Back
18 साल बाद महादलित पीड़िता ने थाने में न्याय की गुहार लगाई
SJSubhash Jha
Mar 19, 2026 07:49:15
Supaul, Bihar
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है, 18 साल से जुर्म झेल चुकी एक महादलित पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाईं है, थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली की बताई जा रही है, जहाँ की महादलित परिवार की एक पीड़िता रिंकू कुमारी ने बेहद ही संगीन आरोप लगाया है. पीड़िता की दर्द भरी दास्तान रोंगटे खड़ी कर देने वाली है. मामले में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वो महज 12 साल की थी उसी समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और 18 सालों तक उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया, इस दौरान उसे तीन अलग-अलग जगहों पर बेचा गया और धर्म परिवर्तन कराकर रिंकू से हिना खातून तक करा दिया गया. आरोप है कि यह खौफनाक सफर तब शुरू हुआ जब रिंकू महज 12 साल की थी। वह अपने नाना के घर जा रही थी, तभी घर से कुछ ही दूरी पर एक महिला ने उसे बातों में उलझाया। इसी बीच एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने जबरन उसका मुंह दबाकर नशीली पदार्थ सुंघा कर उसका अपहरण कर लिया। कहा कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को सिलीगुड़ी के इस्लामपुर में पाया, आरोप है कि वहां उसे 1 लाख रुपये में बेच दिया गया था. कहा कि वहां उससे करीब दो साल तक नौकरानी के तौर पर काम कराया गया. जिसके बाद उसे शादी का झांसा देकर एक अन्य व्यक्ति के हाथ बेच दिया गया, जिसके बाद उसे किशनगंज ले गया, कहा कि विरोध करने पर उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। जिसके चलते रिंकू बेहद डरी रहती थी. बताया कि वहां करीब एक साल बाद उसे फारबिसगंज में एक व्यक्ति मो इस्लाम के हाथ बेच दिया गया. आरोप है कि वहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और आधार कार्ड पर नाम बदलकर रिंकू से हिना खातून कर दिया गया जिसके बाद उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। कहा गया कि इस दौरान वो तीन वार गर्भवती भी हुई जिसमें दो वार उसके बच्चे को नुकसान कर दिया गया तीसरी वार उसे एक लड़का हुआ, किसी तरह वह अपने तीसरे बच्चे को बचाने में सफल रही. पीड़िता ने बताया कि फरवरी के महीने में वहाँ जब वो बीमार पड़ी तो मो इस्लाम उसे सदर अस्पताल फारबिसगंज ले गया। एम्बुलेंस में ले जाते समय पीड़िता ने एम्बुलेंस के चालक को रोते हुए अपनी पूरी कहानी सुनाई। चालक की मदद से वो अपने बहन और जीजा को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी बहन और जीजा अस्पताल पहुंचकर उसे उस चंगुल से छुड़ा कर घर लाया. रिंकू से हिना खातून बन चुकी पीड़िता के साथ अभी एक दस साल का लड़का भी है. पीड़िता अब करीब तीस साल की हो चुकी है, अपने घर भी लौट चुकी है लेकिन उनकी परेशानी अब भी नहीं घटी है आरोप है की उसे फोन पर आरोपी द्वारा धमकियाँ भी मिल रही है. पीड़िता के साथ हुए जुर्म की यह दास्तां बेहद ही संगीन है और अब पीड़िता उसकी जिंदगी को नर्क बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करवाना चाहती है, पीड़िता ने एक लिखित आवेदन पिपरा थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है, पीड़िता के लिखित आवेदन पर पिपरा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस बाबत पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 19, 2026 09:10:400
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 19, 2026 09:09:340
Report
0
Report
0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 19, 2026 09:04:260
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 09:04:100
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 19, 2026 09:03:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 09:03:410
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 09:03:27Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर -
तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने राह चलते युवक को रौंदा,
युवक सकल साय की मौके पर ही मौत,
पिकअप चालक मनोज सक्सेना को पिकअप सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार,
पत्थलगांव थाने के रायगढ़ रोड़ की घटना।
0
Report
KSKashish Singh
FollowMar 19, 2026 09:03:02Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर्तव्य भवन 2 में अपने नए कार्यालय पहुंचे।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 19, 2026 09:02:230
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 19, 2026 09:01:550
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 19, 2026 09:01:350
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 19, 2026 09:01:170
Report