Back
सवाई माधोपुर में यौन उत्पीड़न रोकथाम एक्ट पर वन विभाग-एनजीओ कार्यशाला आयोजित
ASArvind Singh
Feb 28, 2026 18:17:10
Sawai Madhopur, Rajasthan
स स्लग-सेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट पर कार्यशाला-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 28 फरवरी 2026
एंकर-एक एनजीओ स्ट एंव वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड स्थित निजी होटल में प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में रणथंभौर टाईगर रिजर्व की महिला कार्मिकों सहित अन्य वनकर्मियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया, कार्यशाला के दौरान एनजीओ जुड़े पदाधिकारियों ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न को लेकर प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट 2013 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और महिला car्मिकों को जागरूक किया। कार्यशाला के दौरान एनजीओ प्रतिनिधि ने कहा कि प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट को लेकर आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला कार्मिकों में इस एक्ट के उद्देश्यों और नियमों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि यह कानून कार्यस्थल पर महिलाओं को सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर सुरक्षा पक्का करता है और एक सुरक्षित, सिक्योर और सम्मानजनक काम करने के माहौल को बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि यह प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट एक सेंट्रल कानून होने के नाते, हर कार्यस्थल पर एक इंटरनल कम्प्लेंट्स कमेटी (ICC) बनाने का आदेश देता है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार के संस्थान और प्राइवेट संगठन भी शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक न केवल इंटरनल कम्प्लेंट्स कमेटी बनाना ज़रूरी है, बल्कि यह भी पक्का करना है कि महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों और शिकायत दर्ज करने के तरीके के बारे में ठीक से जानकारी दी जाए। इसी को लेकर आज रणथंभोर में इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित किया गया है। कार्यशाला के दौरान रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह, पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा, फ्लाइंग रेंजर तुलसीराम मीणा सहित बड़ी संख्या में वनकर्मी एवं महिला वनकर्मी मौजूद रहीं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
Dasna, Uttar Pradesh:Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहनन्द सरस्वती ने खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए क्या कहा देखिए पी न्यूज़ पर
0
Report
0
Report
0
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 28, 2026 19:00:380
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 28, 2026 19:00:260
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 28, 2026 19:00:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 28, 2026 18:30:480
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 18:30:210
Report
