Back
सीतापुर में अंतर्राज्यीय GST चोर गैंग का खुलासा; 4 गिरफ्तार, 2.3 लाख बरामद
RDRAJKUMAR DIXIT
Feb 28, 2026 11:34:27
Sitapur, Uttar Pradesh
यूपी के सीतापुर में अंतर्राज्यीय जीएसटी चोर गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस ने 1200 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 30 हजार रुपए की नगदी 8 मोबाइल 23 सिम 6 एटीएम और तीन लैपटॉप सहित एक गाड़ी बरामद की है। बताया जा रहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर यह लोग भोले भाले लोगों से दस्तावेज लेकर उनके नाम से फर्जी फर्म बनाते थे और उन फर्म को रुपए लेकर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार इन लोगों का नेटवर्क 19 राज्यों में फैला हुआ है। जिसमें तमिलनाडु कर्नाटक पंजाब हरियाणा दिल्ली सहित यूपी में तमाम फर्जी फर्म बनाई गई। जिनमें कई सौ करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। वहीं खुलासा करते हुए सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2 लाख 30 हजार की नगदी बरामद की गई है। इनके और नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है। सभी पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDShankar Dan
FollowFeb 28, 2026 14:16:280
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 28, 2026 14:16:100
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 28, 2026 14:16:030
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 28, 2026 14:15:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 28, 2026 14:02:000
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 28, 2026 14:01:440
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 28, 2026 14:01:310
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 28, 2026 14:01:210
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 28, 2026 14:00:370
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 28, 2026 14:00:230
Report
