261135
Sitapur - ई-रिक्शा से बैट्रा ले जाते समय दो चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर के मोहल्ला बागवानी टोला में ई-रिक्शा से बैट्रा चोरी कर चोरों के द्वारा मोटरसाइकिल से बैट्रा ले जाते समय दो चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद। जमशेद पुत्र एजाज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि, उनके घर के बाहर ई रिक्शा खड़ा था जिसमें लगे 4 बैट्रा अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है, चोरी के बाद पीड़ित के द्वारा मोहल्ले व आसपास लगे सीसीटीवी कमरें की मदद से पुलिस जांच में जुटी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर के बंडा में 11 किमी सड़क के लिए फूटा 20 हजार ग्रामीणों का गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक के एक गांव में करीब 11 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क से आजिज आकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है। इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 20 हजार लोग सड़क न बनने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने घरों के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर चस्पा करके जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूली बच्चे चोटिल होते हैं और लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। बिहार रामनगर, भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग समेत कई गांवों आजादी के बाद से सड़क के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ उम्मीद लगाए बैठे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। अब तभी कोई नेता गांव में वोट मांगने आएगा जब उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बनाकर तैयार हो जाएगीm वरना किसी भी नेता को वोट मांगने के लिए गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। एक दर्जन से ज्यादा इलाके के गांव में 20000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। और इसी क्षेत्र में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव कभी गांव रास्ते में पड़ता है।0
0
Report
रामपुर कचहरी रोड पर अधिवक्ता ने बेल्ट से पुलिसकर्मी हमला करने की कोशिश, वीडियो वायरल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कचहरी रोड पर पुलिसकर्मी से बेल्ट से मारपीट की कोशिश, रामपुर की कचहरी रोड पर वर्दी हुई शर्मसार, बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ा अधिवक्ता, कार्बाइन लेकर सड़क पर भागता नजर आया जवान, कचहरी रोड पर दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद के कारण एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा, मामला सुलझाने के बजाय एक अधिवक्ता ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता शुरू कर दी, अधिवक्ता ने बेल्ट निकाली और पुलिसकर्मी पर हमला करने की कोशिश की, पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भाग गया, राहगीरों ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है, Rampur पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, वीडियो Rampur पुलिस की कार्यशैली और कचहरी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, रामपुर कचहरी रोड पर पुलिसकर्मी से मारपीट की कोशिश, बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ा अधिवक्ता, कार्बाइन लेकर सड़क पर भागता दिखा पुलिस का जवान, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस।0
0
Report
जिला कारागार का औचक निरीक्षण: डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Jaunpur, Uttar Pradesh:डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल; भोजन की गुणवत्ता भी परखी नई जेल का निर्माण पूरा होने पर बंदियों को किया जाएगा स्थानांतरित जिलाधिकारी जौनपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक जेल परिसर में रहकर विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की。 इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों में पहुंचकर बंदियों से सीधे बातचीत की और उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी गई。 निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कारागार में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं और फिलहाल किसी प्रकार की बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जिले में नई जेल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को नई जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर के धनौरी गांव के पास बाइक-कार भिडंत, चाचा-भतीजे की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- बाइक और कार में हुई जोरदार भिडंत, बाइक सवार युवकों को अर्टिगा कार ने मारी जोरदार टक्कर, हादसें में बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी, हादसें में बाइक के भी उड़े परखच्चे, बाइक और कार को पुलिस ने कब्जे में लिया, राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के पास का मामला।0
0
Report
केदारताल ट्रेक में फंसे 13 में से 8 सुरक्षित, रेस्क्यू तेज किया गया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ के फंसे एक घायल। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दिए निर्देश जिला प्रशासन ने तेज किया रेस्क्यू अभियान। 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स और 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग केदारताल ट्रेक के लिए हुए थे रवाना हुए। खराब मौसम, ग्लेशियर आने और बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से फसे ट्रैकर और पोर्टर। रेस्क्यू के लिए उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय NDRF टीम वन विभाग के 02 सदस्य और ट्रेकिंग एजेंसी के 07 सदस्य तथा SDRF के 06 जवानों की टीम भी केदारताल के लिए रवाना के लिए रवाना। केदारताल कच्ची ढांग 03 पोर्टर और 01 कुक सहित कुल 04 व्यक्ति सुरक्षित मिले 08 व्यक्ति भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण फंसे। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और सभी लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रशासन द्वारा उठाया जा रहाआवश्यक कदम। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के हेलीकॉप्टर की मांग जिलाधिकारी ने संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।0
0
Report
योगी के बयान से समाज में एकता का संदेश, मुस्लिम जमात ने स्वागत किया
Bareilly, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुई भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज में कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए आपको बांटने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि अगर बाटोगे तो कटोगे इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा की बाटोगे नहीं तो काटोगे नहीं किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं बल्कि हर देशवासी के लिए कहा है क्योंकि कुछ सांप्रदायिक पार्टियों अपनी राजनीति चमकाने के लिए आपको विभाजित करती हैं उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में मिलकर रहना चाहिए और उन्होंने योगी आदित्यनाथ के इस बयान का स्वागत किया0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्रাউন शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त ब्राऊन शुगर की क़ीमत करीब बीस लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि कुडू पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक थार वाहन को चिन्हित किया गया। चंदवा से कुडू की ओर आ रहा थार वाहन केरवाड़ी मोड़ के समीप एक निर्माणाधीन मकान की ओर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने जब मकान को घेर कर जब जांच अभियान चलाया तो उक्त निर्माणाधीन मकान में आठ लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों की जब जांच की गई तो उनके पास से ब्राऊन शुगर एलुमिनियम फोइल में बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आठ लोगों से मिले ब्राऊन शुगर को मिलाया तो वो 98 ग्राम हुआ, जिसकी कीमत बीस लाख रुपए आंकी गई। इसमें मुख्य सरगना लातेहार निवासी सोनू राज कुमार और रितु राज जयसवाल उर्फ रितु राज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया है।0
0
Report
ट्रेलर ने बाइक को टक्कर, डूंगरपुर में युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सरकन कोपचा में गांव के पास एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। _sre__ सागवाड़ा की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंचते ही सागवाड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत साइड में आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेश कुमार बाइक सहित नीचे गिर गया और उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जनरल अस्पताल डूंगरपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
फ्रांस के डॉक्टर दंपति ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर मांगी खुशहाली
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा,जैसलमेर सात समुंदर पार बाबा रामदेव जी के जीवन इतिहास के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लेने के पश्चात फ्रांस से रामदेवरा आकर बाबा की समाधि के दर्शन करने का ख्वाब आखिर डॉक्टर दंपति का पूरा हुआ। उन्होंने आज रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर स्थानीय परंपरा के अनुसार हाथों में ध्वज लेकर मखमली चादर चढा कर विशेष रूप से पूजा अर्चना करके समाधि के दर्शन कर खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। फ्रांस के शार्ट शहर में रहने वाले डॉक्टर दंपति हार्ड व उनकी पत्नी क्रिस्टि ने बताया कि इंटरनेट पर उन्हें बाबा रामदेव जी के जीवन इतिहास के बारे में बहुत कुछ देखने को मिला। पिछले दिनों बाबा रामदेव जी का मेला भरा था जिसमें करीब एक करोड़ लोग आए थे ऐसे में उन्होंने भी मानस बनया कि इंडिया जाएंगे तब बाबा की समाधि के दर्शन जरूर करेंगे उन्होंने भी आज रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन कर अपने परिवार में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। वह यहाँ पर यादगार स्वरूप बहुत सारे फोटो पूजन सामग्री वह अन्य सामग्री की खरीददारी करके अपने साथ लेकर गए। सात समंदर पार करने वाले लोगों में भी बाबा रामदेव के प्रति काफी प्रगाढ़ आस्था व भक्ति देखने को मिल रही है यही कारण है कि विदेशी पर्यटक भी बाबा रामदेव जी के जीवन इतिहास से प्रेरित होकर यहां आकर का बाबा की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना के जूसरी में श्मशान से लौटते लोगों पर मधुमक्खी हमला, 15-20 घायल
Didwana, Rajasthan:खबर डीडवाना से है जहाँ मकराना उपखंड के ग्राम जूसरी में श्मशान घाट पर दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौट रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने नदी में जाकर तथा कुछ ने पेड़ों के पीछे छीपकर मधुमक्खियों से बचने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले में करीब 15 से 20 लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए। घटना में 60 वर्षीय मूलचंद मेघवाल, 65 वर्षीय नानूराम मेघवाल, 20 वर्षीय सीताराम मेघवाल, 55 वर्षीय पप्पू सिंह और 57वर्षीय भगवान सिंह सहित अन्य लोग प्रभावित हुए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से चार जनों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मकराना यूपी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया।0
0
Report
अलवर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा, सिंधिया समेत प्रमुख नेता शामिल
Alwar, Rajasthan:अलवर में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत आज अलवर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भूपेंद्र यादव और वन मंत्री राजस्थान संजय शर्मा इसमें शामिल हो रहे है। पदयात्रा कंपनीबाग रोड़ स्थित रिवाज रिसोर्ट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी। जहाँ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किये जायेंगे, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि पदयात्रा के शहीद स्मारक पहुंचने पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।0
0
Report
कोतवाली सिटी में अवैध पटाखा कारोबार का पर्दाफाश, 18 क्विंटल पटाखे बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:अपराध शाखा की ऑपरेशनल टीम ने कोतवाली सिटी क्षेत्र के सूर्य एन्क्लेव, सिविल लाइन में छापेमारी कर अवैध पटाखों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दुकान और गोदाम से 80 प्लास्टिक बोरों में भरे 18 क्विंटल 72 किलो 800 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। मौके से दुकान मालिक अशोक कुमार और उसके दो बेटों ऋषभ गुप्ता व अनंत गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नमकीन के कारोबार की आड़ में तमिलनाडु से पटाखे मंगाकर दीपावली पर बेचने के लिए जमा कर रहे थे। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया है। मामले में कोतवाली सिटी में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर: आवारा कुत्तों के आतंक में 11 वर्षीय प्रियांशु की मौत, गांव में दहशत फैल गई
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जिले के थाना नागल क्षेत्र के गांव बेलड़ा जुनारदार में आवारा कुत्तों का आतंक एक मासूम बच्चे की जान पर भारी पड़ गया। शुक्रवार शाम घर से खेलने निकले 11 वर्षीय प्रियांशु का शव आज सुबह गांव के नजदीक खेत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ते बच्चे को खींचकर गांव के पास जंगल की ओर ले गए और वहां उस पर हमला कर बुरी तरह नोच डाला। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव बेलड़ा जुनारदार निवासी रविंदर का 11 वर्षीय बेटा प्रियांशु शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने गांव के आसपास खेतों और अन्य स्थानों पर बच्चे को तलाशा। देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बच्चे के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर भी साझा की गई।आज सुबह गांव के नजदीक एक खेत में प्रियांशु का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि कुत्तों के हमले में बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिस बच्चे को परिजन पूरी रात तलाशते रहे, सुबह उसका शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलने पर थाना नागल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया गया कि प्रियांशु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है।ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। दो दिन पहले भी कुत्तों ने आरव और सोनू नाम के दो बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अब 11 वर्षीय प्रियांशु की मौत ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और गांव में बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है。0
0
Report
नीतेश मौर्य हत्याकांड: कारोबार में धोखाधड़ी से उथल-पुथल, चार गिरफ्तार
Barabanki, Uttar Pradesh:पांच लाख रुपये में दी हत्या की सुपारी, रास्ते से उठाकर काट दिया गला; स्वाट-सर्विलांस ने चार आरोपियों को दबोचा भरोसे के रिश्ते में धोखा, कारोबार में लाखों की हेराफेरी और प्रेम संबंधों की रंजिश…इन सबने मिलकर एक युवक की जिंदगी छीन ली। जिस कारोबारी साथी के साथ नीतेश मौर्य धान खरीद का काम करता था, उसी पर उसके 14 लाख रुपये हड़पने और धान खरीद में 10 लाख रुपये की कथित हेराफेरी करने का आरोप है। अपना पैसा वापस मांगना नीतेश के लिए जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी विवाद और एक महिला से जुड़े प्रेम संबंधों की रंजिश में उसके ही परिचितों ने हत्या की साजिश रची। पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई और नीतेश को रास्ते से उठाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस बीच सोशल मीडिया पर नितेश मैर्य के गंभीर हालत में सादे कागज पर कथित तौर पर हत्यारों का नाम लिखते हुए विडियो वायरल हुआ है। कहा जा रहा है। वीडियो सीतापुर के मैगलगंज इलाके के पन्ना ढाबे का बताया जा रहा है। बाराबंकी पुलिस ने नीतेश मौर्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 29 अक्टूबर को बड्डूपुर थाना क्षेत्र में नीतेश को कार में बैठाया और सीतापुर के पिसावां क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, सीतापुर के सरेया महिपतपुर निवासी नीतेश मौर्य ने आरोपी मनोज मौर्य के साथ धान खरीद का कारोबार किया था। मनोज पर नीतेश से आरओ प्लांट लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपये लेने और धान खरीद के हिसाब में 10 लाख रुपये की हेराफेरी कर रकम हड़पने का आरोप है। नीतेश लगातार अपना पैसा वापस मांग रहा था। पुलिस का कहना है कि रकम लौटाने के दबाव के चलते मनोज ने अपने साथी अंकित गुप्ता के साथ मिलकर नीतेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, नीतेश के एक महिला से प्रेम संबंध थे। अंकित गुप्ता भी उस महिला से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर भी रंजिश थी। कारोबारी लेनदेन के विवाद और प्रेम संबंधों से जुड़ी इसी कथित दुश्मनी ने हत्या की साजिश को जन्म दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मनोज और अंकित ने मिलकर नीतेश की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम देने के लिए दूसरे लोगों को भी शामिल किया। पुलिस के मुताबिक, मनोज मौर्य ने दीपु उर्फ दिलीप कुमार वर्मा को पांच लाख रुपये में नीतेश की हत्या करने के लिए तैयार किया। इसके बाद दीपु ने अमरेन्द्र व दो अन्य लोगों को वारदात में शामिल होने के लिए राजी किया। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को नीतेश मोटरसाइकिल से लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहा था। रास्ते में उसकी गतिविधियों की जानकारी एक महिला ने फोन के जरिए अंकित गुप्ता को दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बड्डूपुर क्षेत्र में डफरपुर के आगे डॉ. राजेंद्र प्रसाद हॉस्पिटल के पास नीतेश को कार में बैठा लिया। उसकी मोटरसाइकिल और सिलेंडर सड़क किनारे छोड़ दिए गए। इसके बाद उसे सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में पन्नू फैमिली रेस्टोरेंट से करीब 200 मीटर आगे एक ट्यूबवेल के पास ले जाया गया। वहां गला काटकर और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस नीतेश को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में 29 अक्टूबर को बड्डूपुर थाने में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। स्वाट, सर्विलांस और बड्डूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने 31 अक्टूबर को मंगौली पुलिया के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें अंकित गुप्ता निवासी सरेया कादीपुर, दीपु उर्फ दिलीप कुमार वर्मा निवासी फरीदपुर, अमरेन्द्र वर्मा निवासी शेखरूखेड़ा और मनोज मौर्य निवासी सरेया महिपतसिंह, सभी जनपद सीतापुर के निवासी हैं। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मौत से पहले नितेश ने पन्ना ढाबा के सामने एक कागज पर कांपते हुए लिखा था कि मुझे मनोज मौर्य ने मरवाया है। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि बरामद स्विफ्ट डिजायर कार दीपु उर्फ दिलीप कुमार वर्मा की है। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि यह कार उसने घटना से अर्जित धन से खरीदी थी। पुलिस ने कार को संबंधित मुकदमे में बरामदगी के रूप में दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आई यह कहानी कारोबार में कथित धोखाधड़ी, पैसों के विवाद और निजी रंजिश के खतरनाक मेल को उजागर करती है। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बालकनी आग: कूड़े से लपटें दमकल आने से पहले बुझी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में देर रात एक फ्लैट की बालकनी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर सोसायटी में अफरातफरी मच गई। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, पटाखा गिरने से बालकनी में रखे सामान और कूड़े में आग लग गई थी। हालांकि, सोसायटी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, घटना सोसायटी के टावर-16 की है। देर रात एक फ्लैट की बालकनी में आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच सोसायटी के कर्मचारियों और निवासियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अनुसार, बालकनी में रखे कूड़े में आग लगी थी, जिसे पूरी तरह बुझा दिया गया। घटना में कोई व्यक्ति फंसा नहीं और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।0
0
Report
Advertisement
