272153
Siddharthnagar - पत्नी छोड़ बच्चे को लेकर पिता हुआ फरार
Mahuwa, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट परिसर मे बीमार पत्नी की छोड़कर बच्चे को लेकर पति फरार हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,बीमार पत्नी बच्चे को वापस दिलाने की मांग कर रही है।महिला DM से न्याय की गुहार लगा रही है ,SDM सदर ने एम्बुलेंस को बुलाया लेकिन बीमार महिला ने अस्पताल जाने से मना कर दिया। महिला का ससुराल इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली में राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 20 नवंबर को 16 जोड़े बंधेंगे
Karauli, Rajasthan:करीब 7 साल बाद करौली में राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 20 नवंबर को 16 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में, करौली. देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को करौली में राजपूत समाज का राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा. करीब 7 साल बाद समाज की ओर से आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं में खासा उत्साह है. सम्मेलन में 16 जोड़े वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे. आयोजन राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित वीणा शिक्षा संकुल में होगा. श्री राजपूत सभा जिला इकाई करौली और श्री राजपूत सभा जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन होगा. जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और समाज के लोगों में आयोजन को लेकर उत्साह है. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई सहित प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत में सहयोग देने के लिए घरेलू उपयोग की सामग्री और उपहार भी भेंट किए जाएंगे. इस दौरान एडवोकेट एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह, एडवोकेट उधो सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौरजी सिंह, विजय सिंह और वेद प्रताप सिंह सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे.0
0
Report
आगरा में 2027 विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक शुरू, निर्वाचन आयोग की तैयारियाँ तेज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा आगरा में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की अहम समीक्षा बैठक शुरू उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने अभी से कवायद तेज कर दी है। आगरा के आईटीसी मुगल होटल में भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में आगरा, कानपुर और चित्रकूट बरेली,झांसी मंडलों के 21 जिलों के जिलाधिकारियों,IG, DIG,पुलिस कप्तानों को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग शामिल होंगे। समीक्षा बैठक में मतदाता सूची का पुनरीक्षण, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या, नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने और मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। खास तौर पर आयोग का फोकस युवा मतदाताओं पर रहेगा, ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके。0
0
Report
एटा में SSP ने पांच थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी; कठोर निर्देश जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में SSP डॉ इलामारन जि. ने पांच निरीक्षकों को बनाया थाना प्रभारी, SSP डॉ इलामारन जि. के आदेश पर 5 निरीक्षकों को मिली थाना प्रभारी की नई जिम्मेदारी, सतेंद्र सिंह राघव प्रभारी निरीक्षक थाना मलावन बने, विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर बने, गिरीश चंद्र गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना सकरौली बने, शिवशंकर गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना बागवाला बने, कपिल कुमार नैन प्रभारी निरीक्षक थाना नयागांव बने, वहीं SSP ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाएं रखने के सख्त निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में शराब ठेकेदार विवाद: सेल्समैन पर थप्पड़, सोने की चेन टूटी
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव: शराब ठेकेदार पर शराब न मिलने पर पुलिस के सामने सेल्समैन को पीटा। झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के सामने दबंगों ने सेल्समैन को जड़े कई थप्पड़। पुलिस तमाशाबीन बनी रही देखती, दबंग सेल्समैन को पीटकर मौके से गायब। झगड़े में सेल्समैन की सोने की चेन भी टूटी। पीड़ित सेल्समैन कोतवाली, पुलिस ने करवाया मेडिकल। सादर कोतवाली के लोहार खेड़ा स्थित कंपोजिट शराब ठेके का मामला।0
0
Report
Azam Khan की जमानत पर यूपी में हंगामा, अखिलेश के PDA पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Keshav Prasad Maurya (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh) on Azam Khan's release from jail and his 'Inquilab' remark / teenager's death during Akhilesh Yadav's PDA Rath Yatra in Gorakhpur and demand for strict action आजम खान कह रहे हैं कि ये परिवर्तन का चुनाव है के सवाल पर अखिलेश यादव जी भी जान लें और जो जमानत पर रिहा हुए वो भी जिन्होंने भारत माँ को डायन कहा था। जिन्होंने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को भू माफिया कहा था।माननीय न्यायालय ने जमानत दिया है, हमें उस पर कोई सवाल नहीं है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा, गुंडा प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा। अपराधियों को छुट्टा नहीं घूमने दिया जाएगा। कानून उनके खिलाफ जो प्रभावी कार्रवाई है, जिन्होंने अपराध किया, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया, जिन्होंने वोट बैंक की राजनीति के लिए श्री अखिलेश यादव के इस जो लगातार कृत रहे हैं, वह कल से जैसे कोई वह भारत कोई पदक जीत करके आए हो मोहम्मद आजम का इस प्रकार से स्वागत करने की बात कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का आरोप भारत मां को डायन कहने के अपराधी बाबा साहब का अपमान करने के अपराधी उनका महिमा मंडन करने का क्या संदेश देना चाहते हैं? यह उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती श्री अखिलेश यादव जी से। 4 साल का बच्चा भी मर गया अखिलेश यादव के पदयात्रा के दौरान के सवाल पर कहा यह संदेश है कि इनकी पदयात्रा हो, इनकी रथ यात्रा हो, इनकी साइकिल यात्रा हो, इनकी सरकार हो या इनकी पार्टी हो, यह लोगों को कुचलने का ही काम करती है, लोगों को पर नुकसान पहुंचाने का काम करती है, लोगों की जान लेने का काम करती है। लेकिन उसमें मुकदमा दर्ज करके, उसकी जांच करके जो जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी0
0
Report
कोटपूतली में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली। सरुंड थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा-कुजेता मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरुंड थाना अधिकारी यशपाल सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागावास अहिरान निवासी रमेश यादव के रूप में हुई है, जो गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
14 वर्षीय बेटे की कस्टडी: हाईकोर्ट ने मां के पक्ष में निर्णय, पिता की याचिका खारिज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चों की कस्टडी से जुड़े एक संवेदनशील मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि माता-पिता के कानूनी अधिकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण बच्चे की खुशी, इच्छा और उसका भविष्य है। तलाक के करीब साढ़े तीन साल बाद 14 वर्षीय बेटे की कस्टडी मांगने पहुंचे पिता को हाईकोर्ट से झटका लगा है। सुनवाई के दौरान जब अदालत ने बच्चे से उसकी इच्छा पूछी, तो उसने पिता के साथ जाने से इनकार करते हुए मां के साथ रहने की बात कही।दरअसल, यह मामला बिलासपुर और कोरबा के एक डॉक्टर दंपती से जुड़ा है। दोनों की शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी। आपसी विवाद के चलते 29 April 2023 को उनका तलाक हो गया था। इसके बाद लोक अदालत में हुए समझौते के तहत पिता को बेटे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 15 हजार रुपये देने और रविवार को मुलाकात करने की अनुमति मिली थी।कुछ समय बाद पिता ने बेटे की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पिता का आरोप था कि मां की व्यस्तता और नाना-नानी की उम्र अधिक होने के कारण बच्चे की देखभाल और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।हालांकि, जस्टिस पीपी साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने पाया कि पिता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके।वहीं, कोर्ट ने चैंबर में बच्चे से बातचीत की, जहां 14 वर्षीय बेटे ने मां के साथ रहने की इच्छा जताई। बच्चे की उम्र और समझ को देखते हुए अदालत ने उसकी इच्छा को महत्व दिया और पिता की कस्टडी याचिका खारिज कर दी।हालांकि, पिता को बेटे के जन्मदिन, त्योहारों और लंबी छुट्टियों में उससे मिलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए बच्चे की सहमति और दोनों पक्षों की आपसी सहमति जरूरी होगी।0
0
Report
भागलपुर के बाईपास सड़क हादसे में दो मौत, घायलों; अज्ञात वाहन की तलाश जारी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर इनोवा कार और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बांका जिले के रजौन से एक परिवार छठ पर्व मनाने के बाद इनोवा कार से उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसी दौरान मधुसुदनपुर बाईपास पर कुहासे के बीच अज्ञात वाहन ने इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार जैनेंद्र कुमार और वंदना राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं, घायलों को बेहतर इलाज मिल सके, इसे लेकर ट्रैफिक डीएसपी अस्पताल भी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
देवउठनी एकादशी मेले के लिए रींगस से 39 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम - रेलवे प्रशासन चला रहा 13 स्पेशल ट्रेनें - रींगस रेलवे स्टेशन पर भी विशेष व्यवस्थाएं - स्पेशल ट्रेनों की कुल 39 ट्रिप होंगी संचालित - स्टेशन पर 8 ATVM मशीनें लगाई गई - यात्रियों की सुरक्षा के लिए RPF जवान बढ़ाए गए एंकर देवउठनी एकादशी मेले के माेके पर रेलवे प्रशासन ने रींगस रेलवे स्टेशन पर विशेष इंत arrangements किए हैं। एक طرف जहां रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में विस्तार किया है। वहीं श्रद्धालुओं के आसान आवागमन के लिए स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है। एक रिपोर्ट- वीओ- 1 खाटूश्यामजी में आयोजित होने वाले देवउठनी एकादशी मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा रींगस रेलवे स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 13 स्पेशल ट्रेनों की कुल 39 ट्रिप संचालित की जा रही हैं। रींगस से रेवाड़ी, जयपुर, फुलेरा एवं दिल्ली की ओर ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों के संचालन से खाटूश्यामजी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल रही है। यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रींगस स्टेशन पर 3 अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं। स्टेशन पर 8 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाई गई हैं। इन मशीनों से यात्री स्वयं टिकट ले सकते हैं। टिकट काउंटरों पर अधिक भीड़ होने की स्थिति में अतिरिक्त मोबाइल यूटीएस टिकट मशीनों के माध्यम से भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।0
0
Report
Advertisement
कपासन में बाइक भिड़ंत: दो घायल, चित्तौड़गढ़ रेफर
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन क्षेत्र में मुंगाना के समीप राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इंदिरा नगर, मुंगाना निवासी 44 वर्षीय भगवान भील पुत्र रामलाल और 61 वर्षीय डालू भील पुत्र भेरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी प्रभु गुर्जर और पायलट भगवान दास ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कपासन उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।0
0
Report
अनंत सिंह के दीवाने दौड़कर पटना पहुंचे, बेटी की शादी की शुभकामनाएं दीं
Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह के दीवाने भी एक से बढ़कर एक हैं। उनके कुछ फैन हाल में जहानाबाद से दौड़ लगाते हुए पटना आवास तक पहुंचे थे। उनके एक और दीवाने बम बिहारी टाइगर ने समस्तीपुर से दौड़ लगाते हुए मोकामा विधायक के पैतृक गांव नदावां पहुंचे। हालांकि रात में अनंत सिंह के आवास पर मौजूद नहीं होने के कारण उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। उसने थोड़ी देर तक अनंत सिंह के आवास पर ही विश्राम किया और खाना पीना खाने के बाद अपने घर के लिए रवाना हो गया। उसने अपने हाथ में मोकामा विधायक अनंत सिंह, उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह और भावी दामाद ऋषिकेश की अपने ब्लड से तस्वीर भी बनाई थी। वह इंस्टाग्राम पर रील भी बनाता है। वह बचपन से ही अनंत सिंह का फैन रहा है। उसने अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। लंबी यात्रा करने के बाद वह काफी थक चुका था और थोड़ी देर विश्राम के बाद घर के लिए निकल गया। बाइट बमभोले टाइगर0
0
Report
रोहतक: दीपेंद्र हुड्डा के PSO की संदिग्ध मौत, सुरक्षा कर्मी ने गोली मारकर खुदकुशी?
Rohtak, Haryana:रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के PSO की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गोली लगने से गई असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप की जान । देर रात को गांव मोखरा स्थित अपने घर पर मौजूद था प्रदीप。 सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की चर्चाएं。 देर रात को ही अस्पताल लेकर भागे थे परिजन लेकिन पहुंचने से पहले हुई मौत。 2003 बैच कमांडो भर्ती हुआ था प्रदीप, काफी समय से बतौर सुरक्षाकर्मी थी तैनाती。 रोहतक जिला पुलिस ने मामले की छानबीन की शुरू, FSL टीम भी पहुंची。 काफी मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था प्रदीप, परिवार सदमे में।0
0
Report
Advertisement
श्यामू हाथी उज्जैन से वनतारा गुजरात भेजा गया; महाकाल की सवारी से जुड़ा रहा सम्बंध
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। भगवान महाकाल की सवारी में सालों से सम्मिलित होने वाला श्यामू हाथी अब गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में रहेगा। पैरों में परेशानी और टीबी की बीमारी से जूझ रहे श्यामू को बेहतर इलाज और देखभाल के लिए उज्जैन से रवाना किया गया। वनतारा की 15 सदस्यीय टीम विशेष रेस्क्यू वाहनों के साथ उज्जैन पहुंची थी। श्यामू को सुरक्षित तरीके से जामनगर ले जाने के लिए डॉक्टरों, महावतों और वन विभाग की टीम मौजूद रही। श्यामू के साथ उसके परिचित महावत हरिनारायण और शिवनारायण को भी वनतारा भेजा गया है। दोनों लंबे समय से उसकी देखभाल कर रहे थे। नए स्थान पर श्यामू को किसी तरह की परेशानी न हो और उसे अपने परिचित लोग मिलते रहें, इसी वजह से दोनों महावतों को भी साथ भेजने की व्यवस्था की गई। दरअसल, श्यामू लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान था। उसके पैरों में तकलीफ थी और पैर टेढ़े होने लगे थे। इसके अलावा वह टीबी से भी पीड़ित था। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बेहतर इलाज दिलाने के लिए उसे वनतारा भेजने का फैसला लिया गया। श्यामू की सेहत की जांच के लिए पहले भी कई बार विशेषज्ञों की टीमें उज्जैन पहुंची थीं। इस दौरान इंजेक्शन लगाकर खून का सैंपल लेने की तैयारी भी की गई, लेकिन हाथी के मालिक सरमन गिरि और उनके परिवार ने इसका विरोध किया था। बाद में श्यामू की बिगड़ती सेहत और लगातार आ रही परेशानियों के बीच वनतारा और उज्जैन वन विभाग की टीम ने उसे वहां भेजने की प्रक्रिया पूरी की। वन विभाग के एसडीओ विक्रम सिंह सोलंकी के मुताबिक, हाथी के मालिक ने अपनी इच्छा से श्यामू को दान करने के लिए लिखित आवेदन दिया था। इसके बाद भोपाल से ट्रांसपोर्ट परमिट जारी कराया गया और जरूरी अनुमति मिलने के बाद उसे वनतारा भेजा गया। वहीं, सूत्रों के अनुसार, वनतारा की ओर से श्यामू के बदले उसके मालिक को दूसरा हाथी दिए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। श्यामू के साथ गए दोनों महावतों को वनतारा में नौकरी दी जाएगी। उन्हें हर महीने करीब 30 से 40 हजार रुपये वेतन मिलने की बात सामने आई है। उनके रहने की व्यवस्था भी वहीं की गई है। श्यामू का महाकाल की सवारी से जुड़ाव भी खास रहा है। हाथी के मालिक के मुताबिक, वर्ष 2006 में रामू हाथी को लाकर भगवान महाकाल की सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में श्यामू ने यह जिम्मेदारी संभाली और वर्ष 2025 तक महाकाल की सवारी में शामिल होता रहा। करीब नौ साल तक सवारी में भगवान महाकाल का सारथी बनकर चलने वाले श्यामू से शहर के लोगों का भी जुड़ाव रहा है। उसके मालिक के लिए भी वह सिर्फ एक हाथी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य रहा है। अब श्यामू उज्जैन से दूर वनतारा में रहेगा। उम्मीद है कि वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका बेहतर इलाज होगा और उसे स्वस्थ जीवन मिल सकेगा।0
0
Report
पायली गांव में सरपंच चुनाव रंजिश से हिंसक संघर्ष, तीन लाख का नुकसान
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के पायली गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। यहां दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। आरोप है कि रैली से लौट रहे युवकों की गाड़ी को रास्ते में रोककर करीब दो दर्जन महिला-पुरुषों ने हमला कर दिया। इस दौरान सीमेंट के ब्लॉक, पत्थर, लाठी और सरियों से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, एक युवक को जबरन गाड़ी से उतारकर अपहरण करने और भाकरों के बास में ले जाकर मारपीट करने का भी आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें संजय कुमार और कानाराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर किया है। वहीं, हमलावरों पर कैंपर और कार में तोड़फोड़ कर करीब तीन लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर बरड़वा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद मीणा को सौंपी गई है।0
0
Report
दुर्ग-भिलाई में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू, 50 बसों के पहले चरण की तैयारी
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग ज़िले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है दुर्ग भिलाई शहर को एक दूसरे कनेक्ट करने अब सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत भिलाई में पहली इलेक्ट्रिक बस पहुंची जिसका ट्रायल किया गया इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बस में सफर कर उसकी संचालन व्यवस्था, सुविधाओं और निर्धारित मार्गों का जायजा लिया दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के लिए शासन ने कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दी है पहले चरण में 20 बसें सड़कों पर उतारने की तैयारी है. दरअसल ट्रायल के दौरान बस ने नेहरू नगर चौक, सूर्या मॉल चौक, शंकराचार्य हॉस्पिटल, धमधा रोड, ग्रीन चौक, दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड, दुर्ग बस स्टैंड, राजेंद्र प्रसाद चौक, ठगड़ा बांध, पंथी चौक होते हुए रिसाली से भिलाई तक का सफर तय किया कलेक्टर अभिजीत सिंह और निगम आयुक्त सुरुचि सिंह भी दुर्ग बस स्टैंड पहुंचे और ई-बस सेवा की संचालन व्यवस्था एवं सुविधाओं की जानकारी ली ई-बसों के संचालन के लिए दुर्ग के कादंबरी नगर, सिकोला भाठा में डिपो तैयार किया गया है यहां बसों की पार्किंग और चार्जिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है भिलाई नगर निगम के अधिकारी तिलेश्वर साहू ने बताया कि दुर्ग बस स्टैंड से पावर हाउस, बेरला, साजा और गंडई तक बसें चलाने की योजना है वहीं दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुंडरदेही, पाटन, उतई, रायपुर बस स्टैंड, माना एयरपोर्ट और नया रायपुर तक भी कनेक्टिविटी प्रस्तावित है इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और मोबाइल ऐप से टिकट लेने जैसी सुविधाएं देने की योजना है ई-बस सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है साथ ही पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटेगी और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी ट्रायल के बाद अब बसों के नियमित संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं.0
0
Report
Advertisement
