Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

नागौर में आज अखिल भारतीय किन्नर समाज महासम्मेलन का आयोजन होगा

DIDamodar Inaniya
Oct 25, 2025 05:51:06
Nagaur, Rajasthan
नागौर नागौर में आज किन्नर समाज की ओर से अखिल भारतीय किन्नर समाज महासम्मेलन का होगा आयोजन। देश भर से बड़ी खबर में किन्नर होंगे शामिल ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Pal
Oct 25, 2025 08:07:14
Haldwani, Uttar Pradesh:सनातन आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। काशी के गंगा घाटों पर पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और चहल-पहल देखने को मिल रही है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़: छठ पर्व को मनाने और इसकी भव्यता देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में सैलानी और श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। गंगा के सभी 84 घाटों पर छठ पूजा की व्यापक तैयारियां जारी हैं। नाव से ग्राउंड रिपोर्ट:- श्रद्धालुओं ने बताया कि वे नाव से सभी घाटों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और छठ पूजा के अलौकिक दृश्यों को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। जिला प्रशासन की ओर से दशाश्वमेध घाट से मणिकर्णिका घाट तक के प्रमुख क्षेत्रों में युद्धस्तर पर साफ-सफाई का काम जारी है ताकि व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो। आज 'नहाय-खाय' के साथ चार दिवसीय महापर्व का विधिवत शुभारंभ हो गया है। अगले दिनों में खरना और फिर अर्घ्य की रस्में पूरी की जाएंगी। WKT- नाव से ग्राउंड रिपोर्ट सभी घाटों को दिखाते हुए
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 25, 2025 08:07:06
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी तारीख: 25-10-2025 लोकेशन: गोरखपुर गोरखपुर के राजघाट इलाके में शनिवार को लोगों ने जो नज़ारा देखा… वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था。 एक युवती धीरे-धीरे राप्ती नदी में उतरती चली गई… और जब पानी उसकी गर्दन तक पहुंच गया, तो वहीं खड़ी हो गई। किनारे पर मौजूद लोग उसे आवाज़ देते रहे… समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लड़की टस से मस नहीं हुई। करीब आधे घंटे तक नदी के बीच में चला ये सुसाइड ड्रामा जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धैर्य और समझदारी दिखाते हुए लड़की से बातचीत शुरू की उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी。 काफी समय तक समझाने के बाद आखिरकार लड़की खुद बाहर आने को तैयार हो गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत मेडिकल चेकअप के बाद परिजनों से संपर्क किया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वो बिहार के बक्सर ज़िले के एक फार्मासिस्ट की बेटी है और हाल ही में बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है।घरवालों से नाराज़ होकर वह बिना बताए घर से निकल गई थी। बक्सर से लखनऊ जाने निकली थी लेकिन गोरखपुर पहुंचकर अचानक सुसाइड का फैसला कर लिया। पहले राजघाट पुल से कूदने की कोशिश की, लेकिन जाली लगी देखकर नीचे उतर गई और नदी में चली गई。 पानी की तेज़ धार देखकर डर गई और वहीं रुक गई。 लोगों और पुलिस की समझाइश से उसकी जान बच गई। फिलहाल छात्रा को सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया गया है。 पुलिस का कहना है कि वह मानसिक तनाव में थी。 थानाध्यक्ष सदानन्द सिन्हा ने बताया कि “पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती नदी में उतर गई है… हमारी टीम ने तुरंत पहुंचकर बात की, समझाया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बचा लिया गया, यह राहत की बात है। और उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया。 सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो अब वायरल है… लोग पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं। गोरखपुर पुलिस की सूझबूझ से एक बेटी की ज़िंदगी बची और यही पुलिसिंग का असली चेहरा है।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Oct 25, 2025 08:06:48
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आशिकी के चक्कर में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी , दोनों गुटों के युवकों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसों और बेल्टों से हमला बोल दिया । पूरी घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी , वहीं बीच सड़क पर हक रही मारपीट और हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । घटना महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की है । बताया जा रहा है कि महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में आशिकी को लेकर पहले दो युवकों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गया । दोनों युवकों ने एक दूसरे को जमकर पीटा ,जिसके बाद दोनों युवकों के साथी भी मौके पर पहुँच गये । जिन्होंने एक दूसरे में जमकर मारपीट शुरू हो गयी , दोनों गुटों के युवकों ने एक दूसरे को बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा । इस मारपीट और हंगामे की वजह से राहगीरों में हड़कम्प मच गया , जब युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट होता देख एक पुलिस कर्मी मौके पर भी पहुँचा लेकिन युवकों में पुलिस कर्मी का डर नजर नहीं आया पुलिस कर्मी के सामने भी दोनों गुट एक दूसरे को मारते पीटते रहे । जिसके बाद सूचना पर पुलिस बल ने पहुँचकर कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गये हैं । वहीं दोनों पक्षो के बीच मारपीट का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया जो अब वायरल हो रहा है ।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 25, 2025 08:06:27
Khordha, Odisha:ତୃତୀୟ ଲିଙ୍ଗୀ ଚିହ୍ନଟ ଏବଂ ଆଚରଣ ଗତ ସମସ୍ୟାର ସମାଧାନ ନିମନ୍ତେ ଶିଶୁଯତ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନର କର୍ମଚାରୀ ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମିଳନୀ କକ୍ଷରେ ଜିଲ୍ଲାରେ ତୃତୀୟ ଲୀଙ୍ଗି ଟ୍ଚିହ୍ନଟ ଏବଂ ଆଚରଣଗତ ପରିବର୍ତ୍ତନର ମୁକାବିଲା ପାଇଁ ଏକ ଦିନିକିଆ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ କର୍ମଶାଳା शିशୁ ଯତ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନର କର୍ମଚାରୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଜିଲ୍ଲା ଶିଶୁ ସୁରକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀମତୀ 🔹ବାଣୀଶ୍ରୀ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ్షତାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଅଛି l তୃତୀୟଲିଙ୍ଗି କଲ୍ୟାଣ ଟ୍ର଼ଷ୍ଟର ସଚିବ ଶ୍ରୀମତୀ ମେଘ୍ନା ସାହୁ তୃତୀୟ ଲୀଙ୍ଗୀ ପିଲାମାନଙ୍କୁ କିପରି ଚିହ୍ନଟ କରିବେ ଏବଂ ଏହାର ଲକ୍ଷଣ କ’ଣ ସେ ବିଷୟରେ ପୁଙ୍ଖାନୁପୁଙ୍ଖ ଭାବେ ଆଲୋଚନା କରିବା ସହ ତୃତିୟଲିଙ୍ଗି ପିଲାମାନଙ୍କ ପାଇଁ କ’ଣ ବ୍ୟବସ୍ଥା ରହିବା ଆବଶ୍ୟକ ସେ ବିଷୟରେ ମଧ୍ୟ ପ୍ରଶිକ୍ଷଣ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ l ସେହିପରି ଚିକିତ୍ସା ମନସ୍ତତ୍ତ୍୭ବିତ୍ତ ଶ୍ରୀମତୀ ନିବେଦିତା ମହାନ୍ତି ଟ୍ରାନ୍ସଜେଣ୍ଡର ପିଲାମାନଙ୍କ ସହିତ କିପରି ବ୍ୟବହାର କରିବେ ସେ ବିଷୟରେ ଏକ ଅଧିବେଶନ নେଇ ଆଚରଣଗତ ପରିବର୍ତ୍ତନ କ’ଣ ଘଟେ ଏବଂ ସେମାନଙ୍କୁ ସମାଜର ମୁଖ୍ୟ ସ୍ରୋତରେ ସାମିଲ କରିବା ପାଇଁ କି କି ସେବାର ଆବଶ୍ୟକତା ଅଛି ତାଲିମ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ l জିଲ୍ଲା ଶିଶୁ ସୁରକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀମତୀ ବାଣିଶ୍ରୀ ପଟ୍ଟନାୟକ ଏକ ପ୍ରଶ୍ନୋତ୍ତର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଶିଶୁ ଯତ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନ ମାନଙ୍କରେ କ୍ଷେତ୍ରରେ ଉପୁଜିଥିବା ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା ଏବଂ ସେଗୁଡିକୁ କିପରି ସମାଧାନ କରାଯାଇ ପାରିବ ସେ ସମ୍ବନ୍ଧରେ ଶିଶୁ ଯତ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନରେ କାର୍ଯ୍ୟରତ କର୍ମଚାରୀ ମାନଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇ ଥିଲେ l ଆଜିର ଏହି କର୍ମଶାଳାରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାରେ ଥିବା ୧୪ ଗୋଟି ଶିଶୁ ଯତ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନର କର୍ମଚାରୀମାନେ ଯୋଗଦେଇ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ l ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାରେ ଥିବା ଏହି ୧୪ ଗୋଟି ଶିଶୁ ଯତ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନର ରେ ପ୍ରାୟ ୩୦୦ ପିଲା ରହୁଛନ୍ତି ଯେଉଁମାନେ ବିଭିନ୍ନ ଆଚରଣଗତ ସମସ୍ୟାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହେଉଛନ୍ତି ଯେଉଁଥିପାଇଁ ଆଜିର ଏହି କର୍ମଶାଳା ଆୟୋଜନ କରାଯାଇ ଥିଲା l ଜିଲ୍ଲା ଶିଶୁ ସୁରକ୍ଷା ଶାଖା, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ସଦସ୍ୟା ଶ୍ରୀମତୀ ମନସ୍ଵିନୀ ମହାପାତ୍ର ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ କର୍ମଶାଳା ସଂଯୋଜନା କରିଥିବା ସହ ଶେଷରେ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଧନ୍ୟବାଦ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ l
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 25, 2025 08:06:09
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी: सीधी जिले के सिटी कोतवाली के भमरहा में दशगात्र कार्यक्रम के बाद पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में देर रात लाठी चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया। लाठी चलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Oct 25, 2025 08:05:36
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में बदल रहा मौसम, दक्षिण-पूर्वी जिलों में होगी बारिश! प्रदेश में मौसम बदलने लगा है... दिन में भले ही अच्छी धूप खिली रहे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है.... प्रदेश में अब सर्दी दस्तक देने लगी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.... आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में राजस्थान और देश के मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार 2 बड़े सिस्टम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने हुए हैं.... डिप्रेशन सिस्टम फिल्हाल अरब सागर की खाड़ी में है.... इसके अलावा लॉ प्रेशर एरिया साउथ इस्ट बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है.... अगर राजस्थान की बात की जाएं तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज़ की गई जबकि पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छाबड़ा (बारां) में 9.0 मिमी दर्ज़ की गई और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.0 डिग्री दर्ज़ किया गया मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य से शुष्क रहेगा। पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं प्रभावी है और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी हुई है वहीं उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं गिरावट भी दर्ज की गई है... सबसे कम न्यूनतम तापमान फिलहाल सीकर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है...यह लगभग सामान्य के करीब है... इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 26- 27 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.... इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण पूर्वी राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में 26 से 29 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और कहीं कहीं मघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है .... इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 अक्टूबर को रहेगा.... इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में मध्यम तो कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है.... इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में अगले 1 सप्ताह के दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा.... वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बादल छाये रहेंगे.... बारिश की एक्टिविटीज दक्षिण पूर्वी भागों में होगा...और पूर्वी इलाकों में भरतपुर संभाग में भी 27- 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 25, 2025 08:05:00
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में एक महिला को एक युवक ने मौत के घाट उतार दिया है मामला करेली थाना अंतर्गत आमगांव का है जहां किराए के मकान में रह रही छाया कुशवाहा की दिनेश पटेल नाम के युवक से कुछ बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिससे गुस्से में आकर दिनेश ने चाकुओं से वार करते हुए छाया की हत्या कर दी है वहीं पुलिस ने आरोपी दिनेश पटेल पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है पुलिस की माने तो आरोपी दिनेश पटेल बारहा गांव का रहने वाला है और आरोपी और मृतक दोनों शादीशुदा है लेकिन आरोपी अपनी बीवी से अलग रह रहा था और मृतक अपने पति से अलग रह रही थी बताया जा रहा है की दोनों में पहले दोस्ती थी लेकिन दोनों में आखिर किस बात की कहा सुनी हुई और दिनेश इतने गुस्से में क्यों आया कि उसने छाया को मौत की घाट उतार दिया इस सब प्रश्नों को लेकर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है बहरहाल मृतक के परिजनों ने आरोपी दिनेश पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहां है कि आरोपी मृतिका पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Oct 25, 2025 08:04:47
Jammu, :बीजेपी जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष Sat Sharma के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा Sat शर्मा का जम्मू में जोरदार स्वागत किया गया, जम्मू एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने Sat Sharma का स्वागत किया, इस दौरान बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से भाजपा के दो सांसद हो गए हैं जो जम्मू कश्मीर के लोगों की बात राज्यसभा में रखेंगे और जम्मू कश्मीर के मुद्दे हल होंगे और यहां पर डेवलपमेंट होगी, वही इस मौके पर बोलते हुए Sat Sharma ने कहा कि वह उन तमाम विधायकों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें वोट देकर कामयाब किया उन्होंने कहा है कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों की उम्मीद पर खराब उतरने की कोशिश करेंगे और राज्यसभा में उनके मुद्दे मजबूती से रखेंगे,
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Oct 25, 2025 08:04:28
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर - दुर्ग सिंह भारत-पाक NOTAM अलर्ट! भारत का 'त्रिशूल' अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक राजस्थान-गुजरात में 28,000 फीट तक हवाई क्षेत्र आरक्षित, पाक सीमा पर शक्ति प्रदर्शन पाकिस्तान जवाबी NOTAM 28-29 अक्टूबर, मध्य-दक्षिण हवाई मार्ग बंद दोनों देशों की हवाई क्षेत्र बंदी 24 अक्टूबर तक बढ़ी, सिविल-मिलिट्री फ्लाइट्स बैन पहलगाम हमले के बाद मासिक NOTAM विस्तार, तनाव चरम पर सैटेलाइट इमेजरी में बड़े सैन्य जमावड़े की पुष्टि, ट्राई-सर्विसेज ड्रिल हथियार परीक्षण संभावित, पाकिस्तान ने अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए एयरलाइंस रूट डायवर्ट, यात्री प्रभावित, फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव NOTAM उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, वायुसेना हाई अलर्ट भारत-पाक सीमा पर युद्धाभ्यास, क्षेत्रीय तनाव में नया अध्याय
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top