242307
शाहजहांपुरः तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास चलती स्कॉर्पियो कार बनी आग का गोला
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे 24 पर स्कॉर्पियो कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कॉर्पियो कार आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फिलहाल कार सवार सभी सुरक्षित कार से बाहर निकल गए। घटना थाना तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर निकाय चुनाव: बीजेपी ने 50 महिला और 8 मुस्लिम चेहरों पर भरोसा जताया
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी के कई नए प्रयोग, जयपुर में महिलाओं और मुस्लिम चेहरों पर भी जताया भरोसा जयपुर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने राजस्थान में कई नए प्रयोग किए हैं। बीजेपी का प्रयास है कि प्रदेश में सत्ता में रहते हुए निकाय चुनाव के परिणाम पार्टी के पक्ष में आएं, जिससे सरकार के कामों पर मोहर लग सके। राजधानी जयपुर की बात की जाए तो जयपुर में बीजेपी ने कई प्रयोग किए हैं। बीजेपी ने 150 वार्डों में 50 से अधिक महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, 8 मुस्लिम चेहरों को भी मैदान में उतारा है। कांग्रेस में रहते हुए जयपुर की मेयर रही ज्योति खंडेलवाल को बीजेपी ने टिकट दिया है। ज्योति खंडेलवाल जयपुर की मेयर रह चुकी हैं, लेकिन तब वह कांग्रेस में थीं। साथ ही कांग्रेस में रहते हुए सांसद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थीं। ज्योति खंडेलवाल विधानसभा चुनावों के समय बीजेपी में शामिल हुई थीं। अब बीजेपी ने उन्हें पार्षद का टिकट दिया है। चर्चित चेहरों की बात की जाए तो जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को पार्टी ने वार्ड-87 से प्रत्याशी बनाया है। वार्ड-76 में बीजेपी की टिकट पर गफलत भी सामने आई थी। पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत को पार्टी का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन विधायक ने सिंबल कुलदीप मिश्रा को दे दिया था। बाद में मामला प्रदेश स्तर तक पहुंचा और आखिर में पुनीत कर्णावत को उम्मीदवार बनाया गया। ओवरऑल प्रदेश स्तर पर देखा जाए तो पार्टी ने विधायकों को जमकर तवज्जो दी है। टिकटों में विधायकों की अहम भूमिका रही है। साथ ही संगठन को भी तवज्जो दी गई है। लेकिन कुछ स्थानों पर ऐसा मामला भी सामने आया है, जहां पार्टी ने नेताओं से हटकर पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे पर भरोसा किया है। बागियों को मनाने की कवायद तेज बीजेपी प्रदेश स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। बागियों की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरे नामांकन की जानकारी ली जा रही है।पार्टी सिंबल के अलावा नामांकन भरने वाले कार्यकर्ताओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बीजेपी की ओर से बागियों को मनाने की कवायद की जा रही है।0
0
Report
रीगल चौराहे पर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मनुस्मृति दहन के साथ
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के रीगल चौराहे पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति का प्रतीकात्मक दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर का विरोध किया गया. दरअसल इंदौर के रीगल चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मनुस्मृति का प्रतीकात्मक दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के मामले में काफी समय बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है. उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को भी राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए उसका विरोध किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी. हालांकि इस दौरान मनु स्मृति को जलाने और उसके लेखक को लेकर किए गए सवाल पर बोरासी जवाब नहीं दे पाईं और हंसते हुए सवाल टाल दिया।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में मासूम के हत्यारे के मुठभेड़ में ढेर पर नोएडा पुलिस को सम्मान
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- 6 वर्ष की मासूम के हत्यारे को मुठभेड़ में ढेर करने पर नोएडा पुलिस को किया गया सम्मानित, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह डीसीपी सेंट्रल नोएडा एडीसीपी स्वतंत्र सिंह को किया गया सम्मानित, मुस्लिम समाज के लोगों ने किया सम्मानित ,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए किया सम्मानित, सभी लोगों ने नोएडा पुलिस की जमकर की प्रशंसा, बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए नोएडा पुलिस का जताया आभार, आरोपी बलराज के द्वारा 6 वर्ष की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या。0
0
Report
Advertisement
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में 200 बेड का विस्तार, क्रिटिकल केयर ब्लॉक से अस्पताल सुदृढ़
Ambala, Haryana:हरियाणा सरकार लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अलग अलग काम कर रही हैं उसी कड़ी में नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी को 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड का किए जाने के बाद अस्पताल में अतिरिक्त मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। अस्पताल के डीएमएस डॉ. विनय गोयल ने बताया कि अपग्रेडेशन के लिए निर्धारित मैनपावर और आवश्यक मशीनें अस्पताल को मिल चुकी हैं, जबकि अतिरिक्त बेडों को समायोजित करने के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है। जानकारी देते हुए डॉ. गोयल ने बताया कि करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड का नया ब्लॉक बना रहा है। कानूनी पेचीदगियों के कारण परियोजना में कुछ समय देरी हुई, लेकिन री-टेंडरिंग के बाद अब निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही बिल्डिंग पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इसी भवन में केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बना रहा है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह ब्लॉक गंभीर और संक्रामक बीमारियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कोरोना महामारी के दौरान ऐसी स्वास्थ्य आपदाओं से निपटने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत महसूस हुई थी। डॉ. गोयल ने कहा कि वर्तमान में एच1एन1 जैसे संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में क्रिटिकल केयर सुविधाएं बेहद उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने इस परियोजना के लिए हरियाणा के मंत्री अनिल विज के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। डॉ. गोयल ने कहा कि कभी छोटा अस्पताल रहा नागरिक अस्पताल अब बड़े रेफरल सेंटर के रूप में विकसित हो चुका है। अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, इंटरवेंशन हार्ट सेंटर सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा टर्शियरी केयर स्तर का कैंसर अस्पताल भी परिसर में संचालित हो रहा है। यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और ऑन्को सर्जरी जैसी विशेषज्ञ सेवाएं भी मरीजों को मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जिला स्तरीय अत्याधुनिक लैब और ब्लड बैंक के साथ ब्लड कंपोनेंट बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है। पीईटी स्कैन सेंटर का प्रस्ताव भी अंतिम चरण में है और जल्द इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। डॉ. गोयल ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध कई स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को नि:शुल्क या बेहद कम लागत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।0
0
Report
राजस्थान नगरपालिका चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बगावत, डोटासरा की स्पष्ट बाइट वायरल
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव में टिकट ना मिलने से बगावत और विरोध जो सामने आया उस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की बाईट0
0
Report
अंबाला धरना: वरुण चौधरी ने NDC, प्रॉपर्टी आईडी और कॉलोनियों मुद्दे पर भाजपा निशाना
Ambala, Haryana:अंबाला में NDC, प्रॉपर्टी आईडी और अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना दिया. धरने में सांसद वरुण चौधरी शामिल हुए और सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अंबाला की बदहाल सफाई व्यवस्था, प्रॉपर्टी आईडी की खामियों और कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता भुगत रही है. अंबाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा NDC, प्रोपर्टी आईडी और अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मुद्दों को लेकर धरना दिया गया. इस दौरान अंबाला से लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने शिरकत की और हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. धरने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण हरियाणा वासियों और देशवासियों को परेशान है. उन्होंने अंबाला की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सफाई कर्मचारियों तक की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. यही कारण है कि आज सफाई कर्मचारियों से लेकर अधिकारी और छोटे बच्चों से बुजुर्ग तक सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. NDC और प्रॉपर्टी आईडी की कमियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से याशी कंपनी ने सर्वे किया, लेकिन आज तक जन-जन प्रदेश का भुगत रहा है और समस्याएं सुधरी नहीं हैं. उन्होंने कहा कॉलोनियों के अप्रूव करने का तरीका यह है कि एक गली अप्रूव कर दी जाती है और दूसरी छोड़ दी जाती है. कारपोरेशन दफ्तरों में लोगों को तंग किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की जाती है क्योंकि उन्होंने शुद्धिकरण के खिलाफ आवाज उठाई. सांसद ने कहा जो दलितों का साथ दिया उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली जाती है, जो इस सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है. वरुण चौधरी - सांसद अंबाला. देश की GDP 7.08 होने पर प्रधानमंत्री ने वीडियो जारी किया. सांसद ने कहा कि आज देश में विकास के दावे खूब किए जा रहे हैं, लेकिन असलियत यह है कि गरीब आदमी और ज्यादा गरीब होता जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटना पड़ता है, वहां कौन सी तरक्की हुई है? उन 80 करोड़ों में से कितने गरीबी से बाहर निकले हैं?0
0
Report
Advertisement
जालंधर से AAP पंजाब विरोध के दृश्य और MLA बलकर सिंह का बाइट
Jalandhar, Punjab:AAP Punjab Protest Visuals from Jalandhar and Byte of MLA Balkar Singh0
0
Report
जयपुर बीजेपी कार्यालय के बाहर नाराजगी, वार्ड-98 टिकट पर विरोध तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नारेबाजी जयपुर निगम में टिकट को लेकर जताई जा रही नाराजगी सिविल लाइन विधानसभा के वार्ड-98 के कार्यकर्ता जता रहे विरोध सुभाष सिंघी को टिकट देने का जताया विरोध कार्यकर्ताओं ने उपेश शर्मा को दिया समर्थन कार्यकर्ताओं का आरोप—पैराशूट उम्मीदवार को दिया गया टिकट जो कभी भी वार्ड में सक्रिय नहीं रहे पैनल के तीन नामों में से किसी को नहीं दिया गया टिकट जबकि सभी से प्रक्रिया के तहत कराया गया था आवेदन0
0
Report
कोबरा पिंजरे में घुस गया, गांव में मचा हड़कंप
Bettiah, Bihar:बेतिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है चूहा पकड़ने वाला पिंजरा में जब कोबरा सांप फंस गया तो परिवार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मामला नौतन के लक्ष्मीपुर गांव की है छबीला चौरसिया ने घर में चूहा पकड़ने का पिंजरा लगाया था लेकिन पिंजरा में चूहा के बजाय कोबरा सांप घुस गया सांप पिंजरा में बाहर नहीं निकला तो फुफकारने लगा कोबरा सांप की फुंफकार सुन जब पिंजरा के पास गए तो पिंजरा में विशाल कोबरा को देख सहम गए घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया पिंजरा को घर से बाहर निकाला गया तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है0
0
Report
Advertisement
पटना आंदोलन: 15 सितम्बर के बाद बड़ा प्रदर्शन, सरकार अगर मांगे पूरी नहीं करती
Patna, Bihar:पटना में हाल में हुए आंदोलन को लेकर सरकार और छात्रों के साथ जो समझौता हुआ.. लेकिन उन समझौता में जो बातचीत हुईं है वादा किए गए थे उस पर अब तक अमल नहीं हुआ... छात्र नेता सौरभ ने एक बार फिर से चेतावनी दी है और कहा कि सरकार अगर हमारी दर्जन भर जो मांगे थी उसे पूरा नहीं करती है तो 15 सितंबर के बाद एक बार फिर से बड़ा आंदोलन होगा.... 15 सितंबर तक सरकार को समय देते हैं अगर उसके बाद सरकार ने इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो इस बार आंदोलन काफी बड़ा होगा और इस बार छात्र नहीं सरकार को गर्दनीबाग में समझौता करने आना होगा....0
0
Report
ग्वालियर में पुलिस की मुठभेड़: बदमाश के पैर में गोली, अस्पताल में भर्ती
Gwalior, Madhya Pradesh:योगी का लंगड़ा ऑपरेशन एमपी में लLAND,ग्वालियर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन लंगड़ा - योगी के ऑपरेशन की एमपी में एंट्री... - यूपी की तर्ज पर अब एमपी में अपराधियो को अपाहिज बनाने की शुरुआत हो गयी है... - ग्वालियर पुलिस ने विवेक मीणा हत्याकांड का मामले में पुलिस की बदमाश से हुआ मुठभेड़... - बदमाश सौरव यादव से पुलिस की हुई मुठभेड़ - बदमाश और पुलिस के बीच चली गोलियां... - पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारी... - घायल बदमाश अस्पताल में कराया भर्ती...शंकरपुर स्टेडियम के पास हुई मुठभेड़ - एक आरोपी राहुल यादव भी हुआ गिरफ्तार...बहोड़ापुर और पुरानी छावनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई..0
0
Report
जहानाबाद में दरधा नदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के दरधा नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के बाद शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। शहर के जाफरगंज, अंबेडकर नगर समेत कई मोहल्लों में नदी का पानी फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली जाफरगंज पुलिया के ऊपर करीब तीन से चार फीट तक पानी चढ़ गया है। पुलिया पर पानी भर जाने के कारण कई ग्रामीण इलाकों का शहर से सीधा संपर्क भी भंग हो गया है। हालांकि स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने जाफरगंज पुलिया सहित संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कराई है और माइकिंग के माध्यम से लोगों को नदी तथा जलभराव वाले खतरनाक स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है। वही जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ प्रभावित इलाकों का खुद दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। हालातों की समीक्षा करने के बाद डीएम ने बताया, नदी का जलस्तर जरूर बढ़ा है, लेकिन फिलहाल घबराने या गंभीर बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम ने आश्वासन दिया कि किसी भी इलाके में जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाई जाएगी。0
0
Report
Advertisement
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: व्यापारियों की परेशानी बढ़ी, ब्लैक मार्केट में भी महंगे
Jabalpur, Madhya Pradesh:कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से एक बार फिर व्यापारियों को परेशानी होने लगी है व्यापारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं यही नहीं गैस सिलेंडर मिलने में भी उन्हें काफी परेशानी होती है व्यापारियों का कहना है कि पिछली साल तक जहां तक कमर्शियल गैस सिलेंडर 1900 में मिलता था लेकिन अब उसकी कीमत बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है यही नहीं कुछ व्यापारियों का तो कहना है कि ब्लैक में कमर्शियल गैस सिलेंडर उन्हें ₹4000 में लेना पड़ता है ऐसे में यदि वह खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ते हैं तो ग्राहक महंगा सामान बेचने की बात करते हैं व्यापारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम में कमी आनी चाहिए जिससे कि उनकी परेशानी कम हो0
0
Report
Korba में बहू द्वारा प्रताड़ना के आरोप से आत्महत्या, वीडियो से जांच तेज
Korba, Chhattisgarh:बीते 27 अगस्त को कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणवन इलाके में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के 4 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला फांशी लगाने से पहले अपने पति को संबोधित करते हुए अपना दुखड़ा रो रही है। जिसमे उसने अपने को बहु द्वारा प्रताड़ित करना बता रही है। इस वीडियो को महिला ने अपनी बहनों को भेजा था जो अब सामने आया है. दरअसल मृतिका लक्ष्मीन बाई मानिकपुरी लक्ष्मणवन क्षेत्र में रहती थी। उसका पहला पति कि कोरोना काल के दौरान मौत हो गई थी। इसके न रहने पर लक्ष्मीन बाई ने 13 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार विधुर कार्तिक दास से दूसरा विवाह किया और पहले पति की तरफ से हुए दो बेटे को लेकर कार्तिक दास के साथ आकर रहने लगी। कार्तिक दास के भी पहली पत्नी से दो बेटे हैं. जिसका बड़ा बेटा शादीशुदा है. लक्ष्मीन बाई का अपनी बहू पूर्णिमा महंत के साथ अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ही लक्ष्मीन ने 27 अगस्त को घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. लेकिन मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले दीवार में आत्महत्या की वजह लिख और अपने पति को संबोधित करते मोबाइल से एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी बहू को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जिस वीडियो को उसने अपनी बहनों को भेजा और आत्महत्या कर ली. आत्महत्या कि सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस अब मोबाइल में मौजूद वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटनास्थल के कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा संदेश भी पुलिस के लिए अहम् सुराग है. हालांकि, पुलिस इस हस्तलिखित संदेश को लेकर जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच रही है। पुलिस द्वारा हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से लिखावट की जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दीवार पर लिखा संदेश वास्तव में मृतिका की ही लिखावट है या नहीं। इसके अलावा संदेश कब और किन परिस्थितियों में लिखा गया, इसकी भी जांच की जा रही है. कोरबा एएसपी लखन पटले के अनुसार फांसी लगाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल की जांच के दौरान कमरे की दीवार पर हस्तलिखित संदेश मिला है, जिसमें महिला ने अपनी बहु को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस के मुताबिक हस्तलिखित संदेश की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। मृतिका द्वारा अपनी बहनों को भेजे गए कथित वीडियो, दीवार पर मिले संदेश, परिवार में हुए विवाद और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। इन सभी पहलुओं की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने किन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठाया और क्या इसके पीछे किसी तरह की प्रताड़ना या उकसावे की भूमिका थी。0
0
Report
हमीरपुर कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया
Chanwal, Himachal Pradesh:राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर हमीरपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज़िला अध्यक्ष बोले भाजपा की तानाशाही नही करेगे सहन, उत्तराखंड पुलिस भाजपा व आरएसएस नेता हमीरपुर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में हमीरपुर कांग्रेस ने आज गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया और पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश ठाकुर साहित जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर भाजपा को दलित विरोधी भी करार दिया । प्रदर्शन के दौरान ज़िला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस घटना पर आपत्ति जताने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। सुमन भारती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा सर्व समाज की विचारधारा हैP और भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कानून और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस मांग करती है कि जिन लोगों ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित करने का काम किया है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो । उन्होंने कहा की सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और आज हर जिला मुख्यलय में प्रदर्शन किए जा रहे हैं । बाइट—- सुमन भारती शर्मा ज़िला अध्यक्ष मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तानाशाही का नया ट्रेंड शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सर्व समाज की विचारधारा है और भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने तथा अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कानून और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बाइट— सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार0
0
Report
Advertisement
