Back
खबर का असर निर्माणाधीन NH-124D पर 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत के बाद जगा NHAI व कार्यदायी
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे–124डी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक युवक की जान ले ली। 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 30 वर्षीय रविंद्र पासवान की मौत हो गई। सवाल ये है कि क्या इस हादसे के लिए जिम्मेदारों की लापरवाही नहीं है? क्या एक जिंदगी बचाई जा सकती थी? दरअसल ये तस्वीरें गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास की हैं।जहां NH-124D पर अंडरपास निर्माण के लिए करीब 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि मौके पर न तो बैरिकेडिंग थी। न कोई चेतावनी बोर्ड
और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था।
मंगलवार देर शाम जलालाबाद निवासी 30 वर्षीय रविंद्र पासवान बाइक से घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे गड्ढे में जा गिरे और रविन्द्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस खबर खबर को प्रमुखता से दिखाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और कार्यदायी संस्था और एनएचएआई जग गया। गुरुवार को कार्यदायी संस्था और एनएचएआई के द्वारा घटना स्थल समेत अन्य क्षेत्रों को जेसीबी लगाकर गढ्ढा खोदवाकर बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग की जा रही है। अब सवाल ये है कि क्या जिम्मेदारों को एक मौत का इंतजार था? जब इस संबंध में मीडिया मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। घर के अंदर से टूटा मन से एक बुजुर्ग निकला वो मृतक रवींद्र के पिता शिवचंद है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरे बेटे को पुलिस रात में एंबुलेंस से घर लाई। बाद में मऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रविन्द्र की दो साल पहले ही शादी हुई थी। दुबई से 15 दिन पहले घर लौटा था।मेरी बहू का गुजारा कैसे होगा। उसके लिए उन्होंने सरकार मदद की गुहार लगाई है।
बता दें कि रविंद्र पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और महज कुछ समय पहले ही सऊदी अरब से कमाकर घर लौटे थे। घर में खुशियां लौट रही थीं। लेकिन एक लापरवाही ने सब कुछ छीन लिया। परिवार में मातम पसरा है।
फिलहाल मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण यह हादसा हुआ है। परियोजना से जुड़े अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए NHAI को रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही मृतक के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSharad Tak
FollowFeb 12, 2026 18:32:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:31:540
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:31:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:31:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 18:31:090
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 12, 2026 18:30:430
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 12, 2026 18:30:220
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 18:17:260
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowFeb 12, 2026 18:16:100
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 18:15:460
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 12, 2026 18:01:020
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 12, 2026 18:00:410
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:00:240
Report
1
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 17:46:170
Report