242042
शाहजहांपुर-गन्ने के खेत में महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के बनियान गांव में 54 वर्षीय महिला अनुपा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव गन्ने के खेत में मिला, जिसके सिर पर गोली का निशान था। अनुपा देवी लकड़ी बीनने घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। उनके पति रामप्रकाश ने खेत में शव देखा तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और अपराधी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आरक्षक पर दुष्कर्म के आरोप: शादी का झांसा देकर Five साल शारीरिक शोषण
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश रायकवार के खिलाफ ग्वालियर के हजीरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता साथी महिला आरक्षक है, जिसने शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी मूल रूप से धार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है。 पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पुलिस आवासीय परिसर में रहती है। उसके पति भी मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक थे, जिनका फरवरी 2020 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली और दिसंबर 2020 में उसने गुना जिले में आरक्षक के पद पर जॉइन किया। फरवरी से दिसंबर 2021 के बीच वह इंदौर के पीटीसी मूसाखेड़ी में प्रशिक्षण ले रही थी। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान प्रशिक्षण ले रहे आरक्षक राकेश रायकवार से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि राकेश ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने उसे अपने दो बच्चों और पारिवारिक स्थिति की जानकारी भी दी थी। आरोप है कि 21 नवंबर 2021 को राकेश उसे विभागीय काम और शादी की बात करने के बहाने इंदौर के एक होटल में ले गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिला का ट्रांसफर ग्वालियर हो गया। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 से आरोपी उसके सरकारी क्वार्टर पर आता रहा और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 15 जून 2026 को जब उसने राकेश से तलाक के दस्तावेज दिखाने और शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। विरोध करने पर अश्लील फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप है। हजीरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राकेश रायकवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 296(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है。0
0
Report
पटना में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री जी, उपमुख्यमंत्री जी, बिहार के पथ निर्माण विभाग मंत्री जी और अधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की。0
0
Report
UP में दिव्या मित्तल की राजनीति से शुरू होता नया अध्याय?
Noida, Uttar Pradesh:जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा? जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है… राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी! IAS का अनुभव राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई दिशा की शुरुआत? इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में CGST अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार, दलाल भी जेल
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में उदयपुर सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम और उनके दो दलालों को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी परिवादी से अधीक्षक पहले भी अलग-अलग मामलों में 65 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूल चुका है। वियो 01- पिता-पुत्र की 3 फर्मों के नोटिस सेटल करने के नाम पर मांग- राजसमंद के एक स्थानीय व्यवसायी के पिता-पुत्र के नाम से संचालित 3 फर्मों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए थे। इन्हीं नोटिसों को सेटल करने और राहत देने के एवज में सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम की ओर से कुल 60 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। बार-बार नोटिस देकर परेशान किए जाने से तंग आकर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई। ASP हिम्मत सिंह के नेतृत्व में बिछाया गया जाल शिकायत का सत्यापन करने के बाद राजसमंद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने निर्देशन में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सीजीएसटी अधीक्षक के दो दलालों को परिवादी से 25 लाख की नकदी लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद अधीक्षक सांवलराम की संल्वता सामने आने पर उसे भी शिकंजे में ले लिया गया। विशेष न्यायालय ने तीनों को भेजा जेल0
0
Report
2017 से पहले स्थिति: कमजोर नेतृत्व से कानून-व्यवस्था कैसे प्रभावित हुई?
Noida, Uttar Pradesh:क्या स्थिति थी 2017 के पहले...पॉलिटिकल लीडरशिप में अगर निर्णय लेने का सामर्थ्य न हो, उसकी रीढ़ टेढ़ी हो तो वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को सीधा कैसे करती...0
0
Report
दुर्ग में फर्जी खाद्य अधिकारी बनकर कारोबारियों से पाँच हजार तक वसूली, सतर्क रहें
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में खाद्य कारोबारियों को निशाना बनाकर ठगी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है खाद्य लाइसेंस और पंजीयन के नाम पर कुछ जालसाज खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी-कर्मचारी बताकर दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में पहुंच रहे हैं ये लोग कारोबारियों को फूड प्वाइजनिंग और खाद्य जनित बीमारियों का डर दिखाते हैं साथ ही ग्राहकों के बीमार होने का दावा कर जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हैं इसके बाद मामला रफा-दफा करने के नाम पर पाँच हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है. दरअसल खाद्य विभाग को लगातार फर्जी शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों और व्यापारीयों के लिए अलर्ट जारी किया है वहीं जितेंद्र नेले ने बताया कि जालसाज बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु पाठक के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी जुर्माना रसीदें भी तैयार कर रहे हैं इन रसीदों के जरिए कारोबारियों से रकम वसूलने के शिकायतें सामने आई हैं विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के लाइसेंस या पंजीयन के लिए विभागीय अधिकारी मौके पर नकद राशि नहीं लेते कारोबारियों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को भुगतान करने से पहले उसका पहचान पत्र जांचें संदेह होने पर सीधे खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से संपर्क करें और ठगी का शिकार होने से बचें.0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में दो लड़कियों के अपहरण से हंगामा, परिवार बोले बहला-फुसलाकर अगवा
Jalaun, Uttar Pradesh:कौशांबी में दो लड़कियों के अपहरण के अलग-अलग मामलों से हड़कंप मच गया... परिजनों ने दोनों को बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने का आरोप लगाया है मंझनपुर में सामने आए दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल दोनों लड़कियों की बरामदगी का है।0
0
Report
विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर defamation notice जारी किया; सड़क गुणवत्ता सवाल
New Delhi, Delhi:आमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर Defamation Notice जारी किया है। विधायक जरनैल सिंह ने कहा की मंत्री प्रवेश वर्मा माफ़ी मांगे। आप विधायक ने कहा है की सड़क पर सवाल आज भी वही है सड़क की गुणवत्ता पर जवाब कब मिलेगा? अगर सड़क सही बनी है तो Core Cutting Report, Quality Test Report और Third-Party Inspection Report सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है? जनता के पैसे से बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल पूछना मेरा अधिकार है और इसका जवाब भी जनता को मिलना चाहिए。0
0
Report
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत, 01 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस विशेष अवसर पर व्यापार संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया और खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित सक्सेना, विकास गुप्ता उर्फ सोनू, राजीव त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, गगनदीप सिंह, मोहम्मद इकबाल, विकास चंद्र गुप्ता (नगर अध्यक्ष), अंकित मौर्य, हरिश गंगवार, भगवत शरण, शोभित कुमार, विपुल पाण्डेय, लखविंदर सिंह एवं कुलदीप शामिल रहे। व्यापारी नेता मोहित अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि नरेश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में व्यापारी हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगा। सभी उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।0
0
Report
Advertisement
फडणवीस ने माछर परिवार से मुलाकात कर अभिनंदन किया
Noida, Uttar Pradesh:कॅप्टन स्मित माछर इनके काका-काकी से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाक़ात की किशोरभाई माछर और उनकी पत्नी ने मुलाक़ात की मुख्यमंत्री ने परिवार का अभिनंदन किया0
0
Report
सीवान दरौली: नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में फरार आरोपी लड्डू राम गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टाड़वा बाजार में हुए चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार दिलीप वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी लड्डू राम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मलीहाता से की गई है।इस घटना को लेकर अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं।जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।इसकी जानकारी मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, पिछले महीने 8 सितंबर को दरौली थाना क्षेत्र के टाड़वा बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स में कुछ अपराधियों ने दुकान में घुसकर जेवरात लूटने का प्रयास किया था। लूट के दौरान दुकानदार दिलीप वर्मा पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।इस मामले में पुलिस ने परिजनों के लिखित आवेदन पर दरौली थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मलीहाता निवासी लड्डू राम को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में एक और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस पूरे आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। बाइट - आनंद मोहन गुप्ता,एसडीपीओ मैरवा।0
0
Report
सोनभद्र में नशे के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि: 2 तस्कर गिरफ्तार, 85 किग्रा गांजा बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है...ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस ने 2 तस्करों के पास से 2 क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद किया है पुलिस ने बड़ी खेप और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच सिर्फ इन दो आरोपियों तक सीमित नहीं है। पुलिस की नजर उस पूरे नेटवर्क पर है0
0
Report
Advertisement
उन्नाव तालाब पर अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर से मिट्टी में मिला कब्जा
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की...टीम ने अवैध कब्जे को मिट्टी में मिला दिया प्रशासन का संदेश साफ है कि अवैध कब्जे को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा...bulldozer आज नहीं तो कल उसे चकनाचूर कर देगा0
0
Report
No UPI Day: 2 अक्टूबर को देशभर नकदी में लेनदेन, MDR हटाने की मांग तेज
New Delhi, Delhi:CTI चेयरमैन ब्रजेश गोयल और अपमा के कश्मीरी गेट के अध्यक्ष विनय नारंग बातचीत. व्यापारियों ने No UPI day को नहीं हटाने का संकेत दिया. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने कहा कि 2 अक्टूबर को दिल्ली और देश भर में No UPI day मनाएंगे. व्यापारी समूहों का समर्थन. 2 अक्टूबर को अपनी UPI मशीनें काले कपड़े से ढककर नकदी में लेनदेन करने की योजना. CTI ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा है कि 15 अक्टूबर 2026 से ₹2000 से अधिक के UPI भुगतान पर MDR लगाने के फैसले को वापस लिया जाए.0
0
Report
अकबर ने SCR प्रक्रिया पर सवाल उठाकर मतदाता सूची की समीक्षा की मांग
Raipur, Chhattisgarh:चुनाव आयोग को लेकर देश भर में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ में हुई एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कुल मतों का अंतर 6 लाख 32 हजार 382 यानि 4.04 प्रतिशत वोट का था, जबकि एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है. यह संख्या दोनों प्रमुख दलों के बीच मतों के अंतर की लगभग चार गुना है. इनमें से 19 लाख 13 हजार 540 मतदाताओं को शिफ्टेड या एब्सेंट श्रेणी में चिह्नित किया गया. ये वे लोग हो सकते हैं जो रोजगार, कामकाज, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं थे. केवल किसी दिन घर पर अनुपस्थित होने या गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होने के आधार पर किसी व्यक्ति की स्थायी अनुपस्थिति या मतदाता के रूप में अपात्रता मान लेना गंभीर चिंता का विषय है. मोहम्मद अकबर ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि शिफ्टेड या एब्सेंट श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के मामलों की व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा की जाए. जिन मतदाताओं को नियमनुसार नोटिस अथवा सुनवाई का अवसर नहीं मिला, उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए और पात्र पाए जाने वाले सभी मतदाओं के नाम मतदाता सूची में फिर से जोड़ा जाए0
0
Report
Advertisement
