261401
सीतापुरः चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:थाना मिश्रित पुलिस टीम ने दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपियों की पहचान राजा पासी निवासी थोक वार्ड नं 4 कस्बा मिश्रित और राजवीर निवासी माधौगंज के रूप में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जायल में मानसून ने दो घंटे बारिश से जलभराव, किसानों के चेहरे खिले
Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) जायल में झमाझम बारिश, दो घंटे लगातार बरसे बादल लीलण चौक से पुराना बस स्टैंड तक जलभराव सरकारी अस्पताल के सामने भरा पानी, राहगीर हुए परेशान अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिली संजीवनी जायल में मानसून एक बार फिर मेहरबान हुआ है। मंगलवार शाम करीब दो घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। शाम ढलते ही शुरू हुई झमाझम बारिश से लीलण चौक, पुराना बस स्टैंड और अस्पताल के सामने निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बारिश के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में खड़ी खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी मानी जा रही है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव के बाद नगरपालिका टीम भी एक्टिव देखी गई टीम द्वारा जलभराव स्थलों का जायजा लिया ।0
0
Report
नशा तस्करी रोकथाम: संगरिया में 8 बीघा जमीन फ्रिज, कीमत 1.20 करोड़
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संगरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संगरिया थाना पुलिस ने NDPS Act की धारा 68एफ के तहत नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति को फ्रिज किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी की चक 8 NKR रोही में स्थित 8 बीघा जमीन को फ्रिज किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ दो NDPS Act के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसके कब्जे से डोडा-पोस्त की बड़ी खेप बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ नशा तस्करी का रैकेट चलाने की बात बताई थी। जांच में आय का वैध स्रोत नहीं मिलने पर पुलिस ने जमीन को फ्रीज करने की कार्रवाई की।0
0
Report
राजस्थान में 55 हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा, PPP मॉडल पर बल
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बाह्य सहायता से चल रही 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारत सरकार की आर्थिक कार्य सचिव अनुराधा ठाकुर ने परियोजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की प्राथमिकताओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के साथ परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में जयपुर मेट्रो फेज-2, शहरी विकास, पेयजल-सीवरेज, सड़क नेटवर्क, कौशल विकास, उच्च शिक्षा और पीपीपी मॉडल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा हुई। आर्थिक कार्य सचिव ने राजस्थान में लागू वित्तीय नवाचारों ‘एसएनए स्पर्श’ और ‘साइबर ट्रेजरी’ की सराहना करते हुए इन्हें दूसरे राज्यों के लिए भी अनुकरणीय मॉडल बताया। बैठक में जयपुर मेट्रो फेज-II की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। एडबी सहायता से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक करीब 41 किमी लंबी मेट्रो लाइन विकसित की जानी है। परियोजना की लागत 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। अधिकारियों ने इसकी प्रगति की जानकारी दी और निर्धारित समय में काम पूरा करने पर जोर दिया। द्वितीयक शहर विकास परियोजना के तहत राज्य के 26 शहरों में चल रहे पेयजल और सीवरेज कार्यों की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं के 95% से अधिक काम पूरे हो चुके हैं। इनसे 18 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलने की जानकारी दी गई। राज्य राजमार्ग निवेश कार्यक्रम के तहत 900 किमी से अधिक राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण की प्रगति भी बैठक में रखी गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। आर्थिक कार्य सचिव ने सुझाव दिया कि राज्य में अर्बन मोबिलिटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, हाईवे विकास और अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में पीपीपी मॉडल को बढ़ावा दिया जाए। इससे निजी क्षेत्र की पूंजी और विशेषज्ञता का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। संबंधित विभागों को इस दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में सिंगल नोडल एजेंसी प्रणाली को मजबूत करने के लिए ‘एसएनए स्पर्श’ और वित्तीय लेनदेन को तेज व पारदर्शी बनाने के लिए ‘साइबर ट्रेजरी’ प्रणाली संचालित की जा रही है। केंद्र की आर्थिक कार्य सचिव ने दोनों वित्तीय नवाचारों की सराहना की और इन्हें अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया। बैठक में कौशल विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बाह्य सहायता से नई परियोजनाएं शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही ‘सूत्रा’ (सतत शहरी परिवर्तन) योजना के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर में अर्बन मोबिलिटी तथा ग्रीन स्पेस विकसित करने की योजनाओं पर भी मंथन किया गया। बैठक के अंत में केंद्र और राज्य के अधिकारियों ने सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं के साथ नियमित संपर्क रखते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
अगावली, बयाना में वैध सिलिका खनन बढ़ाने की मांग पर ग्रामीणों की रैली
Jaipur, Rajasthan:भरतपुर के बयाना स्थित अगावली गाँव में सिलिका सैंड के वैध खनन के समर्थन में स्थानीय ग्रामीणों ने रैली निकाली है। स्थानीय ग्रामीणों ने वैध खनन को बढ़ावा देने की मांग की है। साथ ही वैध खनन रोकने के लिए कुछ लोगों द्वारा की जा रही झूठी शिकायतों पर उचित जांच कराने की मांग की है। अगावली में शिवालिक सिलिका के नाम से खनन लीज संख्या 2/93 संचालित है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 50 वर्षों से गाँव में वैध तरीके से नियमानुसार खनन किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के नियमों के पालन के साथ ही कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग की जाती है। पर्यावरणीय स्वीकृति, सुरक्षा निदेशालय से अनुमति ली हुई है। गाड़ियाँ भी अंडरलोड संचालित होती हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा द्वेषवश विरोध किया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपके उचित कार्यवाही की मांग की है।0
0
Report
चंदवाजी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार, पिस्टल-देशी कट्टा बरामद
Jaipur, Rajasthan:चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार निम्स यूनिवर्सिटी के पास काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आती दिखी; पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, पर चालक ने मोड़ दिया. चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्कॉर्पियो को रोका. गिरफ्तार आरोपी अविनाश उर्फ करण राजपूत के जींस से पिस्टल मिली. पूछताछ से जुड़े और भी जानकारी मिल रही है.0
0
Report
मारंगी में बाढ़ की स्थिति सुधरी, प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जीवन अभी शुरू नहीं
Noida, Uttar Pradesh:GOLAGHAT (ASSAM): FLOOD SITUATION EASES IN MARANGI, NORMAL LIFE YET TO RESUME IN AFFECTED AREAS.0
0
Report
Advertisement
तमिलनाडु के FCRA प्रस्ताव पर कांग्रेस टैगोर ने केंद्र से समझदारी भरा कदम मांगा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANICKAM TAGORE (CONGRESS MP) ON TAMIL NADU GOVERNMENT'S RESOLUTION AGAINST FCRA / FCRA BILL NOT BEING LISTED IN GOVERNMENT AGENDA / TAMIL NADU STATE CONGRESS MEETING दिल्ली: कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर का कहना है, "तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी, तमिलनाडु सरकार और विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव का समर्थन करती है। यह विधानसभा का सर्वसम्मत निर्णय था और हम सभी इसका समर्थन करते हैं। हम केंद्र सरकार से भी बहुत समझदारी से काम लेने का आग्रह करते हैं। FCRA बिल का कड़ा विरोध हो रहा है। जब उन्होंने बजट सत्र के दौरान ही इसे पेश करने की कोशिश की थी, तब भी इसका विरोध हुआ था..."0
0
Report
फाजिल्का के शास्त्री चौक हादसे में सैम की मौत, परिवार में मातम
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के शास्त्री चौक में 9 अगस्त की देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सैम की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सैम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। गांव आसफवाला के पंचायत मेंबर पप्पू सिंह ने बताया कि 9 अगस्त की देर शाम सैम बाइक पर सवार होकर शास्त्री चौक स्थित फूड स्ट्रीट में बर्गर खाने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सैम बाइक समेत सड़क पर गिरा और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार उसे इलाज के लिए श्रीगंगानगर लेकर गया । जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पंचायत मेंबर पप्पू सिंह ने बताया कि सैम परिवार का इकलौता बेटा था। उन्होंने पुलिस से परिवार के बयानों के आधार पर हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भगवान चंद ने बताया कि शास्त्री चौक में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है。0
0
Report
दिल्ली के पूर्व उप मंत्री मनीष सिसोदिया का मोगा दौरा, पाठशाला मंदिर में पूजा
Moga, Punjab:ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਉਪ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਨੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਅੱਜ ਮੋਗਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨਾਲ ਪਾਠਸ਼ਾਲਾ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਪੂਜਾ ਅਰਚਨਾ ਕੀਤੀ। ਮਨੀਸ਼ ਸਸੋਦੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ।0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने जयपुर के गोदाम से 300 बोरे यूरिया जब्त, कुल 10,500 किग्रा अवैध भंडारण
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : চাষের মরশুমে বেআইনিভাবে মজুদ করা ১০ হাজার ৫০০ কেজি ইউরিয়া সার উদ্ধার। পুরুলিয়া জেলা টাস্ক ফোর্স , কৃষি দপ্তর ও জয়পুর থানার পুলিশের সহায়তায় জয়পুর থানা area's একটি গোডাউন থেকে অবৈধভাবে মজুদ করা ৩০০ বস্তা ইউরিয়া সার উদ্ধার হলো। গোডাউনের মালিককে আটক করেছে পুলিশ । কিভাবে কোথা থেকে বেআইনি ভাবে এত পরিমাণ সার মজুত করলো তার তদন্ত শুরু করেছে পুলিশ।0
0
Report
खान मार्केट में NDMC की तोड़फोड़ पर संजीव मेहरा की आपत्ति, कहा अतिक्रमण नहीं
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJEEV MEHRA (KHAN MARKET TRADERS ASSOCIATION) ON DEMOLITION DRIVE IN KHAN MARKET. दिल्ली: खान मार्केट में तोड़-फोड़ की कार्रवाई पर खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजीव मेहरा कहते हैं, "NDMC को गलतफहमी है कि खान मार्केट में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। कुछ छोटे हिस्से बाहर निकले हुए हैं, जिन पर उन्हें थोड़ी आपत्ति थी। हम NDMC से बार-बार कह रहे थे कि उनके सीनियर अधिकारी आकर हमारे कागज़ात देखें, जो हमें अलॉटमेंट के समय दिए गए थे। उसी के आधार पर उन्हें तय करना चाहिए कि अतिक्रमण है या नहीं और कितना है... हम उनके आने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन उनके आने से पहले ही कल अचानक कार्रवाई शुरू कर दी गई। वे JCB लेकर आए थे। पिछले 76 सालों से खान मार्केट ऐसी जगह रही है जहाँ कोई भी अतिक्रमण दिखाई नहीं देता... कल जो हुआ वह बहुत दुखद था, और हमने उस पर आपत्ति भी जताई... हमने बांसुरी स्वराज को इसके बारे में बताया, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। यह आदेश किसने दिया? NDMC ने हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है... हमने बांसुरी स्वराज को एक और पत्र भेजा है, जिसमें उनसे अधिकारियों के साथ यहाँ आने का अनुरोध किया गया है। मुझे लगता है कि संसद सत्र के बाद वह यहाँ आएँगी और कोई फ़ैसला लेंगी। हम सरकार के अच्छे कदमों का विरोध नहीं करना चाहते, लेकिन एकरूपता होनी चाहिए... उन्होंने जो नोटिस भेजा था, वह बहुत अस्पष्ट था...0
0
Report
डॉ डी वाय पाटिल को श्रद्धांजलि सभा नेरुल में, नेताओं ने की श्रद्धांजलि
Navi Mumbai, Maharashtra:नेरुल में डॉ डी वाय पाटील यूनिवर्सिटी में शिक्षण क्षेत्र के दिग्गज डॉ डी वाय पाटील को श्रद्धांजलि दी गई. हजारों नागरिक सभा में शामिल हुए. इस अवसर पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, विधायक अनिल परब और विधायक राम कदम ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. डॉ डी वाय पाटील के शिक्षण क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को उजागर करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया गया.0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर-भीलवाड़ा के लिए प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च कर दीं
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर और भीलवाड़ा को प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने पहले बसों की पूजा की, फिर बसों का अवलोकन किया, और उसके बाद हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया ये बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं सीटें आरामदायक हैं जयपुर और भीलवाड़ा की सड़कों पर ये बसें चलती हुईं दिखाई देंगी सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि रोडवेज के बेड़े में एक हजार और बसें आयेंगी उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के शहरों में सुगम यातायात की सुविधा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है0
0
Report
देचू में निजी बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एक बस सीज, दो चालान
Jodhpur, Rajasthan:देचू में निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक बस को सीज कर दो चालान बनाए गए। डॉ अजय कुमार विश्नोई अपर जिला सेशन न्यायधीश फलोदी, आदित्य जांगड़ा परिहवन निरीक्षक, यातायात प्रभारी दुर्ग सिंह के सानिध्य में यह कार्रवाई की गई। इससे बस संचालकों में हड़कंप मच गया।0
0
Report
दिल्ली: अमित शाह (गृह मंत्री) संसद से रवाना, विजुअल्स जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AMIT SHAH (UNION HOME MINISTER) LEAVES FROM PARLIAMENT / VISUALS0
0
Report
Advertisement
