Back
अलवर गैस एजेंसियों पर अचानक निरीक्षण, उपभोक्ताओं से सीधे फीडबैक मिला
JGJugal Gandhi
Mar 16, 2026 13:45:34
Alwar, Rajasthan
गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं से सीधे लिया फीडबैक
अलवर
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय देते हुए रसद विभाग की टीम के साथ शहर की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अल्कापुरी स्थित अम्बेश गैस एजेंसी और मालवीय नगर स्थित मॉर्डन गैस एजेंसी पहुंचकर एलपीजी गैस सिलेंडरों के स्टॉक, बुकिंग और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने एजेंसियों में सिलेंडर की उपलब्धता, उपभोक्ताओं की बुकिंग संख्या, डिलीवरी की स्थिति और वेटिंग पीरियड की जानकारी ली। अम्बेश गैस एजेंसी में 9 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जा चुके थे, जबकि 10 और 11 मार्च की बुकिंग की डिलीवरी जारी पाई गई। यहां बुकिंग का वेटिंग पीरियड करीब 5 दिन मिला。
वहीं मॉर्डन गैस एजेंसी में 13 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए थे तथा यहां वेटिंग पीरियड लगभग 3 दिन पाया गया। जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सरकार के नए नियमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्ति के 45 दिन बाद तथा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग करा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी सीधे संवाद कर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है।
जिला कलक्टर ने उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के आसान माध्यमों की जानकारी भी दी। भारत गैस के लिए व्हाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल 7710955555 और आईवीआरएस 7715012345 पर बुकिंग की जा सकती है। इंडेन गैस के लिए व्हाट्सएप 7588888824, मिस्ड कॉल 8454955555 और आईवीआरएस 7718955555, जबकि एचपी गैस के लिए व्हाट्सएप 9222201122, मिस्ड कॉल 9493602222 और आईवीआरएस 8888823456 के माध्यम से बुकिंग की जा सकती है।
इस दौरान एडीएम शहर बीना महावर, जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा और प्रवर्तन अधिकारी बनवारी लाल शर्मा सहित रसद विभाग की टीम मौजूद रही。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 16, 2026 14:51:04Prayagraj, Uttar Pradesh:संभल में मस्जिद नमाज़ियों की संख्या सीमित करने के आदेश को कोर्ट ने रद्द किया है. वहीं पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में DM SP को कड़ी फटकार भी लगाई थी
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 16, 2026 14:50:550
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 16, 2026 14:50:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 14:49:50Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
0
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 16, 2026 14:49:390
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 16, 2026 14:49:170
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 14:48:54Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ。
0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 16, 2026 14:48:490
Report
STSharad Tak
FollowMar 16, 2026 14:47:410
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 16, 2026 14:47:250
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 16, 2026 14:46:560
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 16, 2026 14:46:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 16, 2026 14:46:210
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 16, 2026 14:46:000
Report