बण्डा में भव्य नगर कीर्तन! पांच प्यारों की अगुवाई में गूंजे वाहे गुरु के जयकारे
Banda, Uttar Pradesh:नगर पंचायत बण्डा में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन नगर पंचायत बण्डा में आज सिख समाज की ओर से भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारे से हुई, जहाँ सुबह अरदास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पांच प्यारों की अगुवाई में यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुज़री। सड़कों पर “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जगह-जगह प्रसाद व जलपान की व्यवस्था कीShahjahanpur - अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क का भव्य लोकार्पण
Charkhi Deori, Uttar Pradesh:अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर बने पार्क का लोकार्पण भाजपा विधायक चेतराम ने किया।इस पार्क की खासियत है 48 फीट ऊंचा तिरंगा, जो गांव की शान बढ़ा रहा है। विधायक ने प्रधान प्रतिनिधि फतेहचंद वर्मा की ईमानदारी और मेहनत की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश ने भी इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि अन्य ग्राम प्रधानों को इससे सीख लेनी चाहिए,कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
शाहजहांपुर-गन्ने के खेत में महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के बनियान गांव में 54 वर्षीय महिला अनुपा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव गन्ने के खेत में मिला, जिसके सिर पर गोली का निशान था। अनुपा देवी लकड़ी बीनने घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। उनके पति रामप्रकाश ने खेत में शव देखा तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और अपराधी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।शाहजहांपुर ग्रामीण पेयजल योजना पर विशेष प्रशिक्षण
Bishwmbharpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर जिले में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बण्डा विकासखंड में संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के महत्वपूर्ण घटकों और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को समझाना था। विशेषज्ञों ने योजना के रखरखाव, जल संरक्षण, और स्वच्छ पेयजल वितरण के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
शाहजहांपुर: BKU ने BDO को सौंपा ज्ञापन, अवैध प्लॉटिंग और आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आज बंडा के खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें अवैध प्लॉटिंग और आवारा पशुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। BKU के प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत धालीबाल ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। धालीबाल ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग से किसानों की जमीनें प्रभावित हो रही हैं और आवारा पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर यूनियन ने प्रशासन से तत्काल समाधान की अपील की है।
