icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow28 Jan 2025, 02:04 pm

शाहजहांपुरः बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने निजीकरण और नौकरी से छंटनी को लेकर किया प्रदर्शन

Tilhar, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर में बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने निजीकरण और नौकरी से छंटनी किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को कहना है कि अगर निजीकरण और छंटनी नहीं रोकी गई तो कर्मचारी लखनऊ में शक्ति भवन का घेराव करेंगे। आज जिले भर के बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सबसे पहले अधीक्षण अभियंता का उनके ही कार्यालय में घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपना एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा को सौंपा। इसके बाद बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोंकड़ा के गुर्जर समाज ने दीपावली पर सदियों पुरानी श्राद्ध परंपरा निभाई

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के निकटवर्ती गांव टोंकड़ा में गुर्जर समाज की ओर से दीपावली पर्व पर पूर्वजों के स्मरण और श्राद्ध की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गांव स्थित तालाब पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूर्वजों का तर्पण किया और परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्वजों को भोग अर्पित कर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। परंपरा के अनुसार समाज के लोगों ने तालाब किनारे बेल पकड़कर पूर्वजों का स्मरण किया और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। इसके बाद सभी ने भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। एडवोकेट राजेश गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज सदियों से दीपावली पर श्राद्ध मनाने की परंपरा निभाता आ रहा है। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले समाजबंधु भी अपने गांव पहुंचकर इस परंपरा में भागीदारी निभाते हैं। आयोजन में हरदेव गुर्जर, श्रवण गुर्जर, विश्राम गुर्जर, रामदेव गुर्जर, श्योजीराम गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, रामलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जसपुर में मामूली विवाद ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया, दो घायल

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर क्षेत्र कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने रमेश सिंह के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। रमेश सिंह सहित परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाए गए। आरोपी घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर फरार हो गए; घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल रमेश सिंह ने कहा कि विवाद बच्चों के बीच था और हम अपने घर पर थे; उन्होंने धारदार हथियार से हमला किया और कान कट गया, हाथ पर चोट आई। एक मेहमान को भी गंभीर चोटें आईं। सीसीटीवी वीडियो में हथियारों के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ दिख रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top