Back
11kV हाई वोल्टेज लाइन से चपेट में आकर मकान मालिक की मौत, शोक
NJNEENA JAIN
Mar 16, 2026 12:35:26
Saharanpur, Uttar Pradesh
बकारका गांव में मकान की छत पर प्लास्टर कार्य देखने गए मकान मालिक की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलसने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया है। सोमवार सुबह करीब दस बजे गांव बकारका निवासी पदम सिंह पुत्र नैनसिंह अपने मकान की छत पर चल रहे प्लास्टर कार्य को देखने के लिए ऊपर गए थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक पदम के बेटे दीपक ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पदम सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। इनमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर विद्युत लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 16, 2026 13:46:320
Report
AAafssar alaam
FollowMar 16, 2026 13:46:140
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 16, 2026 13:46:080
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 16, 2026 13:45:490
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 16, 2026 13:45:340
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 16, 2026 13:45:170
Report
1
Report
281
Report
254
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 16, 2026 13:37:21275
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 16, 2026 13:37:11305
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 13:36:36Noida, Uttar Pradesh:उन्होंने प्रभु श्री राम को ठुकराया, प्रभु श्री राम ने उनको ठुकरा दिया...
382
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 16, 2026 13:36:08233
Report