Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

जमीन जायदाद के विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या: खूँटी जिले का मामला

BKBRAJESH KUMAR
Oct 25, 2025 05:48:43
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी स्लग - जमीन हथियाने के लिए भतीजे ने चाचा की कर दी हत्या। खूँटी जिले में भतीजे के द्वारा चाचा की नृशंस हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना अड़की थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती बिहड़ क्षेत्र के साके गाँव की है। जहाँ 18 वर्षीय लड़के एतवा सोय ने जमीन हथियाने के लिए अपने चाचा 25 वर्षीय सामू सोय की निर्मम हत्या कर दी। सामू सोय का शादी हो चुका था लेकिन उसकी पत्नी की देहांत हो चुकी है। अब चाचा का हिस्सा का जमीन के वारिस नहीं रहने के कारण उसका जमीन हथियाने के लिए उसे लड़ाई का बहाना बनाकर उसकी हत्या कर दी। और एतवा ने ईंट से मार-मारकर नृशंस हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अन्त्यपरिक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया साथ ही हत्यारोपी युवक एतवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों का भी मानना है कि कहीं जमीन जायदाद का मामला हो सकता है हिस्सा बटवारा ना मिले इसके लिए भी उसकी हत्या की गई होगी हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों पर अनुसंधान कर रही है और हत्यारोपी एतवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि अपना भतीजा तो नहीं लेकिन रिश्ता का भतीजा एतवा ने चाचा की हत्या कर दी। उसके चाचा की शादी हो चुकी थी लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके जमीन जायदाद इन लोगों का है जाएगा। इसलिए ही उसे मार दिया गया। रिश्तेदार ने बताया कि एतवा ने ईंट से मारकर सामू को मार डाला। लेकिन पुलिस ने एतवा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी हत्या का कारण जमीन जायदाद ही हो सकता है। बाईट ‌- ग्राम प्रधान, साके गाँव। बाईट ‌- मृतक के परिजन , साके गाँव।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAdarsh Gautam
Oct 25, 2025 08:06:09
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी: सीधी जिले के सिटी कोतवाली के भमरहा में दशगात्र कार्यक्रम के बाद पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में देर रात लाठी चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया। लाठी चलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Oct 25, 2025 08:05:36
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में बदल रहा मौसम, दक्षिण-पूर्वी जिलों में होगी बारिश! प्रदेश में मौसम बदलने लगा है... दिन में भले ही अच्छी धूप खिली रहे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है.... प्रदेश में अब सर्दी दस्तक देने लगी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.... आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में राजस्थान और देश के मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार 2 बड़े सिस्टम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने हुए हैं.... डिप्रेशन सिस्टम फिल्हाल अरब सागर की खाड़ी में है.... इसके अलावा लॉ प्रेशर एरिया साउथ इस्ट बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है.... अगर राजस्थान की बात की जाएं तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज़ की गई जबकि पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छाबड़ा (बारां) में 9.0 मिमी दर्ज़ की गई और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.0 डिग्री दर्ज़ किया गया मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य से शुष्क रहेगा। पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं प्रभावी है और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी हुई है वहीं उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं गिरावट भी दर्ज की गई है... सबसे कम न्यूनतम तापमान फिलहाल सीकर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है...यह लगभग सामान्य के करीब है... इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 26- 27 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.... इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण पूर्वी राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में 26 से 29 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और कहीं कहीं मघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है .... इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 अक्टूबर को रहेगा.... इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में मध्यम तो कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है.... इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में अगले 1 सप्ताह के दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा.... वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बादल छाये रहेंगे.... बारिश की एक्टिविटीज दक्षिण पूर्वी भागों में होगा...और पूर्वी इलाकों में भरतपुर संभाग में भी 27- 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 25, 2025 08:05:00
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में एक महिला को एक युवक ने मौत के घाट उतार दिया है मामला करेली थाना अंतर्गत आमगांव का है जहां किराए के मकान में रह रही छाया कुशवाहा की दिनेश पटेल नाम के युवक से कुछ बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिससे गुस्से में आकर दिनेश ने चाकुओं से वार करते हुए छाया की हत्या कर दी है वहीं पुलिस ने आरोपी दिनेश पटेल पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है पुलिस की माने तो आरोपी दिनेश पटेल बारहा गांव का रहने वाला है और आरोपी और मृतक दोनों शादीशुदा है लेकिन आरोपी अपनी बीवी से अलग रह रहा था और मृतक अपने पति से अलग रह रही थी बताया जा रहा है की दोनों में पहले दोस्ती थी लेकिन दोनों में आखिर किस बात की कहा सुनी हुई और दिनेश इतने गुस्से में क्यों आया कि उसने छाया को मौत की घाट उतार दिया इस सब प्रश्नों को लेकर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है बहरहाल मृतक के परिजनों ने आरोपी दिनेश पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहां है कि आरोपी मृतिका पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Oct 25, 2025 08:04:47
Jammu, :बीजेपी जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष Sat Sharma के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा Sat शर्मा का जम्मू में जोरदार स्वागत किया गया, जम्मू एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने Sat Sharma का स्वागत किया, इस दौरान बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से भाजपा के दो सांसद हो गए हैं जो जम्मू कश्मीर के लोगों की बात राज्यसभा में रखेंगे और जम्मू कश्मीर के मुद्दे हल होंगे और यहां पर डेवलपमेंट होगी, वही इस मौके पर बोलते हुए Sat Sharma ने कहा कि वह उन तमाम विधायकों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें वोट देकर कामयाब किया उन्होंने कहा है कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों की उम्मीद पर खराब उतरने की कोशिश करेंगे और राज्यसभा में उनके मुद्दे मजबूती से रखेंगे,
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Oct 25, 2025 08:04:28
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर - दुर्ग सिंह भारत-पाक NOTAM अलर्ट! भारत का 'त्रिशूल' अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक राजस्थान-गुजरात में 28,000 फीट तक हवाई क्षेत्र आरक्षित, पाक सीमा पर शक्ति प्रदर्शन पाकिस्तान जवाबी NOTAM 28-29 अक्टूबर, मध्य-दक्षिण हवाई मार्ग बंद दोनों देशों की हवाई क्षेत्र बंदी 24 अक्टूबर तक बढ़ी, सिविल-मिलिट्री फ्लाइट्स बैन पहलगाम हमले के बाद मासिक NOTAM विस्तार, तनाव चरम पर सैटेलाइट इमेजरी में बड़े सैन्य जमावड़े की पुष्टि, ट्राई-सर्विसेज ड्रिल हथियार परीक्षण संभावित, पाकिस्तान ने अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए एयरलाइंस रूट डायवर्ट, यात्री प्रभावित, फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव NOTAM उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, वायुसेना हाई अलर्ट भारत-पाक सीमा पर युद्धाभ्यास, क्षेत्रीय तनाव में नया अध्याय
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Oct 25, 2025 08:03:15
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ सरकारी दुकानों पर खाद की कमी घंटों इंतजार के बाद भी सरकारी दुकान पर खाद नहीं मिल रहा प्राइवेट दुकानों पर अधिक कीमत पर खाद खरीदना किसान की मजबूरी ब्लैक मार्केटिंग की समस्या ऐंकर: किसान के खेतों में जुताई बुवाई शुरू हो चुकी है जिसके चलते खेतों में यूरिया और dap की मांग और जरूरत लगातार बनी हुई है। किसान को सरकारी खाद की दुकान से खाद कितना उपलब्ध हो पा रही है ,जानने के लिए zee मीडिया पहुंचे बल्लभगढ़ के मंडी में और वहां खाद की दुकान पर जाने जमीनी हालात। किसानों को सरकारी खाद की दुकानों पर खाद उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें मजबूरन प्राइवेट दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है। बल्लभगढ़ की सरकारी खाद की दुकान पर पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें 10 दिनों से खाद नहीं मिल पा रही है, और जब भी खाद आती है, तो वह जल्दी ही समाप्त हो जाती है। जुताई बुवाई के दौरान इस्तेमाल करने के लिए खाद खरीदने को लेकर सरकारी दुकानों पर परेशान हो, भटक रहे बल्लभगढ़ की सरकारी खाद की दुकान पर मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि 10 दिन हो गए उन्हें सरकारी दुकानों से खाद नहीं मिल रहा है। तीन दिन पहले एक खाद की गाड़ी आई थी उसमें कुछ ही किसानों को खाद मिल पाया। कई घंटे इंतजार के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पाया। आज फिर खाद की आस में आए हैं। शायद यहां मिल सके। यहां सरकारी दुकान पर यह 1350 रुपए का एक कट्टा मिल रहा है। रोजाना गांव से कई किलोमीटर आते हैं किस मिलने की आस में लेकिन यहां आकर निराशा ही हाथ लग रही है। जो खाद यहां सरकारी दुकान पर,इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही वही खाद बाहर खाद की प्राइवेट दुकानों पर आराम से मिल रहा है। लेकिन लगभग ₹500 ज्यादा यानी कि खूब ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। सरकार को इस पर सरकार और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को इन समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसलों के लिए समय पर और उचित मूल्य पर खाद मिल सके।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 25, 2025 08:02:06
Jalpaiguri, West Bengal:বাজার의 সবজির দাম कुछটা নিয়ন্ত্রিত থাকলেও ছট পূজা উপলক্ষে লাউ এ হাত দিলে ছ্যাকা । কুড়ি টাকা ৩০ টাকা দামের লাউ আজ জলপাইগুড়ির বাজারে এক একটি লাউ বিক্রি হচ্ছে ৭০ টাকা থেকে ৮০ টাকা দরে। ইতিমধ্যেই পুলিশকে সাথে নিয়ে জলপাইগুড়ির বিভিন্ন বাজারে হানা জেলা প্রশাসন এবং ব্লক প্রশাসনের আধিকারিকদের। কেউটা হলো সবজির দাম নিয়ন্ত্রনেই। স্বস্তির নিঃশ্বাস ক্রেতাদের। হিন্দি ভাষীদের কাছে লাউভাত একটি গুরুত্বপূর্ণ ব্রত।এই বছর সব ছটব্রত বাড়িতে বাড়িতে এই খাবার প্রচলন আছে।তাই এর জন্য চাই লাউ।আজ যেহেতু লাউভাত তাই হাতের নাগালে নেই লাউ।দাম বেশি আড়াই গুণ বেশি।বাজারে বিক্রি হচ্ছে এক একটি লাউ ৭০ থেকে ৮০টাকা । সকাল থেকেই জলপাইগুড়ি শহরের স্টেশন বাজার, দিনবাজার, বউবাজার, বয়েলখানা বাজার, মিউনিসিপ্যাল মার্কেট সহ অন্যান্য বাজারে সাধারণ দিনের তুলনায় লাউয়ের দাম বেশি। সেই বেশি দাম দিয়ে সাধারণ ছট ভক্ত রা কিনছেন লাও। बाह্য…
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 25, 2025 08:01:37
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली से बड़ी खबर आ रही है अब फिलहाल नगर निगम ने डेलापीर तालाब से सटे और शाबाद के मकानों पर एक हफ्ते तक बुलडोजर की कार्रवाई अब नहीं की जाएगी, निगम की तरफ से कब्जा धारकों को एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस दिया जाएगा और अगर निगम कब्जा धारकों के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो अब उनपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, वीओ 01 बरेली के डेलापीर तालाब से सटे मकान और शाबाद के कुल 27 मकानों को अवैध कब्जा मानते हुए निगम ने नोटिस जारी किया था, अगर 24 अक्टूबर तक कब्जा मुक्त नहीं हुआ तो उन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब नगर आयुक्त संजीव मौर्य के मुताबिक उनकी तरफ से कब्जेदारों को एक फाइनल नोटिस भेजा जाएगा और उसका जबाब एक सप्ताह में उनको भेजना पड़ेगा बाइट संजीव मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम वीओ 02 नगर निगम ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए 10 अक्तूबर को नोटिस में दिए थे। कब्जेदारों को कब्जे खुद हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। यह अवधि 24 अक्तूबर को खत्म हो रही है। इस हिसाब से 25 अक्तूबर के बाद से किसी भी दिन नगर निगम का बुलडोजर अवैध कब्जे गिरा सकता है। लिहाजा अब वहां के रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने मदद की गुहार लगा रहे है कि उनके आशियानों को तोड़ा न जाये, लोगों का कहना है कि उनको वहां रहते 50 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं, लिहाजा उनकी मदद की जाए बाइट स्थानीय निवासी बाइट स्थानीय निवासी वॉक थ्रू अजय कश्यप জি मीडिया,
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top