुसार 2 बड़े सिस्टम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने हुए है..... डिप्रेशन सिस्टम फिल्हाल अरब सागर की खाड़ी में है.... इसके अलावा लॉ प्रेशर एरिया साउथ इस्ट बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है.... अगर राजस्थान की बात की जाएं तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज़ की गई है जबकि पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छाबड़ा (बारां) में 9.0 मिमी दर्ज़ की गई और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.0 डिग्री दर्ज़ किया गया मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य से शुष्क रहेगा। पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं प्रभावी है और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी हुई है वहीं उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं गिरावट भी दर्ज की गई है... सीकर में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान सबसे कम न्यूनतम तापमान फिलहाल सीकर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है....ये लगभग सामान्य के करीब है... इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 26- 27 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.... इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण पूर्वी राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में 26 से 29 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और कहीं कहीं मघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है .... 27 और 28 अक्टूबर को कई जिलों में भारी अलर्ट इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 अक्टूबर को रहेगा.... इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में मध्यम तो कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है.... इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में अगले 1 सप्ताह के दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा.... वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बादल छाए रहेंगे.... बारिश की एक्टिविटीज दक्षिण पूर्वी भागों में होगा...और पूर्वी इलाकों में भरतपुर संभाग में भी 27- 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है कैसा रहा प्रदेश का तापमान अजमेर में अधिकतम तापमान 32.8 न्यूनतम तापमान 15.4 भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.6 न्यूनतम तापमान 16 वनस्थली (टोंक) में अधिकतम तापमान 34.5 न्यूनतम तापमान 15.7 अलवर में अधिकतम तापमान 33.5 न्यूनतम तापमान 15.4 जयपुर में अधिकतम तापमान 31.8 न्यूनतम तापमान 19.2 पिलानी में अधिकतम तापमान 30.4 न्यूनतम तापमान 15.5 सीकर में अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम तापमान 13 कोटा में अधिकतम तापमान 33 न्यूनतम तापमान 21 चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 34.6 न्यूनतम तापमान 21 उदयपुर में अधिकतम तापमान 30.5 न्यूनतम तापमान 18.1 बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6 न्यूनतम तापमान 20.5 जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.5 न्यूनतम तापमान 20 जोधपुर में अधिकतम तापमान 35.2 न्यूनतम तापमान 18.2 बीकानेर में अधिकतम तापमान 35.5 न्यूनतम तापमान 21
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 25, 2025 07:54:18
Patna, Bihar:पटना, तेजस्वी यादव का बयान बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. इसको लेकर के जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि तेजस्वी जी आप भी भ्रष्टाचार पर प्रवचन देते हैं. जिस दल का गठन ही भ्रष्टाचार के कारण हुआ हो. लालू जी जेल गये. भ्रष्टाचार के मामले में सजायाप्ता है. चुनाव भी नहीं लड़ सकते. रेल मंत्री बने तब नौकरी के बदले जमीन लिखवा लिए. होटल घोटाला किया आप 420 के आरोपी हैं. अभी चुनाव में कार्यकर्ता विचारे कुर्ता फाड़कर रो रहे थे बोल रहे थे टिकट भेज दिया और आप प्रवचन दे रहे हैं भ्रष्टाचार पर. बिहार के मुख्यमंत्री कुमार है और फिर वही बनेंगे और आप जेल जाइएगा जेल की तैयारी करिए. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता सौरभ सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी जी ने बिल्कुल सही बोला है खुद प्रधानमंत्री अपने भाषणों में सरकार की नाकामी और घोटालो को कोई बात बन चुके हैं. 14 नवंबर के बाद सरकार बदलेगी और कई सैकड़ो घोटाले हुए हैं जो CAG ने बताया है 71 हजार करोड़ का घोटाला जो बिहार में हुआ है उसको लेकर के एक समिति बनाई जाएगी और समिति बना करके जितने घोटाले बाज है वह जेल के अंदर होंगे. जनता का हिसाब उनको चुकता करना होगा इसमें सरकार जरा से भी हिचगे गी नहीं क्योंकि आने वाली सरकार इस प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने वाली.
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 25, 2025 07:54:03
Bhilwara, Rajasthan:मांडल में बाहरी बदमाशों ने देर रात भारी आतिशबाजी कर कस्बा दहलाया। मांडल भीलवाड़ा के साकड़ी बाजार की गली में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने भारी मात्रा में आतिशबाजी कर दी, जिससे पूरा कस्बा दहल उठा। देर रात तेज धमाकों और पटाखों की आवाज से आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिस गली में आतिशबाजी की गई, वहां कपड़े, किराना और जनरल स्टोर जैसी कई दुकानें स्थित हैं। आतिशबाजी के कारण दुकानों में आग लगने की आशंका से व्यापारी वर्ग में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आतिशबाजी इतनी अधिक थी कि चिंगारियां दुकानों तक पहुँच गईं। गली में रहने वाले मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और जलते पटाखों पर पानी डालकर आगजनी की स्थिति को टाल दिया। समय रहते सतर्कता बरतने से बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। कस्बे वासियों ने बताया कि ये बदमाश कस्बे के नहीं थे, बल्कि बाहर से आए लग रहे थे, जो यहां जानबूझकर माहौल बिगाड़ने पहुंचे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतिशबाजी करने वालों का मकसद शरारत थी या किसी प्रकार की धमकी देना। इस घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन चोरी और उपद्रव जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और रात के समय मुख्य बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 25, 2025 07:53:43
Bihar:समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में 200 रुपए के विवाद के कारण एक एनआरआई युवक को गोली लगी। वह इथोपिया में पाइप फैक्ट्री में काम करता था और दिवाली पर घर आया था। घायल युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के श्याम कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाला युवक फरार है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना दो-तीन दिन पहले के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें मुकेश दास को 200 रुपए देने को लेकर चार लोगों ने मिलकर मुर्गा पार्टी का कार्यक्रम किया था। पंचायत के बाद राजेश कुमार और राजदीप के बीच बहस के दौरान गोली चली। गोली से श्याम कुमार घायल हुआ है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top