271831
Shravasti - कब्र खुदवाकर निकाला गया महिला का शव
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के कोतवाली भिनगा इलाके के लक्ष्मनपुर बाज़ार निवासिनी एक महिला के शव को मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर निकलवाया गया। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुरालियों ने शव को दफन कर दिया था। लेकिन मायके वालों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए गोंडा में मुकदमा दर्ज करवाया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
65 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ
Alwar, Rajasthan:65 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन दोपहर तक नहीं आया एक भी नामांकन अलवर। नगर निगम चुनाव के लिए 65 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन मिनी सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी अर्तिका शुक्ला की निगरानी में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। रिटर्निंग अधिकारी अंबालाल मीणा सहित कानून-व्यवस्था के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट जितेंद्र नरुका ने भी व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। हालांकि इस अवधि में रक्षाबंधन और रविवार का अवकाश होने के कारण प्रत्याशियों को प्रभावी रूप से नामांकन दाखिल करने के लिए महज तीन कार्यदिवस ही मिलेंगे। ऐसे में नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के पास समय काफी सीमित है। पहले दिन दोपहर तक नामांकन पत्र लेने के लिए बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक मिनी सचिवालय पहुंचे, लेकिन दोपहर तक एक भी नामांकण पत्र जमा नहीं हुआ। इसकी बड़ी वजह भाजपा और कांग्रेस की ओर से अब तक प्रत्याशी pirates की आधिकारिक सूची जारी नहीं होना भी माना जा रहा है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि शनिवार और सोमवार को नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है। अंतिम दिनों में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को मजबूत रखा है। नगर निगम के सभी 65 वार्डों के नामांकन के लिए मिनी सचिवालय में पांच अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 13-13 वार्डों के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, प्रवेश, बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली गई हैं।0
0
Report
बद्रीनाथ राजमार्ग 9 घंटे बाद यातायात के लिए खुला; अलकनंदा कटाव से खतरे बना
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विष्णुप्रयाग एवं मारवाड़ी पुल के बीच बाधित हाइवे 9 घण्टे बाद यातायात के लिए खुल गया है। यह मार्ग बीती रात मलवा आने से बंद हो गया था, जिससे मार्ग पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गयी थी। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है। इसके बाद बद्रीनाथ और हेमकुण्ड जाने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। भले ही यह मार्ग खोल दिया गया है लेकिन अलकनंदा नदी से हाइवे पर बार-बार कटाव होने से आवाजाही में खतरा बना हुआ है।0
0
Report
जयपुर में बरसात के गड्ढे से दो मासूमों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर बरसात के पानी से भरे गड्ढे ने निगली दो मासूम जिंदगियां! 8 साल की आलिया और 5 साल के अयान की मौत पिता लियाकत का आरोप—पास की जमीन पर खुदवाया गया था गड्ढा सड़वा मोड़ पर मजदूरी करने वाले UP निवासी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सवाल—खुले गड्ढे में बारिश का पानी भरने के बावजूद जिम्मेदारों ने क्यों नहीं की कार्रवाई? सड़वा मोड़ दरियावाली गली का है घटनाक्रम फिलहाल दोनों बच्चों को सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया0
0
Report
Advertisement
अमरपाल मौर्य का सपा मुखिया पर बड़ा दावा, 2027 में पिछड़े भी देंगे समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का सपा मुखिया पर बड़ा बयान अमरपाल मौर्य ने कहा कि पिछड़े और अति पिछड़े 2027 में समाजवादी पार्टी का गया जी में पिंड दान करेंगे इनका भूत भी उत्तर प्रदेश में दिखाई नहीं देगा पिछड़ों और अति पिछड़ों ने 2017 में सपा को दफ़न किया था पिछड़ों और अति पिछड़ों ने 2022 में सपा को गंगा जी में प्रवाहित किया था0
0
Report
मराठा आंदोलन: 29 अगस्त के बाद नाशिक से मुंबई तक हजारों वाहनों के साथ बड़ा प्रदर्शन
Yeola, Maharashtra:मराठा नेते मनोज जरांगे पाटील यांनी पुन्हा 29 ऑगस्ट पासून आंदोलनाचा इशारा दिला आहे. या आंदोलनात नाशिकच्या येवला - लासलगाव मतदार संघातून हजारो मराठा बांधव सहभागी होणार असल्याचा निर्धार आंदोलनाच्या नियोजनासाठी भरवस फाटा येथे झालेल्या मराठा बांधवांच्या बैठकीत करण्यात आला. पहिल्या टप्प्यात प्रत्येक गावातून किमान 5 वाहने असे 300 वाहने मुंबईत आंदोलनात जाण्यासाठी सहभागी होणार आहे. जोपर्यंत मागण्या मान्य होत नाही तोपर्यंत टप्प्या टप्प्याने मतदार संघातून मराठा बांधव आंदोलनात सहभागी होणार आहे.0
0
Report
बेरोजगारी के मुद्दे पर एनसीपी के शरद पवार ने संभाजीनगर में मोर्चा निकाला
Jalna, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर | राज्यातील वाढत्या बेरोजगारीच्या समस्येकडे प्रशासनाचे लक्ष वेधण्यासाठी राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाच्या विभागीय आयुक्त कार्यालयावर मोर्चा अँकर : राज्यातील वाढत्या बेरोजगारीच्या समस्येकडे प्रशासनाचे लक्ष वेधण्यासाठी आणि तरुणांच्या न्याय्य हक्कासाठी राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाच्या वतीने छत्रपती संभाजीनगरमध्ये "बेरोजगार हक्क एल्गार" तिरंगा मोटर सायकल मोर्चा आयोजित करण्यात आला .शहरातील क्रांती चौकापासून विभागीय आयुक्त कार्यालयापर्यंत हा मोर्चा काढण्यात आला.या मोर्चात मराठवाडयातील शरद पवार पक्षाचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते मोठ्या संख्येनं सहभागी झाले होते.राजेश टोपे ,खासदार बजरंग सोनवणे,आमदार संदीप क्षीरसागर यांनी या मोर्चाचे नेतृत्व केले. बाईट : राजेश टोपे,नेते,राष्ट्रवादी शरद पवार पक्ष बाईट :बजरंग सोनवणे, खासदार बिड0
0
Report
Advertisement
चमोली में नंदानगर के पास भूस्खलन, सुतोल मार्ग पर बड़े बोल्डर गिरने से खतरा
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली नंदानगर के ऊपर सुतोल गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिर रहा है। जिस दौरान बोल्डर सड़क पर गिर रहे थे, उसी समय नीचे से वाहन भी गुजर रहे थे। हालांकि अभी तक नुकसान की कोई सूचना नहीं है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। लोगों से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की गई है।0
0
Report
गणेशोत्सव से पहले माणगाव बायपास खुलने की उम्मीदें उड़ी, गोगावले ने कबूल किया
Chendhare, Maharashtra:गणेशोत्सवापूर्वी माणगाव बायपासचे स्वप्न हवेत ....... पालकमंत्री भरत गोगावले यांची नकळत कबुली ........ यंदाही कोकणातील प्रवास खडतर ...... गणेशोत्सवासाठी कोकणांत जाणाऱ्या गणेश भक्तांसाठी या क्षणाची मोठी बातमी . गणेशोत्सवापूर्वी मुंबई गोवा महामार्गावरील माणगाव बायपास सुरू होणार ही केवळ वल्गनाच ठरणार आहे. खुद्द रायगडचे पालकमंत्री भरत गोगावले यांनी नकळत याची कबुली दिली आहे. पुढील दोन तीन महिन्यात माणगाव बायपासच्या कोकण रेल्वे वरील उड्डाण पुलाचे काम पूर्ण होईल आणि या मार्गावरील मोठा अडथळा दूर होईल असं गोगावले यांनी म्हटलं आहे. त्यामुळे गणेशोत्सवापूर्वी माणगाव बायपास वाहतुकीसाठी खुला होईल ही शक्यता जवळपास मावळली आहे. त्यामुळे यंदाही कोकणात येणाऱ्या गणेश भक्ताना वाहतूक कोंडीचा सामना करावा लागणार आहे. काल युवा सेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे यांनी देखील माणगाव बायपास सुरू व्हायला किमान सहा महिने लागतील असं भाकीत केलं होतं.0
0
Report
नवाड़ी में लगातार बारिश, पुल पर पानी बहने से वाहनों की कतारें लंबी
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे जिले के सभी नदी नाले उफान पर, झांसी टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर ज्योरा मोरा गांव के पास स्थित नाले पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी है, ऐसे में प्रशासन की ओर से पुल पर कोई सुरक्षा व्यवस्था ना होने के चलते लोग जान जोखिम में डालकर बस कार एवं मोटरसाइकिलों से पुल पार कर रहे है।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर: कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का वायरल गाना लोगों के बीच छा गया
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके गाने के बोल— “नागिन सा बाल है, थारा गोरा-गोरा गाल, ई छोरा को ब्याव करा द, जच गी मार तत्काल…” सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। विधायक के इस अलग अंदाज वाले वीडियो को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
मीरजापुर में दुर्गाजी मोड़ खोवा मंडी पर खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में त्योहारी सीजन के देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ स्थित खोवा मंडी में प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध खोवा, मिठाई और बेसन बरामद किया। चलाये गए अभियान के तहत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बरामद खोआ को जप्त कर मिट्टी में दफन किया गया।0
0
Report
भैंसा में दूषित पानी और आरओ मशीन के मामले पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के ग्राम भैंसा से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। पुलिस बल ने ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोककर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव से पहले सरपंच द्वारा कई घोषणाएं की गई थीं, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं एथनॉल प्लांट संचालक गांव में आरओ फिल्टर मशीन लगाना चाहता है, लेकिन आरोप है कि सरपंच द्वारा मशीन लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने गांव में स्वच्छ पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जशपुर नेपाल हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर नेपाल हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया, सीएम विष्णुदेव साय का बयान, दुःख का विषय है संवेदना व्यक्त करते हैं, मानसरोवर यात्रा में यहां से भी लोग गए हैं, जानकारी मिलने पर कंट्रोल रूम बनाकर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिनको भी कोई समस्या होगी टोल फ्री नम्बर पर अवगत कराएंगे, निश्चित रूप से सरकार उनकी सहयोग के लिए खड़ी है।0
0
Report
मुस्कान हत्या: डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी, 15 टीमों से आरोपी पकड़ने की तैयारी
Delhi, Delhi:तिलकनगर मुस्कान हत्या मामले में डीडीयू अस्पताल में चल रहा है पोस्टमार्टम परिजन बोलने को तैयार नहीं डीडीयू अस्पताल बना पुलिस छावनी आरोपी की धड़पकड़ के लिए 15 से अधिक टीमें जुटी पश्चिमी जिला डीडीयू अस्पताल में मुस्कान का पोस्टमार्टम चल रहा है हालांकि परिवार वाले मीडिया से बिल्कुल भी बात नहीं कर रहे कैमरे से हटकर थोड़ी बहुत जानकारी दे रहे हैं इस बीच वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की 15 से अधिक टीम आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे साथी उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे बाकी चीज जांच का हिस्सा है इसलिए ज्यादा हम अभी नहीं बता सकते है। मुस्कान के परिवार में मुस्कान की मां जो गुरु गोविंद सिंह अस्पताल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन और बड़ी बहिन अनामिका जो किसी काम से चंडीगढ़ गई हुई थी भाई आकाश जीम गया हुआ था उस दौरान मुस्कान अकेली थी । मुस्कान तीन बहिनें और एक छोटा भाई और मदर है।0
0
Report
हमीरपुर में भारी जलभराव, ग्रामीणों के लिए आपातकालीन सेवाएं बाधित
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - मूसलाधार बारिश के चलते मजरे की मुख्य सड़क पर हुआ जलभराव, भारी जलभराव के कारण आवागमन ठप, सड़क पर पानी भरने से जगनपुर मजरे का शिवनी और कुरारा से संपर्क टूटा, तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई मुश्किले, जलभराव के कारण आवागमन में जोखिम उठाने को मजबूर ग्रामीण, जलभराव के कारण गाँव तक नही पहुंच पा रही एम्बुलेंस, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के शिवनी के मजरे जगनपुर का मामला।0
0
Report
Advertisement
