Back
एडीशनल एसपी मार्तंड प्रकाश ने कोतवाली पिहानी का किया वार्षिक निरीक्षण
Shahabad, Uttar Pradesh
एडीशनल एसपी मार्तंड प्रकाश ने सोमवार को दोपहर ढ़ाई बजे कोतवाली पिहानी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मेस, हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के समय एडीशनल एसपी ने स्पष्ट कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय रखने, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा महिला, बुजुर्ग और जरूरतमंद फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने थाने के स्टाफ से कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन और शालीनता का विशेष ध्यान रखा जाए।आगामी त्योहारों रमजान और होली को लेकर एडीशनल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के बाद एडीशनल एसपी ने कोतवाली पिहानी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने को कहा। वहीं, बाजार क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।इस अवसर पर कोतवाल छोटे लाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण और गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा दिखाई दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 23, 2026 16:04:190
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 23, 2026 16:02:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 23, 2026 16:02:170
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 23, 2026 16:01:580
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 16:01:210
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 16:01:060
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 23, 2026 16:00:340
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 23, 2026 16:00:220
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 15:49:430
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 23, 2026 15:49:07Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा गिरफ्ताRर. डीएमएफ घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार. गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश. कोर्ट ने दी 26 फरवरी तक की पुलिस रिमांड
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 23, 2026 15:48:490
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 23, 2026 15:48:210
Report