Shravasti - डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी
Bhinga, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट सभगार में डीएम अजय द्विवेदी ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा बैठक की। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी गति पर डीएम ने नाराजगी जताई। जिसके बाद डीएम ने दो लेखपालों को निलम्बित करते हुए पांच लेखपालों का 10 दिन का वेतन काटने व उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टी जारी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही नाराज डीएम ने कृषि विभाग के तीन कर्मचारियों को भी निलंबित किया है। वहीं शिथिलता बरतने वाले लेखपालों एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीईसी घोटाले पर सियासी संग्राम: झारखंड में विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा
Ranchi, Jharkhand:एसआईआर को लेकर देश भर में सियासी संग्राम छिड़ा है। इंडिया एलायंस एक जुट होकर सीईसी और केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है तो वहीं झारखंड में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी आंदोलन के टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सहित विपक्ष को घेरा तो विरोधियों ने भी जोरदार पलटवार किया कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप सीईसी प्रकरण को लेकर कहा , राष्ट्रपति का आभार है जिन्होंने स्वीकार किया वोट चोरी हुआ है, न्यायालय में भी लोग बैठे हैं ,कुछ लोगों का रवैया लग रहा कि वो बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, कुछ लोग विरोध कर रहे हैं । न्याय के मंदिर में बैठे पुजारी जिनको प्रसाद देना है उनको आदमी देख कर प्रसाद नहीं देना चाहिए। लोकतंत्र में सर्वोच्च स्थान पर बैठे न्यायपालिका को चेहरा देख, पार्टी और सिद्धांत देख कर नहीं करना चाहिए। जब लोकतंत्र है संविधान है तभी न्यायपालिका है। सही दिशा देने के लिए बैठाया गया है, विपक्ष न्यायालय जाएंगे, अगर न्यायालय नहीं सुनता है तो फिर जनता के न्यायालय में जाएंगे। राहुल गांधी के साथ जो बर्ताव किया गया , लोकतंत्र का मजाक बनाया गया , पार्टी संघर्ष करेगी झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने पलटवार करते हुए कहा, सवाल ऐसे समय में आंदोलन का नहीं है ,आपने कौन सा समय देख कर लोगो के नाम काटे हैं , आप तो बैठे बैठे चुनाव आयोग के दिल्ली कार्यालय से देश के 13 करोड़ लोगों का नाम काट दिया है। अब आपको त्यौहार याद आ रहा, नाम काटते समय कुछ नहीं देखा। अब तक क्यों नहीं बताया कि बिहार, बंगाल में हुए एसआईआर और झारखंड में चल रहे एसआईआर में कितने बंग्लादेशी का नाम काटा। जाति ,धर्म और समुदाय के नाम पर राजनीति करने वाले लोग आज हमें धर्म की पाठ पढ़ा रहे हैं।SIR के Form 6 पर सुप्रीम कोर्ट का बयान, 'न तो मंजूर और न खारिज'
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली/अरविंद सिंह: सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि उसने वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोगके नए Form 6 को न तो मंजूरी दी है और न ही उसे खारिज किया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि चुनाव आयोग नए Form 6 को ऐसे पेश कर रहा है, जैसे सुप्रीम कोर्ट ने उसे मंजूरी दे दी हो।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने चेतावनी दी कि कोर्ट की पुरानी टिप्पणियों का मतलब अपनी सुविधा के हिसाब से नहीं निकाला जाना चाहिए।
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने स्पष्ट किया कि जब बिहार में SIR मामले की सुनवाई हुई थी, तब यह नया Form 6 मौजूद ही नहीं था। इसलिए कोर्ट की उस समय की टिप्पणियों को नए Form 6 की मंजूरी या विरोध—दोनों में से कुछ भी नहीं माना जा सकता।
