Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhind477001

NHAI के आश्वासन पर संत समाज का धरना समाप्त, हाईवे चौड़ाईकरण टेंडर शुरू

PSPradeep Sharma
Mar 16, 2026 13:37:11
Bhind, Madhya Pradesh
NHAI अधिकारियों के आश्वासन पर संत समाज का धरना समाप्त हो गया. हाईवे 719 चौड़ीकरण की 45 दिन के अंदर DPआर तैयार करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर मोतों से आक्रोशित संत समाज ने सोमवार को नो रोड नो टोल आंदोलन शुरू किया. बरेठा टोल प्लाजा पर टेंट लगाकर हजारों संतों के साथ जन हुजूम इकट्ठा हुआ. पुलिस प्रशासन ने अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बैरिकेट्स, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, क्रेन और भारी पुलिस बल तैनात किया. MEHGAON विधायक राकेश शुक्ला ने दो दिन पहले संत समाज और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आंदोलन रोकने की कोशिश की पर बैठक बेनतीजा रही. आंदोलन के दौरान संत समाज के साथ स्थानीय लोग इकट्ठे थे. ओपन नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और संजीव सिंह संजू समेत कांग्रेस एवं BSP नेता मौजूद थे. बीजेपी पर आरोप लगाया गया कि टोल अवधि समाप्त होने के बाद भी मिलीभगत से टोल वसूली जारी है. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी टोल पार करते समय संतों के बीच पहुंचे और कहा कि हाईवे चौड़ाईकरण का काम जल्द शुरू होगा. धरना के दौरान संतों के धूनी रमाते रहे और आक्रोशित लोग नारेबाजी करते दिखे. लोगों की मांग है कि एक महीने के भीतर ही सड़क निर्माण शुरू हो. पिछले एक वर्ष में नेशनल हाईवे पर 250 से अधिक मौतें हो चुकी हैं. आंदोलन के दौरान टोल बूथ पर विरोध प्रदर्शन किया गया, कैमरे तोड़ने का प्रयास हुआ, बूथ पर बैठे टोल कलेक्टरों को भगाया गया. 6 घंटे बाद NHAI अधिकारियों के पहुँचने पर 30 अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद संत समाज ने धरना समाप्त करने की घोषणा की. कालिदास महाराज ने कहा कि तय समय सीमा में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती तो आंदोलन फिर शुरू होगा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
STSharad Tak
Mar 16, 2026 14:47:41
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एएसपी किशोर सिंह, एएसपी जसाराम, डिप्टी पुषेंद्र वर्मा, डिप्टी मुकेश चौधरी, कोतवाल कैलाशदान और एसएचओ अमराराम सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में संगठित अपराधों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शराब और डोडा तस्करी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस के मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। एसपी राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही सर्किल या थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Mar 16, 2026 14:47:25
Mungeli, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा नाबालिक युवक से अप्राकृतिक यौन नृत्य करने के दोषी दो युवकों अंशु मसीह एवं लाली मसीह को 10-10 वर्ष कारावास एवं 1 वर्ष कठोर कारावास की सजा के साथ 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से किया गया दंडित, युवकों ने अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो भी बनाया था, जिला सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने सुनाया फैसला, 11 महीने के अंदर आया फैसला, गौरेला थाने में दर्ज हुई थी FIR, 21.4.2025 को गौरेला के ज्योतिपुर निवासी लाली मसीह एवं अंशु मसीह ने बत्तीसमा की पार्टी में जा रहे हैं नाबालिग युवक को बीच रास्ते से जबरन अपनी मोटरसाइकिल में बिठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर नाबालिग युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया एवं पूरी घटना का अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर उससे कहा कि तू बहुत उड़ता है अब तेरा वीडियो हमारे पास है देखते हैं तू अब आगे क्या करेगा, कहते हुए नाबालिक के साथ लात, मुक्का से मारपीट के बाद पूरी घटना का वीडियो बना लिया, घटना के बाद पीड़ित युवक अपने परिजनों के साथ गौरेला थाने पहुंचा एवं पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई, गौरेला थाना में घटना दिनांक 22.4.2025 को पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) 3-(5) एवं पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , मामले में सुनवाई करते हुए विशेष सत्र जिला न्यायालय ने दोनों युवकों को दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष कारावास की सजा से दंडित करने के साथ-साथ 10-10 हजार रुपए के अर्थ दंड से भी दंडित किया है साथ ही दोनों युवकों को एक-एक वर्ष साधारण एवं एक वर्ष सश्रम कठोर कारावास की सजा भी सुनाई है... बाइट, 01, कौशल सिंह - सरकारी वकील
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 16, 2026 14:46:56
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नोटम के चलते फ्लाइट्स होंगी प्रभावित - 17 से 23 मार्च तक रनवे और एयरसाइड मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चार घंटे का नोटम लागू रहेगा। तकनीकी भाषा में नोटम यानी नोटिस टू एयरमैन से तात्पर्य है पूर्व प्रसारित सूचना, जिसके तहत निश्चित समयावधि में एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन बंद रहता है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और संचालन क्षमता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान रनवे की सतह की तकनीकी जांच, जरूरी मेंटेनेंस और रनवे को स्ट्रैंथन करने का कार्य किया जाएगा, ताकि गर्मी और बारिश के मौसम में उड़ानों का संचालन सुरक्षित रहे। साथ ही एयर फील्ड ग्राउंड लाइटिंग (एजीएल) सिस्टम को बदला जाएगा। यहां लगी हैलोजन लाइटों को एलईडी में अपग्रेड किया जाएगा। इससे विजिबिलिटी में सुधार के साथ ऊर्जा संरक्षण भी होगा। रनवे नोटम की इस 4 घंटे की अवधि में 8 फ्लाइट्स का डिपार्चर होता है, जो कि रिशेड्यूल की जाएंगी। एक सप्ताह के लिए 2 फ्लाइट रद्द, एक की फ्रिक्वेंसी घटी - जयपुर से दोपहर 1:25 बजे इंडिगो अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-7031 रद्द - 17 से 23 मार्च तक रद्द, 24 मार्च से फिर से नियमित रूप से चलेगी - दोपहर 1:55 बजे इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 होगी रद्द - 17 से 23 मार्च तक रद्द, 24 मार्च से फिर से नियमित रूप से चलेगी - दोपहर 1:45 बजे इंडिगो की चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7516 की फ्रिक्वेंसी घटी - अभी सप्ताह में 5 दिन चलती है, इस अवधि में केवल एक दिन चलेगी - 22 मार्च को 1:45 बजे के बजाय दोपहर 12:50 बजे जाएगी चंडीगढ़ 24 मार्च से फिर से नियमित होंगी फ्लाइट वहीं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे की अवधि में संचालित 6 अन्य फ्लाइट्स को रिशेड्यूल किया गया है। अलग-अलग एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया है। 3 फ्लाइट्स को दोपहर 1 बजे से पहले के लिए रिशेड्यूल किया गया है। जबकि 3 अन्य फ्लाइट्स को शाम 5 बजे बाद के लिए रिशेड्यू किया गया है। ये सभी फ्लाइट 23 मार्च तक रिशेड्यूल रहेंगी। इसके बाद 24 मार्च से मौजूदा नियमित समय पर संचालित होने लगेंगी。 ये 6 फ्लाइट रहेंगी रिशेड्यूल - दोपहर 1:30 बजे एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट AI-1844 रिशेड्यूएल - 17 मार्च से दाेपहर 1:30 बजे के बजाय दोपहर 12:55 बजे जाएगी दिल्ली - दोपहर 1:35 बजे एयर इंडिया मुम्बई की फ्लाइट AI-2782 रिशेड्यूएल - 17 मार्च से दोपहर 1:35 बजे के बजाय दोपहर 12:45 बजे जाएगी मुम्बई - दोपहर 2:20 बजे इंडिगो सूरत की फ्लाइट 6E-715 होगी रिशेड्यूएल - 17 मार्च से दोपहर 2:20 बजे के बजाय दोपहर 12:50 बजे जाएगी सूरत - दोपहर 3:05 बजे स्पाइसजेट मुम्बई की फ्लाइट SG-691 रिशेड्यूएल - इस अवधि में दोपहर 3:05 बजे के बजाय रात 9:50 बजे जाएगी मुम्बई - शाम 5:05 बजे एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट AI-2762 रिशेड्यूएल - इस अवधि में शाम 5:05 बजे के बजाय शाम 5:40 बजे जाएगी दिल्ली - शाम 5:10 बजे इंडिगो नवी मुम्बई की फ्लाइट 6E-955 रिशेड्यूएल - इस अवधि में शाम 5:10 बजे के बजाय शाम 5:50 बजे जाएगी नवी मुम्बई
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 16, 2026 14:46:00
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 16, 2026 14:45:40
Ajmer, Rajasthan:तीर्थ नगरी पुष्कर में रविवार को प्रभुता पहाड़ी पर मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ विद्यार्थी शक्तिपीठ के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़े थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों, प्रशासन और पुलिस ने मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को पहाड़ी से सुरक्षित नीचे उतारकर पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन की टीम अभी भी ड्रोन की सहायता से पहाड़ी क्षेत्र में अन्य घायलों की तलाश कर रही है। घायलों में प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और भादरा सहित विभिन्न स्थानों से आए विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें सुभाष ओझा, बृजेश मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, सुशील, अभिषेक पांडे, यश, अमित, प्रदीप द्विवेदी, अंकित, अर्पित तिवाड़ी, प्रेम और कुलदीप के नाम सामने आये हैं। घायल अंकित शुक्ला ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए पहाड़ी पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस मित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। ड्रोन की मदद से घायलों को ढूंढकर सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्हें जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने लोगों से फिलहाल उस क्षेत्र में जाने से बचने की अपील भी की है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 16, 2026 14:45:23
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी हारिश अली मुरादाबाद से गिरफ्तार। सहारनपुर का है निवासी बीडीएस द्वितीय वर्ष का है छात्र हारिश अली। एटीएस ने किया गिरफ्तार。 आईएसआईएस मॉड्यूल के हैंडलर्स और मुजाहिद साथियों के साथ था जुड़ा。 भारत सरकार को नुकसान पहुंचा शरिया कानून लाने के मकसद में जुटा था。 आरोपी ने इंस्टाग्राम ,इंक्रिप्टेड एप्स "सेशन"," डिस्कार्ड" पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाये हुए थे। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने कई ग्रुप्स बना रखे थे。 इन ग्रुप्स में आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा को फैला रहा था आरोपी。 जेहादी विचारधारा के लोगों को आईएसआईएस में भर्ती करा रहा था आरोपी。 इन ग्रुपों में आईएसआईएस की मीडिया चैनलों, पत्रिकाओं, आतंकी विचारधारा,मारे गए आतंकियों के चित्र, वीडियो, ऑडियो शेयर कर रहा था。 कुख्यात आतंकियों के भाषणों का करता था प्रचार प्रसार। भारत ,पाकिस्तान और अन्य देशों के आईएसआईएस हैंडलर्स से जुड़ा था आरोपी。 आईएसआईएस के मंसूबों को लेकर अपना एक अलग ग्रुप "अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन" भी हारिश ने बनाया था。 आईएसआईएस के मीडिया न्यूज़ चैनल "अल - नाबा"और उसकी प्रोपेगेंडा मैगजीन" दबिक" को फॉलो करता था。 पूछताछ में खुलासा लोकतंत्र को नहीं मानता और शरिया कानून लागू कर खिलाफत व्यवस्था लागू करना चाहता है。 जंग ए जिहाद के जरिए आईएसआईएस का राज्य स्थापित करने का मंसूबा था。 अपने ग्रुप में लोगों को फिदाईन हमले के लिए भड़काने का भी हारिश पर आरोप。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 14:36:50
283
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 16, 2026 14:36:22
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली......कोटपूतली में पुलिस अधीक्षक से प्रमोशन से बने DIG देवेंद्र बिश्नोई के विदाई कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पुलिस लाइन से एसपी आवास तक गाड़ियों के काफिले के साथ एक रैली निकाली गई जो मुख्य बाजार से होते हुए रैली गुजरी। रैली के दौरान डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमते और नाचते नजर आए। विदाई समारोह का माहौल उत्साह और भावनाओं से भरा रहा। रास्ते में शहर के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने DIG देवेंद्र बिश्नोई का माला पहनाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खुद DIG देवेंद्र बिश्नोई भी डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों के साथ नाचते हुए दिखाई दिए, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी उत्साह बढ़ गया। मीडिया से बातचीत में DIG देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि कोटपूतली की जनता से उन्हें काफी प्यार दिया साथ स्नेह भी भरपूर मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस और उनकी बिश्नोई जाति को लेकर लोगों के मन में जो भ्रम था, उसे मैंने जिले मे रहकर दूर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस टीम ने मिलकर काम करते हुए “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” के सिद्धांत को आगे बढ़ाया है और उम्मीद है कि आगे भी पुलिस टीम इसी तरह बेहतर कार्य करती रहेगी। इस दौरान डीएसपी राजेंद्र बुरड़क समेत विभिन्न थानों के थानाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
296
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 16, 2026 14:36:04
Deoghar, Jharkhand:देवघर में 16 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवघर महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर रवि राउत, डीडीसी पीयूष सिन्हा, देवघर एसपी सौरभ, डिप्टी मेयर टिप चटर्जी सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि देवघर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने का माध्यम है। इस तरह के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और देवघर की संस्कृति, परंपरा और कला को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने लोगों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत भजन संध्या से हुई, जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे और भजन संध्या का आनंद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रस्तुति और विभिन्न कला कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे देवघर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
129
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 16, 2026 14:35:53
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीम कर रही मशक्कत..एंकर/ सागर जिले के बहेरिया में एक गत्ता ( पुट्ठा) फैक्ट्री में भीषण आग लगी है और दिन भर से दमकल की गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी है। बहेरिया इलाके में लंबे चौड़े इलाके में फैली इस गत्ता फैक्ट्री जिसमे बड़ी तादात में कचरा भी स्टोर है में बीती रात एक जगह से लोगों ने धुआं निकलता देखा जिसके बाद लोग हरकत में आए और सुबह होते होते तक इस धुंए ने भीषण आग का रूप ले लिया। दोपहर बाद काफ़ी लंबे क्षेत्र में फैल चुकी आग को देखते हुए नगर निगम के अलावा मकरोनिया नगर पालिका और सेना की दमकल गाड़ियों को यहां बुलाया गया और देर शाम तक आग बुझाने का काम जारी है। पहली नजर में आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
392
comment0
Report
Advertisement
Back to top