Back
मनेंद्रगढ़ में पहला प्राकृतिक गैस पाइपलाइन प्लांट का उद्घाटन
SASARWAR ALI
Feb 12, 2026 17:30:58
Muju, Jeonbuk State
एंकर - मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के लिए आज ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन रहा है, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नेचुरल गैस पाइपलाइन प्लांट का प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री व मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटन...यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखी गई विकसित भारत 2047 की सोच को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है... छत्तीसगढ़ का पहला नेचुरल गैस पाइपलाइन प्लांट अब मनेंद्रगढ़ शहर में स्थापित किया जा रहा है। लगभग 1125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना सरगुजा संभाग के 5 जिलों को पाइपलाइन के माध्यम से नेचुरल गैस उपलब्ध कराएगी। इस परियोजना के तहत कुल 54 सब-स्टेशन बनाए जाएंगे, जहाँ से घर-घर तक गैस पाइपलाइन द्वारा आपूर्ति की जाएगी। इस योजना से लोगों को गैस सिलेंडर की झंझट से मुक्ति मिलेगी। अब उपभोक्ता जितनी गैस की खपत करेंगे, उतना ही उन्हें मासिक बिल का भुगतान करना होगा। साथ ही, गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ में सबसे पहले यह सुविधा मनेंद्रगढ़ को मिली है। यह परियोजना न सिर्फ सुविधा बढ़ायेगी बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।मैं समस्त शहरवासियों, जिलेवासियों और विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ , नेचुरल गैस पाइपलाइन परियोजना से मनेंद्रगढ़ शहर विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है। यह योजना ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
जांजगीर-चांपा के नेताजी चौक पर एक्टिवा में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची; डायल 112 की अनुपस्थिति पर सवा
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:46:320
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 12, 2026 18:46:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 12, 2026 18:45:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:45:29Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव से पहले सरकार बनाएगी पिछड़ा वर्ग आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने हाईकोर्ट को अपने हलफनामों में जानकारी दी
0
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 12, 2026 18:45:210
Report
STSharad Tak
FollowFeb 12, 2026 18:32:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:31:540
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:31:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:31:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 18:31:090
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 12, 2026 18:30:430
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 12, 2026 18:30:220
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 18:17:260
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowFeb 12, 2026 18:16:100
Report