Back
संभल में डीएम कार्यालय पर की गई आगामी त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Bahjoi, Uttar Pradesh
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ.राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों, रंग एकादशी, होलिका दहन, होली, रमजान, आदि को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने पीस कमेटी के सदस्यों से होलिका दहन स्थलों को लेकर कोई विवाद,अतिक्रमण तथा रास्ता खराब, ढीले एवं नीचे तथा जर्जर तार तो नहीं है उसके विषय में जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन स्थल पर लेखपाल एवं ग्राम सचिव जाकर निरीक्षण कर लें कहीं कोई व्यवधान तो नहीं है। होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री ना हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा अगर कहीं अवैध शराब की शिकायत प्राप्त हो तो उसकी तत्काल सूचना जिला आबकारी अधिकारी या संबंधित थाने को दें। होलिका दहन स्थल के पास साफ़ सफाई सुनिश्चित की जाए। पेयजल एवं विद्युत की सुचारू व्यवस्था को लेकर भी निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बुलेंस तथा दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था के लिए निर्देशित किया तथा चिकित्सक भी त्योहारों पर अपने तैनाती स्थल पर रहें यह भी सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाध रूप से पेयजल आपूर्ति हो अगर कोई हैंड पंप रिबोर होना है तो उसको रिबोर करा लें। डीजे का प्रयोग निर्धारित मानक के अनुसार हो। निर्धारित रुट पर ही होली का जुलूस निकाला जाए।जो परम्परा में नहीं हो उस जुलूस को ना निकाला जाए। होली जुलूस को आयोजक लीड करें, जुलूस को निर्धारित मार्ग से लेकर जाएं तथा वॉलंटियर भी रहें, जुलूस में आयोजक आगे रहें।
पीस कमेटी के सदस्यों से समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त किये गये। बदायूं चुंगी चंदौसी के पास बस के खड़े होने तथा त्योहारों पर बैंक एवं एटीएम में पैसे की कमी, सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में होलिका दहन स्थल के पास विद्युत तार का नीचे होने तथा सम्भल में पुरानी तहसील के पास सड़क में गडढे होने जैसी समस्याएं रखीं जिसको लेकर जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
धर्मगुरु मुफ्ती अलाउद्दीन काजी ए शहर ने कहा कि अमन और शांति से त्योहार मनाये जाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कमल कांत तिवारी ने कहा कि त्योहार खुशियों का पैगाम लेकर आते हैं। उन्होंने होली एवं रमजान तथा ईद को लेकर शुभकामनाएँ दीं। संजय पोली ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली एवं ईद का त्यौहार मनाया जाए। धर्मगुरु जहिरुल इस्लाम एवं तंजीम अशरफ द्वारा भी संबोधित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी , किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए अगर कोई अफवाह फैलाता पाया गया उस पर कड़ी कार्यवाही संज्ञान में लायी जाएगी। त्योहारों पर कोई भी नयी परम्परा न डाली जाए। पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 64 जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 28, 2026 18:30:480
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 18:30:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:30:130
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:17:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 28, 2026 18:17:19Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा आर पी एफ के अनुसार गाड़ी नंबर 9303 कोटा से कटरा जाने वाली रेल गाड़ी के ब्रेक शू गरम हो जाने से लोगों ने आग की अफवाह फैलाई, गाड़ी मथुरा के छाता से दिल्ली की तरफ सुरक्षित रवानगी कर दी गयी है
0
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 28, 2026 18:17:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 28, 2026 18:00:470
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 28, 2026 18:00:390
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 28, 2026 18:00:240
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 18:00:16Noida, Uttar Pradesh:ईरानी मीडिया ने बुर्ज खलीफा के पास हुए हमलों के दृश्य जारी किए
0
Report
0
Report
1
Report
