icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261403
Mohammad AsimMohammad AsimFollow3 Jan 2025, 12:17 pm

सीतापुरः सामुदायिक शौचालय में सुविधाओं का अभाव, ग्रामीण परेशान

Dahelara, Uttar Pradesh:

भारत सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके स्वच्छ भारत मिशन चलाकर देश को खुले में शौच से मुक्त कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन  विकासखंड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत केशवामऊ के मजरा मजलिशपुर के सामुदायिक शौचालय को देखकर यही लग रहा है कि यह मिशन केवल कागजों पर ही है। सामुदायिक शौचालय में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि ना तो यहां पानी की व्यवस्था है और ना ही बिजली की। कभी कोई कर्मचारी देखने भी नहीं आता है l गांव के सर्वेश सिंह ने बताया कि सामुदायिक शौचालय करीब सात-आठ महीनों से जाम पड़ा है। विकासखंड गोंदलामऊ की कई ग्राम पंचायतों का भी यही हाल है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में मृत घोषित शकुंतला देवी जिंदा मिलने से हड़कंप, 2014 से जुड़ा मामला सामने

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे SIR ने खोला एक पुराना केश का पोल, मामला बिहार से जुड़ा हुआ है जहां 2014 में बिहार के औरंगाबाद जिले में मृत घोषित हुई शकुंतला अचानक प्रकट हो गई ज़ब एसआईआर के वेरिफिकेशन में झारखंड के गढ़वा में वह जिन्दा मिली। पड़ोसी राज्य बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र की रहने वाले शकुंतला देवी को वर्ष 2104 मे मृत घोषित कर दिया गया था लेकिन ज़ब 2026 में झारखंड के गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव से उसे बिहार पुलिस ने जिंदा बरामद किया है। गौरतलब है की झारखंड राज्य में इनदिनों एसआईआर (SIR) वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसी वेरिफिकेशन के दौरान शकुंतला देवी ने अपने दस्तावेज लेने के लिए अपने घर बिहार चली गई। बस यही से 2014 का केश की पोल खुल गई। इसके बाद तो पुरे बिहार के पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बिहार पुलिस गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव में पहुंची और शकुंतला देवी को अपने साथ ले गई है. कांडी के थाना प्रभारी अशफाक आलम ने फोन पे बताया कि एसआईआर के वेरिफिकेशन के दौरान शकुंतला देवी के बारे में जानकारी मिली थी, शकुंतला देवी एसआईआर वेरिफिकेशन के लिए अपना दस्तावेज लेने के लिए बिहार में गई थी इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया था और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. शकुंतला देवी को 2014 में बिहार के इलाके में मृत घोषित कर दिया गया था. शकुंतला देवी कांडी के इलाके में कांति देवी के नाम रह रही थी और रतु सिंह नामक व्यक्ति के साथ शादी किया था. पूछताछ के दौरान शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी ने पुलिस को बताया है कि बिहार में उसके पति मारपीट करता था इसलिए वह घर छोड़कर भाग गई थी. चार दिन पहले बिहार की पुलिस कांडी थाना क्षेत्र में आई थी थाना के सहयोग से शकुंतला देवी को अपने साथ ले गई है. दरअसल 2014 में बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी घर छोड़कर भाग गई थी। रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन थाना क्षेत्र में इस दौरान एक महिला का शव सड़ा गया अवस्था मे पुलिस ने बरामद किया था जिसके बाद शकुंतला देवी के परिजनों ने शव की पहचान शकुंतला देवी के रूप मे किया था. उस दौरान शकुंतला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर मुकदमा भी दर्ज करवाया था तब हत्या के आरोप में बिहार की डेहरी थाना की पुलिस ने इस मामले मे ससुर, पति समेत परिवार के कई सदस्य जेल भी जा चुके है अब इस मामले के आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है की आखिर पुलिस ने उक्त महिला का डीएनए जाँच क्यों नहीं करवाई।
0
0
Report

AI से हो रहे साइबर फ्रॉड: सुरक्षा टिप्स और रिपोर्टिंग जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:देखिए हमेशा नई टेक्नोलॉजी आती जाती रहती है और अपराधी नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्कैम और फ्रॉड करते हैं. आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर अपराधी स्कैम और फ्रॉड कर रहे हैं. जहाँ पहले साइबर क्रिमिनल कॉल करके डेटा की चोरी करते थे, आज के दौर में AI की मदद से ऑटोमेटेड तरीके से कर रहे हैं. खास कर सोशल मीडिया से आपके किसी रिश्तेदार की आवाज़ को क्लोन करके आपसे आपके पर्सनल डिटेल ले लेते हैं… सबसे महत्वपूर्ण है कि अपराध को तुरंत रिपोर्ट करें. समाज में कई लोग हैं जो रिपोर्ट करने से डरते हैं, ऐसा न करें और तुरंत रिपोर्ट करें. सरकार ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिनपर आप तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं. गोल्डन मिनट रूल का पालन करें जिससे तुरंत आपके अकाउंट को फ्रीज़ किया जा सके. अगर किसी क्रिमिनल ने आपका फोन या ईमेल हैक कर लिया तो साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें लेकिन उसके बावजूद आपको लगता है कि आपके केस में कुछ नहीं हो रहा है तो आप GAC पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें. अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर इंटरनेट सिक्योरिटी सिस्टम डालें जो आपको साइबर अटैक से बचाएगा… अपने ईमेल को सिक्योर करें यानी 2 स्टेप वेरिफिकेशन करें और हर 2 महीने में अपने पासवर्ड को बदलते रहें… साइबर सिक्योरिटी में हम ग्लोबल एंटिटी बन गए हैं. साइबर स्पेस में कोई बॉर्डर नहीं है और यही मकसद था हमारा जब हमने एक एंटी हॉकिंग ग्रुप से एवॉल्व करके एक कंपनी बना ली. हम UN और अन्य ऑर्गेनाइजेशंस के साथ काम कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि हम सबको साथ लाए और साइबर हमलों को रोक पाएं…
0
0
Report
Advertisement

रांची नगर निगम गेट के बाहर दुकानदारों का शांतिपूर्ण धरना, 500 से ज्यादा प्रभावित

Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम के गेट के बाहर बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता और अन्य दुकानदार शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं。 धरने पर बैठे दुकानदारों का कहना है कि वे मोरहाबादी मैदान के आसपास पिछले 30 से 40 वर्षों से दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहे थे। लेकिन करीब तीन महीने पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया। दुकानदारों का आरोप है कि हटाए जाने के बाद उन्हें कोई उचित अस्थायी जगह भी उपलब्ध नहीं कराई गई। दुकानदारों के मुताबिक, एक जगह उपलब्ध कराई गई है, लेकिन वहां महज 30 से 40 दुकानों ही अपनी दुकानें लगा सकते हैं। जबकि उनकी संख्या करीब 500 से ज्यादा है। ऐसे में सभी दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान नहीं रहने के कारण घर-परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। साथ ही, उपलब्ध कराई गई जगह पर वाहन लगाने को लेकर भी परेशानी हो रही है। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में दुकानदार रांची नगर निगम के गेट के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है।
0
0
Report

माढ़ोताल में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार, लाखों की शराब जब्त

Jabalpur, Madhya Pradesh:माढ़ोताल थाना क्षेत्र के बसा ग्राम के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बिना नंबर की सफेद रंग की फ्रॉन्क्स कार में सवार दो लोगों को अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशुतोष यादव उर्फ छोटू (निवासी रांझी) और प्रियांश अग्निहोत्री (निवासी बसा) के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से अवैध आधिपत्य की लगभग 251 बोतलें (कुल मात्रा लगभग 188 लीटर से अधिक) अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। जब तो शराब की कीमत 2लाख 25 हजार बताई जा रही है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय जबलपुर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की गई है, और आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आगे की पूछताछ व विवेचना की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मंडीदीप में भाजपा-कांग्रेस के बीच भारी बवाल, वीरेंद्र मीना की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के मंडीदीप में पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीना द्वारा एक फेसबुक पर की गई पोस्ट से भाजपा कांग्रेस कार्यकर्त्ता आमने सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की भाजपा के नेता देर थाना मंडीदीप fir दर्ज करवाने पहुचे थे थाना मंडीदीप ने पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना मे लिया आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीना की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुचे उसी दौरान ब्लॉक कांग्रेस मंडीदीप दीपेश मीना व उनके समर्थन भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज अपमान को लेकर विधायक पटवा व उनके समर्थकों पर भी राष्ट्रीय अपमान करने की बात को लेकर मुकदमा दर्ज करवाने की बात को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए साथ ही थाना परिसर मे भाजपा के नेता धरना देने बैठ गए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक, समेत मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

UPI शुल्क पर चर्चा: अमेरिका के दबाव के बीच मोदी सरकार पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:SAHARANPUR (UTTAR PRADESH): IMRAN MASOOD (MP, SAHARANPUR) ON UPI CHARGES / CONGRESS’ ‘MODI TAX’ ALLEGATION ON UPI FEE / GURUGRAM HIT-AND-RUN CASE / UCC IMPLEMENTATION IN BJP-NDA RULED STATES / CASE AGAINST DMK MP A RAJA AND TWO MLAS 96% पर ही पड़ेगा। 65% लोगों का लेनदेन उसके ऊपर इसका असर आना हैये कितनी भी चमचागिरी कर लें अमेरिका की, हमारे प्रधानमंत्री जी। क्योंकि चमचागिरी मैं मानता हूं इसे। बीजेपी बीजेपी की सरकार चाहे कितनी ही तारीफ कर ले, अमेरिका की डील ने देश की रीढ़ तोड़ दी है और इतनी दादागिरी अमेरिका की सह रहे हैं कि इतना कमजोर प्रधानमंत्री इतिहास में नहीं हुआ जितना कमजोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आज काम शुरू कर दीजिए कि हम डॉलर में काम नहीं करेंगे। अगर ये मिडिल ईस्ट वाले आज शुरू कर देंगे हम डॉलर में तेल की खरीददारी बंद करेंगे। देखिए अमेरिका घुटनों पर रहेगा या नहीं आएगा। तो ये ब्रिक्स को मजबूत करें अब。 मैं कह रहा हूँ कि न्यायिक व्यवस्था के ऊपर अगर सवाल उठ रहे हैं, देश की न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं तो ये बहुत गंभीर चिंतन का विषय है और इसको न्यायपालिका को स्वयं देखना चाहिए。 जब न्यायाधीश न्याय की कुर्सी पर बैठता है तो वो भगवान के समान दिखाई देता है पक्ष ये कह रहा है कि हम जो मैन टू मैन वो रहेगा वो फ्री रहेगा। अच्छा। केवल 4% लोगों पर इसका फर्क पड़ेगा और जो बड़े बड़े जो वो होंगे ट्रांजैक्शन केवल उसको किस तरह。 किस तरह जहां भी ट्रांजैक्शन होगा वो पैसा ग्राहक की जेब से जाएगा。 वो पैसा ग्राहक की जेब से जाएगा 65% Transaction है UPI से ये अमेरिका के दबाव के अंदर ये सरकार बिल्कुल घुटने टेक गई है। और ये चाहे जितना भी अमेरिका की चमचागीर कर लें, चापलूसी कर लें, अमेरिका इनको कुछ देने वाला नहीं है। भैया मैं कह रहा है पैंसठ परसेंट है। जिस जिसके ऊपर ये लगेगा वो उसका वो टोटल ट्रांजैक्शन का सिक्सटी फाइव परसेंट है。 तो आप कैसे बात कह सकते हो ये? आंकड़े वही नहीं जानते, आंकड़े हम भी जानते होंगे भाई।
0
0
Report

हरदा: नहालखेड़ा रोड पर कचरा फेंकने से ग्रामीणों का गुस्सा, CMOs ने सुनी समस्या

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में नगर पालिका द्वारा नहालखेड़ा रोड पर सड़क किनारे कचरा डाले जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां कचरा डाले जाने के कारण गंदगी और बदबू से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध की सूचना मिलने पर नगर पालिका सीएमओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। हरदा के नहालखेड़ा रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे कचरा डाला जा रहा था। कचरा डाले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया और मौके पर पहुंचकर अपनी समस्या नगर पालिका के अधिकारियों के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे से निकलने वाली गंदी बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। विरोध की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका सीएमओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सीएमओ को पूरी समस्या बताई और कचरा सड़क किनारे नहीं डालने की मांग की। कचरा निपटारण को लेकर अभी तक कोई ठोस और स्थायी प्लान तैयार नहीं किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

NSUI ने DUSU चुनाव में जीत का दावा, चिब ने बीजेपी पर निशाना साधा

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में NSUI ने छात्रों की माँग को लेकर मार्च निकाला है, NSUI के समर्थकों ने दावा किया कि इस बार सभी सीटों पर NSUI के उम्मीदवारों की जीत होगी। DUSU चुनाव प्रचार में सभी छात्र संघठन ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है NSUI के चुनाव प्रचार में उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंचे उन्होंने केंद्र सरकार दिल्ली बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा, तो वही छात्रों के हॉस्टल समेत सभी मूलभूत सुविधाएं देने का वायदा किया और NSUI को जीताने की छात्रों से अपील भी की है।
0
0
Report

बलरामपुर के सरकारी पशु चिकित्सालय की दवाइयां लावारिस, इलाज जोखिम में

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में बेजुबान पशुओं के इलाज को लेकर सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.. शासकीय पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार के लिए रखी जाने वाली दवाइयां लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया है.. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे संचालित हो रही है, जिससे पशुपालकों को समय पर इलाज और दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर हमेशा नदारद रहते हैं.. इधर दवाइयों के रखरखाव से लेकर नियमित चिकित्सकीय सेवाओं तक, अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों से शिकायत की भी गई थी.. और उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. एसपीएस सेंगर का कहना है की जांच कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी गई है, उन्होंने एक्सपायरी दवाइयों को फेंकने की लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए जांच में पुष्टि नहीं होने की बात कही.. वही अब देखना होगा की जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होता है या फिर बेजुबान पशुओं के इलाज की परेशानी यूं ही जारी रहती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top