Back
संत कबीरनगर में 20 साल से नहर में पानी नहीं, किसान बेहाल
NTNeeraj Tripathi
Jan 02, 2026 17:32:06
Uska Khurd, Uttar Pradesh
सन्तकबीरनगर जिले में किसान 20 साल से नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। नहर की खुदाई हुए दो दशक बीत गए लेकिन नहर अब भी बेपानी है। हालांकि नहर की सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च होते हैं लेकिन खुदाई के बाद से आज तक नहर में पानी नही आ सका जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों को सिंचाई की सुविधा नही मिल पा रही है। किसान पानी की राह देख रहे हैं।
जिले के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित महुली रजवाहा माइनर की खुदाई 20 साल पहले सरयू नहर खण्ड बस्ती द्वारा कराई गई थी। यह नहर इलाके के कुशहवा, धायपोखर, छितही, महुली, मड़हाराज, तरयापार, झिंगुरापार आदि दर्जन भर गांवों से होकर गुजरती है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि दो दशक पहले जब इस नहर का निर्माण हुआ था तो किसानों को फसल की सिंचाई के बेहतर संसाधन मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन 20 वर्ष बीतने के बाद भी उनका अरमान पूरे नही हुए। नहर में आज तक पानी ही नहीं आया। क्षेत्र के किसान अपने निजी संसाधनों से फसल की सिंचाई करने को मजबूर है। हालांकि नहर की सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च किये जाते हैं इसके बावजूद आज तक इस नहर में पानी नहीं आया। जिसके चलते इलाके के सैकड़ों हेक्टेयर फसल की सिंचाई नहीं हो पाती। निजी संसाधनों से खेत की सिंचाई करने से खेती की लागत बढ़ती जाती है। किसानों का कहना है कि नहर में पानी आने को लेकर सिंचाई विभाग के जिम्मेदार भी जवाब नहीं देते। किसानों की मांग है कि नहर में पानी छोड़ा जाए जिससे फसल की सिंचाई हो सके और किसानों को नहर का फायदा मिले。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
हत्या के बाद कार्यवाही करने से क्या मिलेगा इंसाफ,छः महीने पहले भी दबंगों ने पुलिस को दी थी चुनौती ??
1
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 02, 2026 18:45:200
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 02, 2026 18:33:000
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 02, 2026 18:32:320
Report