Back
सहारनपुर जिला अस्पताल इमरजेंसी में डॉक्टर पर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल
NJNEENA JAIN
Feb 23, 2026 13:19:53
Saharanpur, Uttar Pradesh
Saharanpur जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, महिला डॉक्टर पर मारपीट का आरोप, CCTV वीडियो वायरल
सहारनपुर जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड एक बार फिर विवादों के घेरे में है। देर रात वकीलों और डॉक्टर के बीच कथित बदसलूकी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सुबह एक और गंभीर घटना सामने आ गई। इस बार एक महिला डॉक्टर पर इलाज के लिए आई महिला मरीज के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि उसने अपनी तबीयत को लेकर महिला डॉक्टर से बातचीत की, इसी दौरान किसी बात पर डॉक्टर नाराज हो गईं। आरोप है कि गुस्से में आकर डॉक्टर ने पहले अभद्र व्यवहार किया और फिर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर ने उसे एक के बाद एक दो से तीन थप्पड़ मारे, जिससे इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ आये दिन दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
इस पूरे घटनाक्रम का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला डॉक्टर और मरीज के बीच हाथापाई होती साफ दिखाई दे रही है। वीडियो के सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है।
वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में मरीज इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन अगर वहीं उन्हें असुरक्षित महसूस होने लगे, तो यह व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।
बाईट रवि प्रकाश cms
बाईट संजीव नौटियाल पीड़ित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 23, 2026 14:48:240
Report
0
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 23, 2026 14:47:030
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 23, 2026 14:46:490
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 23, 2026 14:46:300
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 23, 2026 14:46:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 14:46:04Noida, Uttar Pradesh:वहीं पीड़िता का आरोप है कि आए दिन इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार होता है... जिसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 23, 2026 14:45:49Jalaun, Uttar Pradesh:हालांकि छात्रों के बीच पथराव क्यों हुआ अभी पता नहीं चल सका है...लेकिन पथराव और मारपीट का वीडियो वायरल है
0
Report
Tilpai Digsa, Uttar Pradesh:कन्नौज ग्राम माटी स्वतंत्र प्रभार मंत्री कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा कर कर काम किया पहले खेल का मैदान दूसरा आरसी तीसरा अन्नपूर्णा खाद्यान्न कोटेदार के गौशाला का भी अच्छी तरीके से उद्घाटन किया गया
0
Report
0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowFeb 23, 2026 14:45:380
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 23, 2026 14:45:250
Report