Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर में मुठभेड़, दो गौकश गिरफ्तार; एक घायल, कारतूस व औज़ार बरामद

NJNEENA JAIN
Feb 12, 2026 16:17:56
Saharanpur, Uttar Pradesh
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ मे दो शातिर गौकश गिरफ्तार अपराध और अवैध गौकशी के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए ज़िले में कोई जगह नहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सहारनपुर जनपद के थाना बेहट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है थाना बेहट पुलिस टीम जनता रोड स्थित झिंझौली तिराहे पर सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बिना नंबर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और गिरने के बाद जानलेवा फायरिंग कर दी पुलिस की संयमित लेकिन निर्णायक जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान घायल शौकीन पुत्र फारूख और सादिक पुत्र जान मोहम्मद, निवासी दबकौरा थाना बेहट के रूप में हुई है इनके कब्जे से तमंचा .315 बोर, कारतूस, गौकशी के उपकरण और बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद की गई
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASARWAR ALI
Feb 12, 2026 17:30:58
Muju, Jeonbuk State:एंकर - मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के लिए आज ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन रहा है, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नेचुरल गैस पाइपलाइन प्लांट का प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री व मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटन...यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखी गई विकसित भारत 2047 की सोच को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है... छत्तीसगढ़ का पहला नेचुरल गैस पाइपलाइन प्लांट अब मनेंद्रगढ़ शहर में स्थापित किया जा रहा है। लगभग 1125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना सरगुजा संभाग के 5 जिलों को पाइपलाइन के माध्यम से नेचुरल गैस उपलब्ध कराएगी। इस परियोजना के तहत कुल 54 सब-स्टेशन बनाए जाएंगे, जहाँ से घर-घर तक गैस पाइपलाइन द्वारा आपूर्ति की जाएगी। इस योजना से लोगों को गैस सिलेंडर की झंझट से मुक्ति मिलेगी। अब उपभोक्ता जितनी गैस की खपत करेंगे, उतना ही उन्हें मासिक बिल का भुगतान करना होगा। साथ ही, गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ में सबसे पहले यह सुविधा मनेंद्रगढ़ को मिली है। यह परियोजना न सिर्फ सुविधा बढ़ायेगी बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।मैं समस्त शहरवासियों, जिलेवासियों और विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ , नेचुरल गैस पाइपलाइन परियोजना से मनेंद्रगढ़ शहर विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है। यह योजना ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 12, 2026 17:30:46
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:27:58
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अलीम रोशन और भारतीय किसान यूनियन सेना अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष परवेज उर्फ सोनू चौधरी सहित कई नेताओं ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव हाजी इंतजार अंसारी के नियाजीपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली की मौजूदगी में यह शामिल होने का सिलसिला हुआ। माना जा रहा है कि इससे जनपद की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। मुज़फ्फरनगर जनपद की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अलीम रोशन ने AIMIM का दामन थाम लिया। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन सेना अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष परवेज उर्फ सोनू चौधरी भी पार्टी में शामिल हुए। यह सदस्यता कार्यक्रम पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव हाजी इंतजार अंसारी के नियाजीपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने की, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इसी दौरान कासमपुर निवासी सोनू चौधरी ने भी AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि सोनू चौधरी आगामी जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली, जिससे AIMIM की स्थानीय स्तर पर पकड़ और मजबूत होती दिखाई दे रही है। पार्टी में शामिल हुए नेताओं का कहना है कि वे असदुद्दीन ओवैसी की विचारधारा, संघर्षशील राजनीति और समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर AIMIM में आए हैं। उनका कहना है कि पार्टी लगातार आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में AIMIM मुज़फ्फरनगर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी। अब देखना होगा कि इन नए जुड़ावों से जिले की राजनीतिक तस्वीर में क्या बदलाव आता है।
1
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:22:18
Ghazipur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया गया 2026-27 का करीब 9 लाख 12 करोड़ रुपये का विशाल बजट अब तक का ऐतिहासिक बजट बताया जा रहा है। इस बजट को लेकर गाजीपुर में भी राजनीतिक हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री अनिल कुमार पांडे ने बजट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम है। बजट में गाजीपुर जनपद को काशी-विन्ध्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस प्राधिकरण में जौनपुर, चन्दौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले शामिल हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्र का समेकित और नियोजित विकास करना है। छात्र-छात्राओं के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन और स्कूटी की व्यवस्था की गई है, वहीं गरीब बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन नई यूनिवर्सिटियों के निर्माण का भी बजट में प्रावधान है। इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है। गाजीपुर को मनरेगा के तहत 2.57 अरब रुपये मिले हैं, जिसमें 1.03 अरब श्रम सामग्री और 1.54 अरब रुपये रोजगार सृजन पर खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत के लिए 125 करोड़ रुपये का मूल बजट पास किया गया है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:21:25
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर एकत्र हुए और कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 और नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने की मांग की। साथ ही उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया तो प्रदेश भर में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, बिल पारित करने की कोशिश हुई तो ‘लाइटनिंग एक्शन’ का भी ऐलान किया गया है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी दोहराई और कहा कि सरकार की नीतियां बिजली क्षेत्र को कमजोर करने वाली हैं। संघर्ष समिति का कहना है कि यह आंदोलन केवल गाजीपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक साथ किया गया है।फिलहाल, बिजली कर्मियों की इस चेतावनी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा सकती है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:16:32
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे–124डी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक युवक की जान ले ली। 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 30 वर्षीय रविंद्र पासवान की मौत हो गई। सवाल ये है कि क्या इस हादसे के लिए जिम्मेदारों की लापरवाही नहीं है? क्या एक जिंदगी बचाई जा सकती थी? दरअसल ये तस्वीरें गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास की हैं।जहां NH-124D पर अंडरपास निर्माण के लिए करीब 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि मौके पर न तो बैरिकेडिंग थी। न कोई चेतावनी बोर्ड और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था। मंगलवार देर शाम जलालाबाद निवासी 30 वर्षीय रविंद्र पासवान बाइक से घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे गड्ढे में जा गिरे और रविन्द्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस खबर खबर को प्रमुखता से दिखाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और कार्यदायी संस्था और एनएचएआई जग गया। गुरुवार को कार्यदायी संस्था और एनएचएआई के द्वारा घटना स्थल समेत अन्य क्षेत्रों को जेसीबी लगाकर गढ्ढा खोदवाकर बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग की जा रही है। अब सवाल ये है कि क्या जिम्मेदारों को एक मौत का इंतजार था? जब इस संबंध में मीडिया मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। घर के अंदर से टूटा मन से एक बुजुर्ग निकला वो मृतक रवींद्र के पिता शिवचंद है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरे बेटे को पुलिस रात में एंबुलेंस से घर लाई। बाद में मऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रविन्द्र की दो साल पहले ही शादी हुई थी। दुबई से 15 दिन पहले घर लौटा था।मेरी बहू का गुजारा कैसे होगा। उसके लिए उन्होंने सरकार मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि रविंद्र पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और महज कुछ समय पहले ही सऊदी अरब से कमाकर घर लौटे थे। घर में खुशियां लौट रही थीं। लेकिन एक लापरवाही ने सब कुछ छीन लिया। परिवार में मातम पसरा है। फिलहाल मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण यह हादसा हुआ है। परियोजना से जुड़े अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए NHAI को रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही मृतक के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 12, 2026 17:16:16
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में एप्सटीन फाइल विवाद से जुड़े किसी मामले में पहली FIR दर्ज की गई है। केस जबलपुर नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कौरव की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ किया गया है। 9 फरवरी को ओमती थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि इंडियन यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से एक AI जेनरेटेड तस्वीर में प्रकाशित की गई थी जिनमें शहर की अलग-अलग जगह पर कथित यूनिपोल पोस्ट दिखाए गए हैं। इन पोस्ट में एप्सटीन फाइल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर AI से तैयार आपत्तिजनक कंटेंट है। इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कौरव का कहना है कि वास्तविकता में ऐसे पोस्टर शहर में लगे नहीं थे, उनके संबंध में ओमती थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 197 ए बी एन एस के तहत यूथ कांग्रेस का सोशल मीडिया हैंडल चलने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 12, 2026 17:15:49
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी छोटू मंडल उर्फ अमन को एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. पूर्णिया और अररिया पुलिस को भी लंबे समय से छोटू मंडल की तलाश थी. छोटू मंडल पर कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अवैध हथियार के प्रयोग और एससी/एसटी अधिनियम के अंतर्गत अपराध शामिल हैं. सदर SDPO अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके. पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर एक विशेष टीम ने झुलनिया मोड़ के पास दबिश देकर छोटू मंडल उर्फ अमन को गिरफ्तार किया. उसके पहले भी पशु व्यवसायी से 11 लाख की लूट, चावल व्यवसायी से 20 लाख की लूट और चॉकलेट व्यवसायी से 2.5 लाख की लूट के कई मामले दर्ज हैं. पूर्णिया और अररिया पुलिस भी इसकी तलाश कर रही थी.
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 12, 2026 17:15:27
Katihar, Bihar:शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन से कुचलकर 9 वर्षीय बालक की मौत शादी की रस्म के बीच डीजे वाहन चालक वाहन को पीछे कर रहा था। डीजे की तेज आवाज के कारण आसपास मौजूद लोगों को स्थिति का ठीक से आभास नहीं हो सका डीजे वाहन चालक ने वाहन पिछे करने के दौरान सड़क के किनारे एक बालक डीजे वाहन के चक्के के नीचे आ गया बालक की मौत की खबर फैलते ही स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत कुरसेला बस्ती पश्चिम टोला में गुरुवार की देर एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयूष कुमार , उम्र 09 वर्ष, पिता सुनील मंडल, निवासी कुरसेला बस्ती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम टोला में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान शादी की रस्म के बीच डीजे वाहन चालक वाहन को पीछे कर रहा था। डीजे की तेज आवाज के कारण आसपास मौजूद लोगों को स्थिति का ठीक से आभास नहीं हो सका। इसी दौरान डीजे वाहन चालक ने वाहन पिछे करने के दौरान सड़क के किनारे एक बालक डीजे वाहन के चक्के के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन को आगे बढ़ाकर बालक को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर फैलते ही स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं । मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:15:23
Dhanaura, Uttar Pradesh:क्षेत्राधिकारी धनौरा द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, ड्यूटी पॉइंट्स चेक कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया द्वारा बछरायूं–धनौरा कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर लगाए गए ड्यूटी पॉइंट्स को चेक किया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी धनौरा द्वारा यातायात डाइवर्जन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कांवड़ियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं सकुशल मार्ग से आवागमन कराया जाए तथा आम नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, कांवड़ियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग संकेतक, बैरियर एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी धनौरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:12:15
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर से बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई मैदान प्रकाशनगर में किया गया। समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने मंच से बटन दबाकर 60 हजार रुपये की धनराशि वधुओं के खातों में सीधे हस्तांतरित की। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें 25 हजार रुपये के उपहार और 15 हजार रुपये आयोजन के लिए शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह योजना दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बेटियों की शिक्षा और स्वावलंबन पर जोर दिया। जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों से चयनित पात्र जोड़ों का विवाह कराया गया है। योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। फिलहाल के लिए इतना ही, अन्य खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:08:31
Ghazipur, Uttar Pradesh:आज 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल का असर गाजीपुर में भी देखने को मिला। क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम, महुआबाग परिसर में बैंक, बीमा और आंगनवाड़ी कर्मचारियों समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों ने विशाल प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कर्मचारियों ने श्रमिक विरोधी श्रम संहिताओं, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण और युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कर्मचारियों का आक्रोश साफ दिखाई दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियाँ मेहनतकश वर्ग के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम संहिताओं के जरिए श्रमिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं और बैंकों व बीमा कंपनियों के निजीकरण से रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने श्रम संहिताएँ वापस लेने, बैंकों और बीमा क्षेत्र में निजीकरण रोकने, आईडीबीआई बैंक की बिक्री पर रोक लगाने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई वापस लेने, एनपीएस समाप्त कर ओपीएस बहाल करने और ठेका प्रथा खत्म करने जैसी कई प्रमुख मांगें उठाईं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। गाजीपुर पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ यह प्रदर्शन श्रमिक एकता का बड़ा संदेश देकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 17:06:08
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में एक महिला की सर्जरी के दौरान कथित रूप से पेट में बैंडेज छोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस लापरवाही का खुलासा करीब एक महीने बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन के दौरान हुआ। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और परिजनों ने संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मामला बरेसर थाना क्षेत्र के बदरपुर चांद गांव का है। पीड़िता इंद्र कला देवी का 29 दिसंबर 2025 को सीएचसी कासिमाबाद में ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए अस्पताल में 7 हजार रुपये नकद और 2 हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए, साथ ही बाहर से 1400 रुपये की दवाएं भी मंगाई गईं। ऑपरेशन के बाद से ही महिला के पेट में लगातार दर्द और घाव से मवाद आने की शिकायत बनी रही। हालत में सुधार न होने पर परिजन पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद वाराणसी के गुरुदयाल अस्पताल में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि महिला के पेट में ऑपरेशन के समय का बैंडेज छूट गया था। परिजनों के मुताबिक 9 फरवरी को दोबारा ऑपरेशन कर पेट से बैंडेज निकाला गया। हालांकि, महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण सीएचसी कासिमाबाद पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बाद में अस्पताल प्रशासन के समझाने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सीधी चिकित्सकीय लापरवाही है और जिम्मेदार डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल मामले में सीएमओ यानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top