icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
Nitesh KumarNitesh KumarFollow4 Jan 2025, 12:36 pm

Sitapur - रेउसा क्षेत्र के रामीपुर गोड़वा गांव में पंचायत भवन के परिसर में ग्रामीणों ने बंद किए घुमंतू गोवंश

Bezbari, Uttar Pradesh:

रेउसा क्षेत्र के रामीपुर गोड़वा गांव में पंचायत भवन के परिसर में ग्रामीणों ने बंद किए घुमंतू गोवंश। ग्राम पंचायत में होने वाली विशेष बैठक हुई निरस्त . घुमंतू गौवंशों की समस्या से परेशान किसानों के द्वारा आए दिन उन्हें इकट्ठा कर सरकारी भवनों में बंद किया जाता रहा है। उसी तरह से ब्लाक रेउसा की ग्राम पंचायत रामीपुर गोड़वा गांव में शनिवार को सुबह 10 बजे से ग्रामीणों ने घुमंतू गौवंशों को इकट्ठा किया और उन्हें गांव के पंचायत भवन में उसे समय बंद किया. जब वहां ग्राम पंचायत की एक विशेष बैठक होनी थी। बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आना था लेकिन उसके पहले ही ग्रामीणों ने उस पंचायत भवन को गौशाला में बदल दिया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौरा बोले: गंगनहर पर पूरा पानी छोड़ें; किसानों के लिए सिंचाई आपूर्ति सुनिश्चित करें

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) हनुमानगढ़: सिंचाई संकट पर सांसद इंदौरा ने उठाई आवाज, गंगनहर में पूरा पानी छोड़ने की मांग हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में गहराते सिंचाई जल संकट को लेकर श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा ने गंगनहर परियोजना के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने से मूंग समेत अन्य फसलों के लिए तत्काल सिंचाई पानी की जरूरत है। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों के खराब होने और किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। सांसद ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार पंजाब से गंगनहर में अपने हिस्से का पानी लेने में विफल रही है। साथ ही, गंगनहर की सफाई के लिए दो वर्ष पहले स्वीकृत राशि के बावजूद कार्य पूरा नहीं होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने गंगनहर की सफाई जल्द पूरी कर निर्धारित हिस्से का पानी उपलब्ध कराने, इंदिरा गांधी नहर के चार में से दो समूहों में तत्काल पानी छोड़ने तथा भाखड़ा परियोजना से कम से कम 1872 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
0
0
Report

यमुनानगर में आटा चक्की से गेहूं चोरी, दो युवक सीसीटीवी में कैद

Yamuna Nagar, Haryana:अभी तक चोर दुकानों और घरों से कीमती चीज चुराते थे, लेकिन अब ऐसे चोर भी सक्रिय हो गए हैं जो आटा चक्की से गेहूं चुराकर फरार हो रहे हैं। ऐसे दो मामले यमुनानगर के विष्णु नगर और तिलक नगर में सामने आए हैं। जहां बाइक पर सवार दो युवक आए, आटा चक्की से गेहूं भरा कट्टा उठाकर बाइक पर फरार हो गए। दोनों अलग-अलग घटनाएं अलग-अलग सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। दोनों का मामला थाना फर्कपुर एरिया में है। नजर आ रहा है कि दो बाइक सवार आते हैं एक बाइक को स्टार्ट रखे रहता है और दूसरा अंदर से जाकर गेहूं से भरा कट्टा उठा बाइक पर रखकर फरार हो जाते हैं। विष्णु नगर माकन आटा चक्की के मालिक श्याम सुंदर माकन का कहना है कि उनके यहाँ से एमपी की गेहूं का कट्टा बाइक पर रखकर फरार हुए हैं। इसी तरह तिलक नगर में शर्मा चक्की में से गेहूं का कट्टा उठाकर फरार हुए हैं। दोनों वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। दोनों मामलों में वही दो युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं जो दोनों स्थानों से गेहूं चोरी कर फरार हुए हैं। मामला थाना फर्कपुर पुलिस में दे दिया गया है पुलिस मामले में जांच और कार्रवाई की बात कह रही है।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस बनाम सरकार के बीच तकरार

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं कांग्रेस पार्टी जहां लोगों को स्मार्ट मीटर के विरोध के संदर्भ में आवेदन भरवा रही है और बढ़े हुए बिजली के दाम आने का आरोप लगा रही है तो दूसरी ओर इस पूरे मामले में सत्ता पक्ष के लोग भी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी स्वयं इसके लिए सहायता के लिए आगे हैं ऐसे में कांग्रेस का यह काम केवल एक राजनीति है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है और उनका यह काम है तो इसे इतनी गंभीरता में नहीं लेना चाहिए वहीं मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री जी ने सहायता और मदद का भरोसा दिया है उन्होंने हेल्पलाइन भी शुरू किया है कि यदि किसी के बढ़े हुए दम आ रहे हैं तो वह सीधे शिकायत कर सकते हैं ऐसे में कांग्रेस केवल प्रोपेगेंडा कर रही है मैं समझता हूं कि कांग्रेस का यह अभियान केवल एक राजनीति है।
0
0
Report

खालापुर में किसान मजदूर पार्टी का 79वां स्थापना दिवस रोहित पवार की मौजूदगी में

Chendhare, Maharashtra:शेतकरी कामगार पक्षाचा 79 वा वर्धापन दिन उत्साहात रोहित पवार, हर्षवर्धन सपकाळ यांची उपस्थिती दिल्लीतील विद्यार्थी आंदोलनाचे शेकापच्या मेळाव्यात पडसाद सरकार विरोधात आंदोलन यापुढेही सुरूच राहणार स्मार्ट मीटर विरोधात शेकाप लवकरच आंदोलन छेडणार हजारो कार्यकर्त्यांच्या उपस्थितीत झालेल्या या मेळाव्याला रोहित पवार आणि हर्षवर्धन सपकाळ यांनीही हजेरी लावली. मेळाव्यात दिल्लीतील विद्यार्थी आंदोलनाचे पडसाद उमटले असून, सरकारविरोधातील आंदोलन यापुढेही सुरू ठेवण्याचा निर्धार व्यक्त करण्यात आला. तसेच इंडिया आघाडी कायम ठेवणार असल्याचे शेकापचे सरचिटणीस जयंत पाटील यांनी सांगितले. याशिवाय राज्यातील स्मार्ट मीटर योजनेविरोधात लवकरच तीव्र आंदोलन छेडण्याची घोषणाही त्यांनी केली.
0
0
Report
Advertisement

देवरिया के बरियारपुर मंदिर दानपेटिका विवाद में संभवतः रिसीवर नियुक्ति

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में माता दुर्गा के अति प्राचीन मंदिर में आज दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ने मंदिर दान पेटिका पर अपना दावा रखा। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पक्ष दान पेटिका तोड़ते दिखा। आनंद फानन में पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया गया। दूसरे पक्ष ने सड़क पर धरना दिया। मौके पर तहसीलदार देवरिया और बरियारपुर थाना पुलिस पहुंचे और घंटों पंचायत चली। पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए सभी दान पेटी को सील कर दिया। मंदिर में दो पक्षों की दावेदारी है— एक पक्ष कह रहा है कि हम ट्रस्ट के अंतर्गत हैं, दूसरा पक्ष दावा करता है कि मैं 40 वर्षों से मंदिर में हूं। प्रशासन ने घंटों दोनों पक्षों की बातें सुनीं और कहा कि जब तक अदालत से निर्णय नहीं आता, तब तक यहाँ रिसीवर नियुक्त किया जाएगा। तहसीलदार ने कैमरे पर बोलने से इनकार किया और कहा कि दोनों पक्षों को कल कार्यालय बुलाया जाएगा ताकि उनकी रिपोर्ट ऊपर के अधिकारियों को दी जा सके।
0
0
Report
Advertisement

आगरा के प्रभु गिरफ्तार: 17 मुकदमे वाला चोर गिरफ्तार, नकद-चांदी-सोना बरामद

Aligarh, Uttar Pradesh:खैर पूलिस और इंटेलिजेंट क्रिमिनल विंग ने किन्नर के घर हुईं चोरी की घटना का किया खुलासा, 17 तारीख को विलखोरा गांव में चोर ने किन्नर नीलम के घर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम, पुलिस ने मुख्य अभियुक्त प्रभु सहित तीन लोग किए गिरफ्तार, पकड़े गए प्रभु नाम के अभियुक्त पर 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं, पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 156000 की नगदी 2 किलो चांदी और 90 ग्राम सोना किया बरामद, पुलिस ने चोरी में प्रयोग की गई नेक्सोंन कार की बरामद, पकड़ा गया अभियुक्त प्रभु अकेली ही चोरी की घटना को अंजाम देता था, पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की तालाशी की जिसके बाद अभियुक्त की पहचान हुई, पकड़ा गया अभियुक्त प्रभु पुत्र खेम सिंह निवासी कुमार मोहल्ला रुणकता शनि देव रोड आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है, एसपी ग्रामीण मनीष कुमार और सीओ अभिषेक खैर द्वारा घटना का किया गया खुलासा
0
0
Report

105 किमी कांवड़िया पथ पर टेंट सिटी से कांवरियों को सुविधाएं

Naya Chak, Bihar:एंकर - सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर कांवड़िया पथ इन दिनों श्रद्धालुओं से भरा हुआ है जगह जगह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये सरकार और प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाओं के इंतज़ाम किये जा रहे हैं। कांवड़िया पथ पर पथ निर्माण विभाग की तरफ से पहली बार टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। आज बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया साथ ही कांवरिया श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इस टेंट सिटी में 200 बेड की व्यवस्था की गई है महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं अलग-अलग स्नान घर और शौचालय के इंतजाम है उन्होंने बताया कि सारी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और आगामी 9 अगस्त से हम लगातार इस टेंट सिटी में ही रहेंगे यही से कांवरियों की सेवा और कार्यालय के काम करेंगे। मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र से बातचीत की है संवाददाता अश्वनी ने
0
0
Report

एसी में लगी आग से इलाके में हड़कंप, दमकल ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला

New Delhi, Delhi:एसी में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला उत्तर-पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गली नंबर-10 में रविवार को एक मकान में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। शुरुआत में एसी से धुआं निकलता देख लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर में धुआं फैल गया। घना धुआं भर जाने के कारण परिवार के लोगों को तुरंत घर से बाहर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और साथ ही दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, सबसे पहले एसी से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन कारणों से लगी। इस हादसे में परिवार का एक सदस्य मामूली रूप से घायल हुआ है। हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हाल के दिनों में एसी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, ऐसे में लोगों को एसी की नियमित सर्विसिंग और बिजली के उपकरणों के रखरखाव को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
0
0
Report
Advertisement

जेपीएससी-जेएसएससी मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग, छात्र सत्याग्रह जारी

Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र पिछले 9 दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन पर डटे हुए हैं। हालांकि, आज आंदोलन की तस्वीर पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आ रही है। छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है और अब हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मौजूद हैं। आंदोलन के बीच एक सकारात्मक पहलू यह भी देखने को मिल रहा है कि झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग छात्रों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई लोग ऑनलाइन माध्यम से आर्थिक सहयोग भेज रहे हैं, जबकि कुछ लोग भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं。 छात्रों की मुख्य मांग है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, उनका कहना है कि जांच सीआईडी के बजाय सीबीआई से कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top