Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

मुंगेर के गंगा घाटों पर छठ महापर्व: उमड़ी भीड़ और सुरक्षा तैनाती

PKPrashant Kumar
Oct 25, 2025 05:49:13
Munger, Bihar
छठ पर्व पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम — एसडीआरएफ और गोताखोरों की तैनाती मुंगेर : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही शनिवार को मुंगेर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठव्रती महिलाएं व श्रद्धालु गंगा स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगा जल भरकर घर लौटते नजर आए। भीड़ को देखते हुए सोझी, बबुआ और कष्टहरणी गंगा घाटों पर पुलिस बल, एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीमों की तैनाती की गई है। वहीं जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो। छठव्रतियों ने बताया कि आज से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पूरे बिहार में हो चुकी है। पहला दिन नहाय-खाय का होता है, जिसमें श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद कद्दू-भात बनाकर भगवान को भोग लगाते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरी तरह श्रद्धा, आस्था और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। वहीं गंगा स्नान के बाद व्रती महिलाएं छठ प्रसाद की तैयारी में जुट गईं। पोलो मैदान में सामूहिक रूप से महिलाएं गेहूं धोकर सुखाने में व्यस्त रहीं और उसकी दिनभर निगरानी करती रहीं ताकि कोई पक्षी उसमें चोंच न लगाए। घाट परिसर मंगल गीतों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्ति भाव से ओत-प्रोत रहा। व्रती महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, कोई त्रुटि न हो इसके लिए पूरा परिवार सतर्क रहता है। छठव्रतियों ने कहा यह पर्व श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है। पूरा परिवार मिलकर इसकी तैयारी करता है ताकि कोई चूक न हो। बाइट — छठव्रती महिला बाइट - छठव्रती महिला बाइट -छठव्रती महिला गंगा घाटों पर तैनात एनडीआरएफ की टीम कॉन्स्टेबल राजीव कुमार ने बताया की कष्टहरणी, बबुआ और सोझी घाटों पर हमारी तीन टीमें तैनात हैं, प्रत्येक टीम में चार जवान शामिल हैं। छठ पर्व की समाप्ति तक हमारी ड्यूटी जारी रहेगी。 बाइट — राजीव कुमार, कॉन्स्टेबल, एसडीआरएफ :
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PDPradyut Das
Oct 25, 2025 08:02:06
Jalpaiguri, West Bengal:বাজার의 সবজির দাম कुछটা নিয়ন্ত্রিত থাকলেও ছট পূজা উপলক্ষে লাউ এ হাত দিলে ছ্যাকা । কুড়ি টাকা ৩০ টাকা দামের লাউ আজ জলপাইগুড়ির বাজারে এক একটি লাউ বিক্রি হচ্ছে ৭০ টাকা থেকে ৮০ টাকা দরে। ইতিমধ্যেই পুলিশকে সাথে নিয়ে জলপাইগুড়ির বিভিন্ন বাজারে হানা জেলা প্রশাসন এবং ব্লক প্রশাসনের আধিকারিকদের। কেউটা হলো সবজির দাম নিয়ন্ত্রনেই। স্বস্তির নিঃশ্বাস ক্রেতাদের। হিন্দি ভাষীদের কাছে লাউভাত একটি গুরুত্বপূর্ণ ব্রত।এই বছর সব ছটব্রত বাড়িতে বাড়িতে এই খাবার প্রচলন আছে।তাই এর জন্য চাই লাউ।আজ যেহেতু লাউভাত তাই হাতের নাগালে নেই লাউ।দাম বেশি আড়াই গুণ বেশি।বাজারে বিক্রি হচ্ছে এক একটি লাউ ৭০ থেকে ৮০টাকা । সকাল থেকেই জলপাইগুড়ি শহরের স্টেশন বাজার, দিনবাজার, বউবাজার, বয়েলখানা বাজার, মিউনিসিপ্যাল মার্কেট সহ অন্যান্য বাজারে সাধারণ দিনের তুলনায় লাউয়ের দাম বেশি। সেই বেশি দাম দিয়ে সাধারণ ছট ভক্ত রা কিনছেন লাও। बाह্য…
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 25, 2025 08:01:37
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली से बड़ी खबर आ रही है अब फिलहाल नगर निगम ने डेलापीर तालाब से सटे और शाबाद के मकानों पर एक हफ्ते तक बुलडोजर की कार्रवाई अब नहीं की जाएगी, निगम की तरफ से कब्जा धारकों को एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस दिया जाएगा और अगर निगम कब्जा धारकों के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो अब उनपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, वीओ 01 बरेली के डेलापीर तालाब से सटे मकान और शाबाद के कुल 27 मकानों को अवैध कब्जा मानते हुए निगम ने नोटिस जारी किया था, अगर 24 अक्टूबर तक कब्जा मुक्त नहीं हुआ तो उन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब नगर आयुक्त संजीव मौर्य के मुताबिक उनकी तरफ से कब्जेदारों को एक फाइनल नोटिस भेजा जाएगा और उसका जबाब एक सप्ताह में उनको भेजना पड़ेगा बाइट संजीव मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम वीओ 02 नगर निगम ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए 10 अक्तूबर को नोटिस में दिए थे। कब्जेदारों को कब्जे खुद हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। यह अवधि 24 अक्तूबर को खत्म हो रही है। इस हिसाब से 25 अक्तूबर के बाद से किसी भी दिन नगर निगम का बुलडोजर अवैध कब्जे गिरा सकता है। लिहाजा अब वहां के रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने मदद की गुहार लगा रहे है कि उनके आशियानों को तोड़ा न जाये, लोगों का कहना है कि उनको वहां रहते 50 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं, लिहाजा उनकी मदद की जाए बाइट स्थानीय निवासी बाइट स्थानीय निवासी वॉक थ्रू अजय कश्यप জি मीडिया,
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 25, 2025 08:01:14
Haldwani, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें कहीं ।मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) को विशेष रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया, कहा कि पीएम मोदी ने सरदार पटेल के काम को देश के सामने लाकर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष देश को धर्म और जाति में बांटने का प्रयास कर रहा है। छठ महापर्व को लेकर उन्होंने बताया कि व्यापक रूप से तैयारियां चल रही हैं। मंत्री शर्मा ने छठ के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को 'सनातन के प्रति आस्था' का प्रमाण बताया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने कुंभ में भी कहा था ट्रेनें खाली हैं, जो कि वास्तविकता से परे था। ​इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों को बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।​बाइट- एके शर्मा, मंत्री, ऊर्जा, नगर विकास
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Oct 25, 2025 07:54:33
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में बदल रहा मौसम, दक्षिण-पूर्वी जिलों में होगी बारिश! प्रदेश में मौसम बदलने लगा है... दिन में भले ही अच्छी धूप खिली रहे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है.... प्रदेश में अब सर्दी दस्तक देने लगी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.... आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में राजस्थान और देश के मौसम का हाल क्या कहता मौसम विभाग? मौसम विभाग के अनुसार 2 बड़े सिस्टम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने हुए है..... डिप्रेशन सिस्टम फिल्हाल अरब सागर की खाड़ी में है.... इसके अलावा लॉ प्रेशर एरिया साउथ इस्ट बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है.... अगर राजस्थान की बात की जाएं तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज़ की गई है जबकि पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छाबड़ा (बारां) में 9.0 मिमी दर्ज़ की गई और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.0 डिग्री दर्ज़ किया गया मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य से शुष्क रहेगा। पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं प्रभावी है और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी हुई है वहीं उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं गिरावट भी दर्ज की गई है... सीकर में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान सबसे कम न्यूनतम तापमान फिलहाल सीकर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है....ये लगभग सामान्य के करीब है... इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 26- 27 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.... इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण पूर्वी राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में 26 से 29 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और कहीं कहीं मघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है .... 27 और 28 अक्टूबर को कई जिलों में भारी अलर्ट इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 अक्टूबर को रहेगा.... इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में मध्यम तो कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है.... इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में अगले 1 सप्ताह के दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा.... वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बादल छाए रहेंगे.... बारिश की एक्टिविटीज दक्षिण पूर्वी भागों में होगा...और पूर्वी इलाकों में भरतपुर संभाग में भी 27- 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है कैसा रहा प्रदेश का तापमान अजमेर में अधिकतम तापमान 32.8 न्यूनतम तापमान 15.4 भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.6 न्यूनतम तापमान 16 वनस्थली (टोंक) में अधिकतम तापमान 34.5 न्यूनतम तापमान 15.7 अलवर में अधिकतम तापमान 33.5 न्यूनतम तापमान 15.4 जयपुर में अधिकतम तापमान 31.8 न्यूनतम तापमान 19.2 पिलानी में अधिकतम तापमान 30.4 न्यूनतम तापमान 15.5 सीकर में अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम तापमान 13 कोटा में अधिकतम तापमान 33 न्यूनतम तापमान 21 चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 34.6 न्यूनतम तापमान 21 उदयपुर में अधिकतम तापमान 30.5 न्यूनतम तापमान 18.1 बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6 न्यूनतम तापमान 20.5 जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.5 न्यूनतम तापमान 20 जोधपुर में अधिकतम तापमान 35.2 न्यूनतम तापमान 18.2 बीकानेर में अधिकतम तापमान 35.5 न्यूनतम तापमान 21
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 25, 2025 07:54:18
Patna, Bihar:पटना, तेजस्वी यादव का बयान बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. इसको लेकर के जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि तेजस्वी जी आप भी भ्रष्टाचार पर प्रवचन देते हैं. जिस दल का गठन ही भ्रष्टाचार के कारण हुआ हो. लालू जी जेल गये. भ्रष्टाचार के मामले में सजायाप्ता है. चुनाव भी नहीं लड़ सकते. रेल मंत्री बने तब नौकरी के बदले जमीन लिखवा लिए. होटल घोटाला किया आप 420 के आरोपी हैं. अभी चुनाव में कार्यकर्ता विचारे कुर्ता फाड़कर रो रहे थे बोल रहे थे टिकट भेज दिया और आप प्रवचन दे रहे हैं भ्रष्टाचार पर. बिहार के मुख्यमंत्री कुमार है और फिर वही बनेंगे और आप जेल जाइएगा जेल की तैयारी करिए. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता सौरभ सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी जी ने बिल्कुल सही बोला है खुद प्रधानमंत्री अपने भाषणों में सरकार की नाकामी और घोटालो को कोई बात बन चुके हैं. 14 नवंबर के बाद सरकार बदलेगी और कई सैकड़ो घोटाले हुए हैं जो CAG ने बताया है 71 हजार करोड़ का घोटाला जो बिहार में हुआ है उसको लेकर के एक समिति बनाई जाएगी और समिति बना करके जितने घोटाले बाज है वह जेल के अंदर होंगे. जनता का हिसाब उनको चुकता करना होगा इसमें सरकार जरा से भी हिचगे गी नहीं क्योंकि आने वाली सरकार इस प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने वाली.
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 25, 2025 07:54:03
Bhilwara, Rajasthan:मांडल में बाहरी बदमाशों ने देर रात भारी आतिशबाजी कर कस्बा दहलाया। मांडल भीलवाड़ा के साकड़ी बाजार की गली में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने भारी मात्रा में आतिशबाजी कर दी, जिससे पूरा कस्बा दहल उठा। देर रात तेज धमाकों और पटाखों की आवाज से आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिस गली में आतिशबाजी की गई, वहां कपड़े, किराना और जनरल स्टोर जैसी कई दुकानें स्थित हैं। आतिशबाजी के कारण दुकानों में आग लगने की आशंका से व्यापारी वर्ग में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आतिशबाजी इतनी अधिक थी कि चिंगारियां दुकानों तक पहुँच गईं। गली में रहने वाले मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और जलते पटाखों पर पानी डालकर आगजनी की स्थिति को टाल दिया। समय रहते सतर्कता बरतने से बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। कस्बे वासियों ने बताया कि ये बदमाश कस्बे के नहीं थे, बल्कि बाहर से आए लग रहे थे, जो यहां जानबूझकर माहौल बिगाड़ने पहुंचे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतिशबाजी करने वालों का मकसद शरारत थी या किसी प्रकार की धमकी देना। इस घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन चोरी और उपद्रव जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और रात के समय मुख्य बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 25, 2025 07:53:43
Bihar:समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में 200 रुपए के विवाद के कारण एक एनआरआई युवक को गोली लगी। वह इथोपिया में पाइप फैक्ट्री में काम करता था और दिवाली पर घर आया था। घायल युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के श्याम कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाला युवक फरार है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना दो-तीन दिन पहले के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें मुकेश दास को 200 रुपए देने को लेकर चार लोगों ने मिलकर मुर्गा पार्टी का कार्यक्रम किया था। पंचायत के बाद राजेश कुमार और राजदीप के बीच बहस के दौरान गोली चली। गोली से श्याम कुमार घायल हुआ है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Oct 25, 2025 07:53:33
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर : कोटा में देवली अरब रोड पर एक मगरमच्छ के आने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना देने से पहले कुछ युवकों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसके मुंह पर टेप बांधकर उसके साथ सेल्फी लेने लग गए। इसके पहले कुछ युवकों ने मगरमच्छ के ऊपर पत्थर फेंक कर उसको मरने की भी कोशिश की। हालांकि बाद में युवक मगरमच्छ को गाड़ी पर रखकर वहां से चले गए। प्रतिक्यकदर्शीयो ने बताया कि एक मगरमच्छ देवली अरब रोड पर घूमता हुआ दिखाई दिया था। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और वन विभाग को सूचना देने की जगह खुद ही मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपनी जान को खतरे में डाला। इसके बाद युवक उसके साथ सेल्फी लेने लग गए और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि युवकों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Oct 25, 2025 07:53:21
Jammu, :भारतीय सेना में शमिल हुआ दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन, आतंक विरोधी अभियान में सेना की कर रहा मदद जम्मू, अक्तूबर 25: आतंकवाद रोधी अभियानों में तेजी लाने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने दुनिया के सबसे छोटे सैन्य ड्रोन ब्लैक होर्नेट नैनो (Black Hornet Nano) को अपने बेड़े में शामिल किया है। यह ड्रोन आतंकियों की बदलती रणनीति से निपटने में सेना के लिए एक गेमचेंजर साबित हो रहा है। जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में जहां आतंकवादी अब जंगलों, खाली पड़े मकानों और प्राकृतिक गुफाओं में छिपकर हिट एंड रन रणनीति अपना रहे हैं, वहां ब्लैक होर्नेट ड्रोन सेना की आंख और कान बन गया है। ब्लैक होर्नेट नैनो का वजन मात्र 18 ग्राम है और इसकी लंबाई करीब 16 सेंटीमीटर है। यह हथेली के आकार का ड्रोन इतना छोटा है कि इसे एक सैनिक की यूटिलिटी बेल्ट में रखा जा सकता है और कुछ ही सेकंड में ऑपरेशन के लिए उड़ाया जा सकता है। इसमें हाई-डेफिनिशन कैमरा और एडवांस सेंसर लगे हैं, जो दिन और रात दोनों परिस्थितियों में काम कर सकते हैं। यह ड्रोन दो किलोमीटर तक की दूरी से लाइव वीडियो और तस्वीरें भेजने में सक्षम है। इसके कैमरे में PTZ अल्ट्रा-HD तकनीक दी गई है, जिससे यह किसी भी इमारत या जंगल के भीतर छिपे आतंकियों की सटीक लोकेशन की जानकारी रियल टाइम में सेना को उपलब्ध कराता है। सेना सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन खास तौर पर उन अभियानों के लिए कारगर साबित हो रहा है, जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका होती है और जवानों को आगे बढ़ने से पहले इलाके की सटीक जानकारी चाहिए होती है। ब्लैक होर्नेट ड्रोन बिना किसी शोर के उड़ान भरता है, जिससे दुश्मन को इसकी मौजूदगी का पता नहीं चलता। यह जवानों के आगे चलकर इलाके का सर्वे करता है और आतंकी मूवमेंट की जानकारी देता है, जिससे बिना किसी नुकसान के आतंकियों को ढेर करने में मदद मिल रही है। भारतीय सेना लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बदलती modus operandi को ध्यान में रखते हुए अपने बेड़े में अत्याधुनिक हथियार और तकनीकी उपकरण शामिल कर रही है। ब्लैक होर्नेट ड्रोन की तैनाती इसी रणनीति का हिस्सा है, जो सेना की ऑपरेशनल क्षमता को कई गुना बढ़ा रही है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस माइक्रो ड्रोन का इस्तेमाल शहरी इलाकों, सीमावर्ती गांवों और पहाड़ी जंगलों में चलाए जा रहे आतंकवाद-रोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को बढ़त दिलाएगा। ब्लैक होर्नेट ड्रोन पहले से ही अमेरिका, ब्रिटेन और नॉर्वे की सेनाओं में इस्तेमाल किया जा रहा है और अब भारतीय सेना भी इसे अपने एंटी-टेरर अभियानों में शामिल कर रही है। इसकी लागत भले ही अधिक हो, लेकिन इसकी खुफिया क्षमता, फुर्ती और रियल-टाइम निगरानी शक्ति इसे आधुनिक युद्ध और काउंटर-टेरर ऑपरेशनों के लिए एक अनमोल हथियार बना देती है।
0
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Oct 25, 2025 07:53:11
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर: महिला तस्कर के घर पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा | जालंधर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस की अगुवाई में तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। तस्कर की पहचान मंजीत कौर उर्फ पंबो के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि महिला तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आई हुई है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उक्त मंजीत कौर उर्फ पंबो को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन मंजीत कौर उर्फ पंबो द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद आज वह पुलिस के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 25, 2025 07:51:49
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली से बड़ी खबर आ रही है अब फिलहाल नगर निगम ने डेलापीर तालाब से सटे और शाबाद के मकानों पर एक हफ्ते तक बुलडोजर की कार्रवाई अब नहीं की जाएगी, निगम की तरफ से कब्जा धारकों को एक सप्ताह का नोटिस दिया जाएगा और अगर निगम कब्जा धारकों के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो अब उनपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बाइट संजीव मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम वीओ 01 बरेली के डेलापीर तालाब से सटे मकान और शाबाद के कुल 27 मकानों को अवैध कब्जा मानते हुए निगम ने नोटिस जारी किया था, अगर 24 अक्टूबर तक कब्जा मुक्त नहीं हुआ तो उन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब नगर आयुक्त संजीव मौर्य के मुताबिक उनकी तरफ से कब्जेदारों को एक फाइनल नोटिस भेजा जाएगा और उसका जवाब एक सप्ताह में उन्हें भेजना पड़ेगा। बाइट स्थानीय निवासी बाइट स्थानीय निवासी बाइट स्थानीय निवासी वॉक थ्रू अजय कश्यप जी मीडिया
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top