Back
केशव मौर्या: 2029 तक सत्ता में, विपक्ष पर जीरो टॉलरेंस
NJNEENA JAIN
Dec 28, 2025 15:00:51
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सहारनपुर पहुंचने पर खुले मंच से दावा किया कि 2027 में नहीं, बल्कि 2029 तक भी सत्ता में बनी रहेगी और आगामी चुनावों में जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से एक बार फिर बड़ी और ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य समाप्त हो चुका है और सपा अपराध की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में गाजियाबाद से गाजीपुर तक अपराध का साम्राज्य खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा–जहां सपा होती है, वहां अपराध अपने आप पहुंच जाता है। यूपी को उन्होंने जंगलराज में झोंक दिया था। भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। भाजपा की सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, जिसे जनता ने स्वीकार किया है। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर सबसे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है, लेकिन अब उसका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस ने कभी आज़ादी की लड़ाई में भागीदारी की बात की, उसी पार्टी ने वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति आज देश को तोड़ने वाली सोच तक सिमट गई है। उनका कहना था कि कांग्रेस अब केवल झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव 2024 में यह झूठ फैलाया कि नरेंद्र मोदी सरकार संविधान खत्म कर देगी और भाजपा आरक्षण समाप्त कर देगी। लेकिन जनता ने इन झूठों को नकारते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना दिया। अब चौथी बार भी मोदी पीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठ अब जनता समझ चुकी है और यही वजह है कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के बयान पर कहा कि जिनको जाना है, वो चले जाएं। भाजपा और एनडीए पहले से ज्यादा मजबूत होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए एकजुट है और आने वाले सभी चुनावों में विपक्ष को करारी शिकस्त देगा। केशव प्रसाद मौर्य ने हालिया चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा जीती। हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा ने जीता। महाराष्ट्र और बिहार में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना दुष्प्रचार कर ले, जनता का भरोसा भाजपा के साथ है। डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा–आज नहीं तो कल, पश्चिम बंगाल में भी कमल जरूर खिलेगा। उनका कहना था कि वहां की जनता भी तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण और निष्पक्ष मतदान से कांग्रेस और सपा को डर लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को फर्जी वोटों और गलत तरीकों से चुनाव जीतने की आदत पड़ चुकी है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। भाजपा पारदर्शी चुनाव चाहती है, और यही बात कांग्रेस-सपा को परेशान कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 28, 2025 16:47:260
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 28, 2025 16:47:080
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 28, 2025 16:46:520
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 28, 2025 16:46:260
Report
1
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 28, 2025 16:46:140
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 28, 2025 16:45:540
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 28, 2025 16:45:330
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 28, 2025 16:45:230
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 28, 2025 16:45:100
Report
0
Report
1
Report
MTMadesh Tiwari
FollowDec 28, 2025 16:32:410
Report