शामली पुलिस ने दी 9 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई
Shamli, Uttar Pradesh:शामली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी रामसेवक गौतम ने 9 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। एसपी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने पूरे सेवाभाव से काम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज के उत्थान में योगदान देंगे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आबूराज में दीपावली बंपर पर्यटन सीजन, पर्यटकों की भारी भीड़
Sirohi, Rajasthan:पर्यटन नगरी आबूराज में दीपावली बंपर पर्यटन सीजन के चलते पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है. महज पांच दिनों में दो लाख से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु आबूराज पहुंचे. वहीं 35 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद पर्यटकों का उत्साह चरम पर है. होटल, बाजार और प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं. गुजरात में दीपावली के दूसरे दिन से ही परिवारों के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन और पर्यटन पर निकलने की परंपरा है. इसी के चलते हर साल दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक आबूराज में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है. इस बार भी पर्यटन नगरी के सभी होटल पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं. नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है. पर्यटक नौकायन, खरीदारी और लजीज व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं. खास बात यह है कि 8 डिग्री तापमान में भी लोग आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. लाभ पंचमी के साथ कुछ पर्यटकों ने गुजरात लौटना शुरू कर दिया है, लेकिन आने वाले दिनों में सूरत सहित गुजरात के विभिन्न शहरों से पर्यटकों के नए जत्थे आबू पहुँचेंगे. कार्तिक पूर्णिमा तक पर्यटन सीजन जारी रहने की संभावना है. भारी पर्यटन आवक के बीच पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की व्यवस्थाएं भी महत्वपूर्ण बनी हुई हैं. यातायात नियंत्रण, सुरक्षा और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पोलो ग्राउंड और अरणा पार्किंग में बड़ी संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं. पर्यटक वाहनों से नगर पालिका को भी लाखों रुपये की आय हो रही है. भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर दीपावली के इस बंपर पर्यटन सीजन ने आबूराज के पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार दी है. दो लाख से अधिक पर्यटकों की आवक से होटल व्यवसायियों, व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है. अब सभी की नजरें कार्तिक पूर्णिमा तक जारी रहने वाली पर्यटकों की इस रौनक पर टिकी हैं.फतेहपुर मतगणना धांधली के आरोप, कलेक्ट्रेट के बाहर भारी प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:फतेहपुर मतगणना में धांधली का आरोप, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन बारां। फतेहपुर ग्राम पंचायत में सरपंच पद की मतगणना में कथित धांधली के विरोध में मंगलवार को करीब 150 से 200 महिला-पुरुष जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतगणना के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और री-काउंटिंग की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पद के लिए कुल 3824 मतपत्र डाले गए थे, जबकि मतगणना में केवल 3792 वोट ही गिने गए। ऐसे में शेष 32 वोट कहां गए, इसका जवाब नहीं मिल रहा। जब कुल वोटों में 32 का अंतर है तो हार-जीत का अंतर महज 14 कैसे रहा, इस पर भी सवाल उठाए गए。 प्रदर्शनकारियों ने एक ही व्यक्ति का नाम दो जगह मतदाता सूची में होने और दोनों स्थानों पर वोट डालने का आरोप भी लगाया。 प्रत्याशी पक्ष के राकेश ने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट के अनुसार 3824 मतपत्र डाले गए थे, लेकिन उन्हें मिले पत्र में 3792 वोट ही दर्शाए गए। 31 से 32 वोट गायब दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे आगे चल रहे थे, बाद में 14 वोटों से पिछड़ गए。 इस मामले में जांच और री-काउंटिंग की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की。आजम खान को सुप्रीम राहत: भाजपा के उत्पीड़न पर 2027 में जनता बदला लेगी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- आजम खान को सुप्रीम राहत पर बोले गोप, उत्पीड़न में भाजपा ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ा, जनता 2027 में लेगी अपमान का बदला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर सपा नेताओं ने खुशी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को मिली राहत को चुनौती देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सजा पर भी रोक लगा दी है। इस फैसले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आजम खान का जितना उत्पीड़न किया है, उसकी याद अंग्रेजों के शासन की याद दिलाती है। गोप ने कहा कि आजम खान देश के बड़े नेता हैं और गरीबों, किसानों व नौजवानों की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल खड़े होते हैं। हम शुरू से कहते आए हैं कि कोई साथ दे या न दे, ऊपरवाला सब देख रहा है। उसी के आशीर्वाद से आजम खान जल्द जेल से रिहा होंगे। भाजपा चाहे जितना दबाने का प्रयास कर ले, अब बदलाव का समय आने वाला है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता आजम खान के उत्पीड़न और उनके अपमान का जवाब वोट की ताकत से देगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। बता दें कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में ट्रायल कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम खान को मिली राहत के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या में 18 लाख 84 हजार 113 की बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी अरविंद सिंह गोप ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रहरी और पार्टी के नेता मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। गोप ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्पष्ट निर्देश है कि एसआईआर और एसएसआर के दौरान कोई भी सपा नेता लापरवाही न बरते। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और किसी का गलत तरीके से नाम न काटा जाए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग के सहारे चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आखिर कब तक ऐसे हथकंडों के सहारे चुनाव लड़ेगी? यह लोकतंत्र है और इसे बचाने के साथ संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। गोप ने दावा किया कि भाजपा चाहे जितने हथकंडे अपना ले, उसकी विदाई तय है और पीडीए की सरकार आना तय है। वर्ष 2027 में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है。 बाइट- अरविंद सिंह गोप, राष्ट्रीय सचिव सपा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री।राजस्थान कांग्रेस की अहम बैठक में नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान कांग्रेस की आज अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा PCC में ले रहे बैठक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी पदाधिकारियों की विशेष बैठक 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान और पंचायत चुनाव के फीडबैक को लेकर हो रही बैठक पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, रघु शर्मा, परसादीलाल मीणा और शकुंतला रावत सहित कई नेता मौजूद गोविंद राम मेघवाल, विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भी बैठक में शामिल कई विधायक, पदाधिकारी और जिला पर्यवेक्षक बैठक में मौजूदमुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन में मिट्टी धंस, सड़क ध्वस्त, NHI पर सवाल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर हाजीपुर मधौल बाईपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्व मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के हाथों किया गया था, लेकिन एक वर्ष पूरे होने के साथ ही फोर लेन सड़क की स्थिति जर्जर होने लगी है और ऐसी खबरें आ रही हैं कि माधौल अंडरपास के समीप फोर लेन सड़क के अंदर की मिट्टी पूरी धस गई है, जिससे भारी या बड़ी वाहन गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता है और पूरी सड़क ध्वस्त हो सकती है। जिला प्रशासन की नजर इस पर नहीं है और NHI के अधिकारी भी चुप रहते दिखते हैं; टोल टैक्स वाले रोड पर भी बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं, पर सरकार टैक्स से जुड़े फंड से सड़क दुरुस्त करने का दावा करती है, जबकि जिम्मेदारी NHI पर है। पुल के पास दरारें पहले भी दिखी थीं, खबर के बाद अधिकारियों ने दरारों को दुरुस्त किया, फिर भी फोर लेन के नीचे मिट्टी धंसना और गड्ढे बनना चिंता बढ़ा रहा है। हमारे संवाददाता मणितोष कुमार मौके से पूरी जानकारी दे रहे हैं।ऋषिकेष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात, डॉक्टरों इलाज निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अश्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात डॉक्टोंर से घायलों का उचित इलाज करने का दिया निर्देशचित्तौड़गढ़ में गोपाष्टमी महोत्सव: गौसेवा और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ आठम महोत्सव समिति की ओर से 19वें वर्ष गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गांधी नगर स्थित गोपाल गौशाला में गो-पुष्टि यज्ञ, गौ पूजन और गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित हुए। संत विनोद यति महाराज के सानिध्य में गौमाता को चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया गया और गुड़-चारा खिलाकर आरती की गई। समिति अध्यक्ष मुकेश नाहटा सहित कार्यकर्ताओं ने गौशाला की गायों को चारा खिलाया और श्रमदान कर गौसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौशाला के सेवादारों और ग्वालों का भगवा उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौ संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया।फतेवाड़ी लैब से ड्रग्स बनाने वाले मास्टरमाइंड मुदस्सर पठान गिरफ्तार—NCB-SARkiye
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद के फतेवाड़ी इलाके में लब्बैक सोसायटी के एक रिहायशी मकान के बेसमेंट से एम.डी. ड्रग्स बनाने वाली मिनी लैब पकड़ी गई। NCB गुजरात और सरखेज पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से आरोपी मुदस्सर पठान को दबोच लिया गया है और आगे की जांच शुरू हो चुकी है। मुख्य आरोपी मुदस्सर पठान पिछले 6 साल से ड्रग्स एडिक्ट था और गूगल तथा राजस्थान से ट्रेनिंग लेकर एम.डी. ड्रग्स बनाने का कारोबार चला रहा था। आरोपी ने लैब बनाकर ड्रग्स बनाने का काला रैकेट चलाया था और अंकलेश्वर, अहमदाबाद और रतलाम से ब्रॉमीन समेत 20 प्रकार के केमिकल्स लाकर बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहा था। नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) की टीम ने मौके पर पहुंचकर केमिकल्स के नमूने लिए। आरोपी पर पहले से अन्य मामले भी दर्ज हैं और अब पुलिस यह भी जानना चाहती है कि उसकी पत्नी और अन्य कौन-कौन लोग इस रैकेट से जुड़े थे।शनि धाम में जन्मोत्सव पर चांदी घोड़ा गदा, छप्पन भोग से भक्तिमय उत्सव
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिला के कपासन स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय निवासी मदन सिंह राणावत ने जुड़वां पोते-पोती के जन्म की खुशी में भगवान श्री शनिदेव को 466 ग्राम चांदी से निर्मित दो घोटा गदा भेंट किए। इस अवसर पर राणावत परिवार की ओर से छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार नाचते-गाते मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शनिदेव को छप्पन भोग अर्पित किया। विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की。बीकानेर मूँगफली मंडी में आवक घटने से किसान-व्यापारी चिंतित
Bikaner, Rajasthan:एशिया की प्रमुख मूंगफली मंडियों में शुमार बीकानेर में इस बार आवक पर मौसम की मार दीपावली के बाद रफ्तार पकड़ने वाला मूंगफली का कारोबार इस बार धीमा 50 से 60 हजार बोरी की रोजाना आवक घटकर 5 से 10 हजार बोरी पर पहुंची राजस्थान में पिछले साल के मुकाबले मूंगफली उत्पादन में बड़ी गिरावट का अनुमान किसानों के साथ व्यापारी और तेल मिल संचालक भी प्रभावित बीकानेर की मूंगफली का स्वाद देश ही नहीं, विदेशों तक पहचान रखता है एशिया की प्रमुख मूंगफली मंडीयों में शुमार बीकानेर से देश के अलग-अलग राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक मूंगफली पहुंचती है इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, चीन और फिलीपींस जैसे देशों में भारतीय मूंगफली की मांग है हर साल दीपावली के बाद बीकानेर की अनाज मंडी में नई फसल की आवक रफ्तार पकड़ती है लेकिन इस बार मौसम की मार ने पूरे कारोबार का गणित बिगाड़ दिया है आवक में भारी कमी का असर अब सीधे किसानों, व्यापारियों और तेल मिलों पर दिखाई दे रहा है बीकानेर की अनाज मंडी में इन दिनों मूंगफली के ढेर तो नजर आ रहे हैं लेकिन पिछले सीजन जैसी रौनक दिखाई नहीं दे रही दीपावली के बाद जिस मंडी में नई फसल की आवक तेजी से बढ़ती थी वहां इस बार माल की कमी कारोबारियों की चिंता बढ़ा रही है आंकड़े इस गिरावट की तस्वीर साफ कर रहे हैं बीकानेर मूंगफली मंडी से जुड़े व्यापारी के अनुसार सामान्य दिनों में इन दिनों मंडियों में प्रतिदिन 50 से 60 हजार बोरी मूंगफली पहुंचती थी लेकिन इस बार आवक घटकर महज 5 से 10 हजार बोरी रह गई है इसकी बड़ी वजह कम बारिश और मौसम की मार बताई जा रही है राजस्थान में पिछले साल जहां मूंगफली का उत्पादन करीब 15 से 17 लाख टन था वहीं इस बार इसके घटकर 11 से 12 लाख टन रहने का अनुमान है यानी उत्पादन में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी का अनुमान कारोबारियों ने जताया है बीकानेर का मूंगफली कारोबार सिर्फ स्थानीय मंडी तक सीमित नहीं है यहां से मूंगफली की खरीद, सफाई और प्रोसेसिंग के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई होती है निर्यात के लिहाज से भी बीकानेर अहम केंद्र है भारत की मूंगफली इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, चीन और फिलीपींस जैसे देशों तक पहुंचती है ऐसे में बीकानेर में उत्पादन और आवक प्रभावित होने का असर सप्लाई चेन पर भी पड़ सकता है। कम आवक के चलते मूंगफली दाने और तेल के कारोबार में कच्चे माल की उपलब्धता चुनौती बन रही है रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में मूंगफली, दाने और तेल के भाव में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है किसानों के सामने कम उत्पादन की चुनौती है तो व्यापारियों और तेल मिल संचालकों के सामने मांग के मुताबिक माल जुटाने का संकट है बीकानेर की मूंगफली की पहचान अब स्थानीय मंडी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच चुकी है लेकिन इस बार मौसम की मार ने इस कारोबार की रफ्तार धीमी कर दी है अब निगाहें आने वाले दिनों की आवक और बाजार के भाव पर हैं क्योंकि इसका असर सिर्फ मंडी तक नहीं, बल्कि खेत से लेकर तेल मिल और निर्यात कारोबार तक पड़ रहा हैखाटूधाम में बाबा श्याम पाटोत्सव की तैयारी जोरों पर, मेले की रंगीन सजावट
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी व द्वादशी जन्मोत्सव मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 20 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जन्मोत्सव मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी के नेतृत्व में मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर के निज परिसर और बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक रूप देने के लिए बंगाली कारीगर दिन-रात सजावट के कार्य में जुटे हुए हैं। कारीगर विभिन्न प्रकार के कृत्रिम फूलों, रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री और आकर्षक श्रृंगार सामग्री से मंदिर को सजा रहे हैं। बाबा श्याम के दरबार में विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जन्मोत्सव मेले को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना है। वहीं, जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन का विरोध करने वालों पर कटाक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है। बाबा बागेश्वर ने कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"
बता दें कियूपी में गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
