Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

सरदारशहर के शांति यज्ञ से विश्व में शांति की आशा जागी

NPNavratan Prajapat
Mar 18, 2026 09:47:37
Churu, Rajasthan
सरदारशहर。 ईरान–अमेरिका–इज़राइल तनाव के बीच शांति यज्ञ, आचार्य के सानिध्य में छोटे छोटे बटुकों ने किया हवन हवन में की गई विश्व शांति की कामना की शांति स्थापना के लिए आहुति के साथ हुआ मंत्रों का जाप सरदारशहर के श्री सप्तर्षि वेदवेदांग ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में हुआ यज्ञ सरदारशहर。 विश्व के मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्र में शांति और सद्भाव का अनूठा संदेश देखने को मिला। स्थानीय श्री सप्तर्षि वेदवेदाङ्ग ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में शांति यज्ञ और शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य के सानिध्य में छोटे-छोटे बटुकों ने हवन कर विश्व शांति की कामना की। भारत, जिसे भगवान श्री कृष्ण, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और महात्मा गांधी जैसी महान विभूतियों की भूमि माना जाता है, जिन्होंने पूरे विश्व को शांति का मार्ग दिखाया है उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस यज्ञ के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश दिया गया। यज्ञ के दौरान आचार्यों और बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत आहुतियां दीं। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने एक स्वर में विश्व में अमन-चैन की प्रार्थना की। आचार्य बालकिशन कौशिक ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह यज्ञ मानव कल्याण, आपसी भाईचारे और विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता, बल्कि संवाद और सहयोग से ही स्थायी शांति संभव है। संस्था अध्यक्ष हुलासमल व्यास ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से सभी देशों के बीच बढ़ते तनाव के समाप्त होने और मानवता की रक्षा की प्रार्थना की गई। इस दौरान छोटे-छोटे बटुकों द्वारा किए गए शांति पाठ ने सभी को भावुक कर दिया। जब दुनिया युद्ध के माहौल से गुजर रही है, ऐसे समय में सरदारशहर से उठी शांति की ये आहुतियां उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आई हैं。 बाइट- बालकृष्ण कौशिक, आचार्य भगवा कलर का चोला पहन रखा है。 बाइट- हुल्लासमल व्यास, संस्था अध्यक्ष सफेद कलर का शर्ट पहन रखा है。 बाइट- मदनलाल बबेरवाल, स्थानीय निवासी सफेद कलर का चोला पहन रखा है。 बाइट- कमलेश शर्मा, बटुक पीले कलर के कपड़े पहन रखे है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Mar 18, 2026 11:00:37
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के तलैया गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किसान रात को गेहूं की फसल निकालने के बाद घर आकर सो गए थे, लेकिन सुबह उठे ही नहीं। 58 वर्षीय फतेह सिंह मीणा 17 मार्च की रात फसल निकालने के बाद घर आकर सो गए थे। 18 मार्च की सुबह उनका बेटा ईश्वर सिंह उन्हें चाय के लिए उठाने गया, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराकर ईश्वर सिंह ने अपने चाचा रतनलाल को बुलाया और दोनों इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धमोत्तर थाना पुलिस के असिस्टेंट उप निरीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार, मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Mar 18, 2026 11:00:15
Noida, Uttar Pradesh:हुमायूँ कबीर ने आज कोलकाता में अपनी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की 182 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में उतारे जा रहे हैं। मुर्शिदाबाद और मालदा के लिए उम्मीदवारों की सूची आज प्रकाशित की गई। मीम आधिकारिक तौर पर हमारे साथ जुड़ गई हैं। उनके साथ बातचीत कर के 22 मार्च को बाकी लिस्ट जारी करेंगे। अधीर रंजन चौधरी एवं नौशाद सिद्दीकी की मदद करेंगे हुमायूँ कबीर। व्यक्तिगत तरीके से हुमायूँ चाहते हैं की अधीर रंजन और नौशाद सिद्दीकी जीते। चुनाव आयोग ने सही फैसला लिया है। ज्ञानेश कुमार को निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना चाहिए। प्रशासन में बैठे लोग निष्पक्ष चुनाव करने नहीं देते थे। कमिशन को ये बात समझ आ गई जिसके चलते एकदम सही फैसला कमीशन ने लिया है। आज कुल 15 सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। भबानीपुर में एक नॉन बंगाली मुस्लिम प्रत्याशी के तौर पर को चुना गया है। यह भी तय किया गया है कि नंदीग्राम से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 10:56:28
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का अनावरण कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान, नगदी और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की। ग़ौरीबाजार थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार के नेतृत्व के अनुसार उ0नि0 अरविन्द कुमार ,अजीत कुमार यादव , झीनेलाल पासवान ,हे0का0 विरेन्द्र कुमार , कांस्टेबल बृजेश कुमार ,रमेश यादव , मुमताज अंसारी ,राजेन्द्र प्रसाद ,धर्मेन्द्र कुमार की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी रेलवे ढाला के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में राजू उर्फ संकेश्वर पटेल, बिट्टू उर्फ अखिलेश कुमार भारती और अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू शामिल हैं, जो सभी जोगम गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 65 किलो गेहूं, 100 किलो चावल, एल्युमिनियम के बड़े बर्तन, एक सोलर पैनल, चोरी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा और 4600 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 5.40 लाख रुपये है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 12 मार्च को खरोह चौराहा स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की थी। इसके अलावा 17 मार्च को एक मकान के स्टोर रूम से अनाज और बर्तन चोरी किए गए थे। वहीं जनवरी माह में जंगल सहजौली स्थित सोलर प्लांट से सोलर पैनल चोरी की घटना भी इन्हीं के द्वारा अंजाम दी गई थी।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मिल ग्राउंड स्थित खंडहर के पास से सोलर पैनल भी बरामद किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के कुछ सामान को बेचकर आरोपियों ने नकदी हासिल की थी।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
104
comment0
Report
Mar 18, 2026 10:53:25
77
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 18, 2026 10:51:14
199
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 18, 2026 10:51:03
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्टेट हाईवे 419 पर बुधुडीह के पास निर्माणाधीन पुलिया बनते ही टूट गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। उपायुक्त रवि आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। पुलिया निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर को उपायुक्त ने कड़ी फटकार लगाई सोनबाद और चेंगाईडीह में बन रहे पुल-पुलियों की भी जांच की गई वहां भी भारी गड़बड़ी के संकेत मिले. मौके पर जांच हुई और प्राथमिक जांच में अनियमितता स्पष्ट रूप से सामने आई है। संबंधित विभाग को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम विस्तृत जांच कर रही है. गौरतलब है कि स्टेट हाईवे 419 धनबाद से जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक जुड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही
238
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 18, 2026 10:50:34
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा छापरिया गांव से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सभी ने रात में दूध के साथ भोजन किया था, जिसके बाद एक-एक कर सभी को तेज उल्टियाँ शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। प्रभावित लोगों में गुंजन पिता किशोर, कीर्ति पिता पंकज, पूनमचंद पिता किशोर, वरदा पिता पंकज और आशा पिता पंकज शामिल हैं। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार चल रहा है। वही जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम छापरिया गांव के लिए रवाना हो गई है
104
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 18, 2026 10:50:17
Jaipur, Rajasthan:आमेर/जयपुर—क CISF की 8वीं आरक्षित वाहिनी कुंडा आमेर में महिला और पुरुष खो-खो टीमें जम्मू में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस मीट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया. यह प्रतियोगिता 7 मार्च से जम्मू में आयोजित हुई जिसमें देशभर की पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें भाग लीं. CISF की जयपुर टीम ने उच्च मनोबल और शानदार खेल कौशल दिखाते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया. इसके बाद जयपुर स्थित 8वीं आरक्षित वाहिनी में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. वाहिनी के कमांडर एवं वरिष्ठ कमांडेंट बीआर ढाका ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और इस उपलब्धि पर सम्मानित किया. वरिष्ठ कमांडेंट ढाका ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं; खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा दी. टीम की सफलता से CISF परिवार में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है.
134
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 18, 2026 10:49:19
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - चलती स्कूली बस बनी आग का गोला, दारोगा की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मथुरा में एक बड़ा हादसा टल गया जब चलते-चलते एक स्कूली बस अचानक आग का गोला बन गई। घटना बरेली हाईवे पर बाद क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर आगे की बताई जा रही है। बस में करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे मांट थाने के एसआई सतेंद्र सिंह की नजर बस से उठते धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी बस के आगे लगाकर उसे रुकवाया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकलवाया。 कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन समय रहते सभी बच्चों को बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। दारोगा सतेंद्र सिंह की सतर्कता और बहादुरी से दर्जनों बच्चों की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं अभिभावकों ने राहत की सांस
107
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 18, 2026 10:48:43
58
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 18, 2026 10:48:28
Paradeep, Odisha:କେନ୍ଦ୍ରାଞ୍ଚଳ ପୋଲିସ ଅଧିନ କଟକ, ପୂରୀ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା , ନୟାଗଡ଼,ଜଗତସିଂହପୁର,କେନ୍ଦ୍ରାପଡା ଆଦି ୭ଟି ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ବରିଷ୍ଠ ପୋଲିସ ଅଧିକାରୀ ଏବଂ ସମସ୍ତ ଥାନା ଅଧିକାରୀ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଏହି ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ନେଇଥିଲେ | ଆଜିକାଲି ପିଲା ଚୋରିର ଅଭିଯୋଗ ଭଳି ଘଟଣା ଉପରେ କିପରି ରୋକ ଲଗା ଯାଇପାରିବ ଏବଂ ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ମହିଳାଙ୍କ ପ୍ରତି ହେଉଥିବା ଅତ୍ୟାଚାର ଓ ନିର୍ଯାତନା ଭଳି ଘଟଣା କୁ ସଠିକ ଭାବରେ କିପରି ମୁକାବିଲା କରାଯାଇପାରିବ ଏହା ଉପରେ ବିଶେଷ ଗୁରୁତ୍ବାରୋପ କରାଯାଇଛି | ଏହି ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଦ୍ବାରା ସମସ୍ତ ପୁଲିସ ର ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ସହିତ ଥାନା ଅਧିକାରୀ ମାନେ ନିଜ ନିଜ ଅଞ୍ଚଳରେ ମାନବ ଚାଳାଣ ଓ ସଶକ୍ତିକରଣ ଉପରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବା ସହିତ ନିଜ ନିଜ ଅଞ୍ଚଳ କୁ ଅପରାଧ ମୁକ୍ତ ଅଞ୍ଚଳ କରିବା ଏହି କର୍ମଶାଳାର ମୂଖ୍ୟ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ବୋଲି କେନ୍ଦ୍ରାଞ୍ଚଳ ଆଇଜି ଡକ୍ଟର ସତ୍ୟଜିତ୍ ନାୟକ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି |
66
comment0
Report
Advertisement
Back to top