Back
मंडला की विक्रमोत्सव 2026 में मंत्री समपतिया उइके ने कबड्डी खेलकर उत्साह बढ़ाया
VMVimlesh Mishra
Mar 19, 2026 08:18:28
Mandla, Madhya Pradesh
मण्डला - मण्डला में विक्रमोत्सव 2026 के अवसर पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां प्रदेश की केबिनेट मंत्री समपतिया उइके का अनोखा अंदाज नजर आया।
दरअसल, मण्डला के महाराजपुर स्थित संगम घाट में आयोजित विक्रमोत्सव 2026 कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री समपतिया उइके कबड्डी के मैदान में उतर गईं। यहां उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि खुद भी मैदान में उतरकर कबड्डी के गुर दिखाए। मंत्री के साथ जिले की महिला अधिकारी कर्मचारी भी कबड्डी खेलते नजर आई।
खास बात यह रही कि मंत्री समपतिया उइके ने महिलाओं के साथ कबड्डी खेलते हुए खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित हो उठे और जमकर तालियां बजाईं।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विक्रमोत्सव के इस आयोजन ने खेल और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री।
मण्डला से यह तस्वीरें न सिर्फ खेल को बढ़ावा देने का संदेश देती हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के आमजन से जुड़ाव की भी मिसाल पेश करती हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 09:30:150
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 19, 2026 09:19:46174
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 09:19:220
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 19, 2026 09:19:030
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 19, 2026 09:18:540
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 19, 2026 09:18:340
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 19, 2026 09:17:090
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 19, 2026 09:16:450
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 09:16:31184
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 09:16:200
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 19, 2026 09:16:060
Report