244901
रामपुर में साइबर ठगी का शिकार बने विक्रम सिंह को पुलिस ने वापस दिलाई रकम
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में 19 अक्टूबर को साइबर ठगों ने सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू के बेटे विक्रम सिंह संधू से 96,901 रुपये की ठगी की थी। विक्रम सिंह ने इस घटना की शिकायत स्वार कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से ठगी की गई रकम विक्रम सिंह के खाते में वापस जमा कर दी गई। सीनियर बार अध्यक्ष ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस का आभार जताते हुए इसे साइबर ठगों पर करारा प्रहार बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज में नारायणी नदी का जलस्तर रिकॉर्ड तोड़, राहत कैंप सक्रिय
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया स्टोरी फीड स्लग-2709zup_mghj_dm_tt_r स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर- नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वाल्मीकि बैराज से लगभग साढे चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं इसके लगभग 7 लाख क्यूसेक तक पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है जहां कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाने पीने की व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की तैनाती की गई है जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज बाढ़ प्रभावित टेलफाल और गेड़हवा गांव का दौरा कर बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया कराने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी नेज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर लगभग 4 लाख 50 हजार क्यूसेक चल रहा है। इसके लगभग 7 लाख क्यूसेक तक पहुंचाने की संभावना है। नारायणी नदी का जलस्तर ने पिछले 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाढ़ से लगभग साढे चार हजार हजार ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। जिनके लिए बाढ़ राहत शिविर, कम्युनिटी किचन एवं मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त एनडीआरएफ एसडीआरएफ की फोर्स मंगाई गई है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद मुहैया करा रही है।0
0
Report
मेरठ में पंजाब से बिहार ले जा रही अवैध शराब पकड़ी गई
मेरठ में थाना कंकरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। एसपी सिटी के कुशल नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में करीब 56 लाख रुपये की शराब बरामद की गई है। पुलिस ने पंजाब के रहने वाले ट्रक ड्राइवर जोगिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम चकमेगा वीरान, थाना गुरसोरा जिला पंजाब को गिरफ्तार किया है। तलाशी में ट्रक से 390 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 4680 बोतलें थीं। दो ब्रांड की शराब बरामद हुई है - ब्लू स्ट्रोक और पार्टी स्पेशल। लीटर में बात करें तो कुल 3510 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। तस्करी का तरीका भी अनोखा था। ट्रक में ऊपर कुछ और सामान लगाकर नीचे बोतलें छिपाकर ले जाई जा रही थीं। देखिए आज जनपद मेरठ में एसपी सिटी के कुशल नेतृत्व में थाना कंकरखेड़ा को एक अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। इसमें एक व्यक्ति जो पंजाब का निवासी जोगिंदर सिंह है, इनको हमने पकड़ा है। जब इनके वाहन को चेक किया गया तो करीब 390 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 4680 बोतल बरामद हुई हैं, जो दो ब्रांड की हैं - ब्लू स्ट्रोक और पार्टी स्पेशल। लगभग 3510 लीटर टोटल अवैध शराब है और इसकी_market वैल्यू करीब 56 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि ये शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। पंजाब नंबर का ट्रक है। गिरफ्तार ड्राइवर को एक खास नंबर से कॉल आते थे, पुलिस अब उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक पर जांच कर रही है। पूरे गिरोह पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि ये व्यक्ति जोगिंदर सिंह वाहन का ड्राइवर है। इनको एक पर्टिकुलर नंबर से कॉल आता रहा है। उस नंबर के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर हम लोग काम कर रहे हैं। ये चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहे थे।0
0
Report
सांगोद के आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय आंगन मिलन, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन
Kota, Rajasthan:सांगोद: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ 'आंगन मिलन' कार्यक्रम, लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ सांगोद! विकास भारत जनसेवा अभियान के तहत सांगोद परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत कुंदनपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन' सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा भेंट कर आंगनबाड़ी कार्मिकों व लाभार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का 'मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना' के तहत पंजीयन किया गया और महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर आयुर्वेद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज मीणा, कानूनगो जगदीश मालव, कनिष्ठ सहायक मेघवाल, रामकुमार वर्मा तथा राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ की प्रदेश संगठन मंत्री भगवती जोशी सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: जोगी तालाब के पास अक्षय हत्या पर कालबेलिया समाज का प्रदर्शन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में जोगी तालाब के पास कालबेलिया समाज के नाबालिक अक्षय की हत्या का मामला गरमाने लगा है। घटना के विरोध में कालबेलिया समाज के लोग और परिजन एमबी चिकित्सालय की मोर्चेरी के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की फांसी की सजा देने की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियो ने पुलिस के समक्ष आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को 25 लख रुपए का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शन कार्यों से समझाइए कर रहे हैं। आपको बता दे कि कल देर शाम जोगी तालाब के पास एक दर्जन से अधिक बदमाशो ने कालबेलिया समाज के तीन यूवको पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसमें 15 वर्षीय अक्षय की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज एमबी चिकित्सालय में जारी है。0
0
Report
जनकपुरी पार्क में योग शेड निर्माण पर बवाल; लोग रोक की मांग कर रहे हैं
Panipat, Haryana:जनकपुरी पार्क में योगा शेड निर्माण पर बवाल कॉलोनीवासियों ने कहा प्राकृतिक स्वरूप से न हो खिलवाड़ नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन घास चाहिए योग के लिए ईंटों का शेड नहीं पानीपत। वार्ड नंबर-23 स्थित ऐतिहासिक जनकपुरी पार्क (प्रहलाद कॉलोनी) में कराए जा रहे शेड निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पार्क के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ कर अनावश्यक निर्माण कराया जा रहा है, जिससे पार्क की सुंदरता और उपयोगिता प्रभावित होगी। मामले को लेकर श्री जनकपुरी सेवा समिति (रजि.) और प्रहलाद कॉलोनी के निवासियों ने नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और पार्क को उसके मूल स्वरूप में बनाए रखने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां उपायुक्त, मेयर, स्थानीय निकाय मंत्री और क्षेत्रीय पार्षद को भी भेजी गई हैं। निवासियों ने बताया कि पिछले 30-35 वर्षों से कॉलोनीवासी और पार्क समिति आपसी सहयोग व चंदे से पार्क के माली, चौकीदार और रखरखाव का खर्च उठाते आ रहे हैं। यह पार्क करीब 40 वर्षों से पारंपरिक राम बारात आयोजन का भी केंद्र रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पार्क में योग के लिए शेड बनाया जा रहा है, लेकिन प्रस्तावित निर्माण छोटा है, जिसमें सीमित संख्या में लोग ही बैठ सकेंगे। उनका तर्क है कि योग खुले मैदान और हरी घास अधिक उपयुक्त है। ऐसे में पार्क में निर्माण कर सरकारी राशि खर्च करने की आवश्यकता पर सवाल उठ रहे हैं। निवासी कपिल मल्होत्रा ने कहा कि वह बचपन से इस पार्क को देखते आ रहे हैं और पहले यह लोगों के घूमने-फिरने तथा बैठने के लिए बेहतर स्थान था। उनके अनुसार योग खुले मैदान या घास पर किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शेड में करीब 10-15 लोग ही बैठ पाएंगे, जबकि इससे पार्क का मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा है। निवासियों के अनुसार जनकपुरी सेवा समिति की ओर से भी नगर निगम को शेड निर्माण की आवश्यकता नहीं होने संबंधी शिकायत दी जा चुकी है। उनका आरोप है कि विरोध और ज्ञापन देने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि नगर निगम पूरे मामले की जांच कराए, निर्माण की आवश्यकता और उपयोगिता की समीक्षा करे तथा यदि स्थानीय लोगों की आपत्तियां उचित पाई जाती हैं तो शेड निर्माण कार्य को रोककर पार्क को पहले की तरह विकसित किया जाए। वहीं, स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद अनिल मदान से भी निर्माण कार्य रुकवाने की अपील किए जाने की बात कही है। निवासियों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों पर पर्याप्त सुनवाई नहीं हुई। हालांकि इन आरोपों पर पार्षद का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।0
0
Report
बारिश से बरेली के बारादरी क्षेत्र समेत शहर के कई इलाके जलमग्न
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो चुके हैं. बारादरी थाना क्षेत्र की सिटी हार्ट कॉलोनी में दो दिन से हो रही बारिश से जल भराव की स्थिति बनी है. क्षेत्र के घरों में पानी भरा हुआ है और सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है, आना-जाना बेहद दुभर हो चुका है. लोगों का कहना है कि नगर निगम की बातें खोखली साबित हो रही हैं; बारिश के बाद शहर कई क्षेत्रों में पानी भर गया है. बरेली से एक खास रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में मंत्री का मोर्चा, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने किया निशाना
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग के खिलाफ मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खोला मोर्चा शहीद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया सद्बुद्धि यज्ञ राहुल गांधी के लिए मां सरस्वती से सद्बुद्धि की प्रार्थना, कांग्रेस पर साधा निशाना चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के बयानों पर मंत्री ने उठाए सवाल राहुल गांधी द्वारा लोक सभा में रायबरेली के विकास के मुद्दे न उठाने के आरोप राहुल गांधी स्वाहा, प्रियंका गांधी स्वाहा की दी आहुति कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के स्मारकों में मुफ्त प्रवेश, राजस्थानी विरासत का जलवा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के टूरिस्ट स्मारकों पर पर्यटकों को फ्री एंट्री दी गई. मेहमानों का माला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया गया. जयपुर के किले, स्मारकों, संग्रहालयों पर दिनभर भीड़ उमड़ी. पर्यटकों के लिए खास इंतजाम- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के स्मारकों पर पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. प्रदेश भर के स्मारक और संग्रहालयों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है. लोक कलाकारों के नृत्य संगीत से पर्यटन दिवस सजा हुआ है. राजधानी जयपुर समेत प्रदेश भर में पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों का राजस्थानी ठाट बाट के साथ तिलक लगाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. विरासत से रू-ब-रू करवाया गया- पर्यटकों को राजस्थान की विरासत से रू-ब-रू करवाया गया. गुलाबी नगरी के स्मारकों और संग्रहालयों पर लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई. राजस्थानी संस्कृति की छटा देखकर देशी-विदेशी सैलानी भी झूमने को मजबूर हो गए. पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेंद्र के मुताबिक विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन, पुरातत्व विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के सभी स्मारकों और संग्रहालयों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया. प्रदेश भर के सभी स्मारकों पर देशी-विदेशी सैलानियों का तिलक लगाकर और माला पहनकर स्वागत किया गया. सभी स्मारकों पर लोक कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी. लोक कलाकारों के साथ देशी-विदेशी सैलानी भी झूमते नजर आए. बाइट-दीया कुंमारी, डिप्टी सीएम (slg exhibition) लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों का मन मोह लिया. राजधानी जयपुर के आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, हवामहल, अल्बर्ट हॉल, जंतर-मंतर पर कच्ची घोड़ी नृत्य, शहनाई वादन, कालबेलिया नृत्य, रावण हत्था वादन समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कलाकारों के साथ देशी-विदेशी सैलानियों ने भी लोक कलाकारों के साथ नृत्य करके आनंद लिया. सैलानियों ने इन खूबसूरत पलों को अपने मोबाइल और केमरे में भी कैद किया. शहनाई वादन, नगाड़ा वादन, कच्छी घोड़ी नृत्य जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. बाइट-पर्यटकों की बाइट पर्यटकों ने काफी लुत्फ उठाया. देशी-विदेशी सैलानियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वेलकम को लेकर काफी सराहना की. लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया. सैलानियों ने शानदार पलों को अपने कैमरों में कैद किया. आमेर महल पहुंचे पर्यटकों ने महल की सुंदरता और संस्कृति की जमकर तारीफ की. जंतर-मंतर अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में जंतर-मंतर पर आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. सभी देशी विदेशी सैलानियों को निशुल्क प्रवेश दिया गया.0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस: राजस्थान के स्मारकों में मुफ्त प्रवेश, तिलक-माला से स्वागत
Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के टूरिस्ट स्मारकों पर पर्यटकों को फ्री एंट्री दी गई. मेहमानों का माला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया गया. जयपुर के किले, स्मारकों, संग्रहालयों पर दिनभर भीड़ उमड़ी. पर्यटकों के लिए खास इंतजाम- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के स्मारकों और संग्रहालयों में प्रवेश निशुल्क रखा गया है. लोक कलाकारों के नृत्य-संगीत से पर्यटन दिवस सजा हुआ है. राजधानी जयपुर समेत प्रदेश भर के पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों का राजस्थानी ठाठ-बाठ के साथ स्वागत किया गया. विरासत से रू-ब-रू करवाया गया- प्रदेश भर के स्मारकों और संग्रहालयों पर लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं. राजस्थानी संस्कृति की छटा देखकर देशी-विदेशी सैलानी भी झूमने को मजबूर हो गए. पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेंद्र के मुताबिक विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन और पुरातत्व विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. सभी स्मारकों पर देशी-विदेशी सैलानियों का तिलक लगाकर और माला पहनकर स्वागत किया गया. लोक कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी और सैलानियों ने उनमें नृत्य किया. सैलानियों ने इन खूबसूरत पलों को अपने मोबाइल व कैमरे में कैद किया. शहनाई वादन, नगाड़ा वादन, कच्ची घोड़ी नृत्य जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.0
0
Report
Advertisement
दीपांकर भट्टाचार्य ने SIR रोकने और मतदाताओं के वोट बहाल करने की मांगा
Patna, Bihar:भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया गया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं। दीपांकर भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर तत्काल रोक लगाने और बाहर किए गए मतदाताओं के वोटिंग राइट बहाल करने की मांग की। उन्होंने बिहार में SIR से प्रभावित मतदाताओं के सर्वे और 1 अक्टूबर को जनसुनवाई की जानकारी दी साथ ही बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग समेत महाराष्ट्र और दिल्ली में हुए चुनावों पर भी सवाल उठाए। भाकपा माले महासचिव ने 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक वामदलों के देशव्यापी अभियान और 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की प्रस्तावित बैठक का भी जिक्र किया, इसके अलावा उन्होंने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए बिहार के जमुई समेत दिल्ली में हुई घटनाओं पर चिंता जताई।0
0
Report
बिहार में SIR योजना पर राजनीतिक घमासान, मतदाता सूची सुधार के दावे
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री ने कहा के लगातार कई दिनों से चर्चा में देख रहे हैं बिहार में भी सर्वप्रथम SIR का काम 2025 में किया गया था 24 जून 2025 से शुरू किया गया था और 25 जुलाई 2025 तक चला उसे समय जो मतदाता थे बिहार में वह लगभग 7 करोड़ 89 लाख 69844 थी बिहार का मुख्यमंत्री जब राबड़ी देवी थी तभी SIR का पूरा काम किया गया और इस पूरे प्रोसेस में BLO घर-घर जाकर पूरी प्रक्रिया का काम किया और जब ड्राफ्ट कॉपी आया है और विंडो खोले गए कोई आवेदन दे सकता है आवेदन के माध्यम से यदि 2003 में इलेक्ट्रोल में जिसका नाम है उनका कोई दिक्कत नहीं है जिनका नाम नहीं है वह अपने माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य जिनका माता आधार सूची में नाम है साथ कागज में हुआ देंगे जोड़ने का काम किया जाएगा 22 लाख 34 हजार लोग मेरे पाए गए 36 लाख 28 हजार जो एक जगह से दूसरे जाएगा 7 लाख लोग एक जगह से अधिक जगह मतदाता सूची में नाम था उनके नाम को काटा गया 7 करोड़ 42 लाख मतदाता बिहार में वेरीफाइड किया गया राहुल गांधी जी बिहार बर्मन पर आए और रंजू देवी और नवादा में सुबोध कुमार पर प्रश्न उठाया इसके साथ-साथ अमन कुमार औरंगाबाद के थे उनके ऊपर प्रश्न उठा में राम इकबाल राय और कई लोगों के बारे में प्रश्न उठाया यह पूरे परिवार को जिस राघोपुर को आजादी के 80 वर्ष तक न कांग्रेस पार्टी ने देखा ना राजद ने देखा उनको दिल्ली बुलाकर रात का डिनर कराया और उन्होंने कहा कि इनका मतदाता सूची में नाम नहीं और प्रशासन को पता चला और बताया गया सभी के नाम मतदाता सूची में आज कांग्रेस और राजद के युवराज टूरिस्ट है और कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं आया की कोई भीया ख्वाजा उनका नाम नहीं जुड़ा हुआ हर जिनका नाम काटा उनका कोई आवेदन नहीं आया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने देश दिया था कि आधार कार्ड और जो और प्रक्रिया थी उसे पूरी फिर کا द्वारा एक भी प्रमाण वाला व्यक्ति राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जी या पूरा विपक्ष बिहार में नहीं खड़ा कर पाया कि अब एक व्यक्ति मतदाता बिहार के हैं और इनका मतदाता सूची नाम नहीं है पूरा चुनाव खत्म हो गया लेकिन कोई भी एक शिकायत नहीं आया कांग्रेस आज योग कार्यालय लोकतंत्र नहीं है जब तक आप कर रहे थे तो लोकतंत्र था सरकार बैठकर कर रहे थे लोकतंत्र था क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा है एक गरीब घर से आने वाला इस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन गए इसलिए उनके पेट में पिलाओ इनका कोई गरीबों की चिंता नहीं है या गरीब को कहीं लूटते रहे बिहार या देश आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तेज गति से विकास कर रहा है जिस भारत में दो करोड़ लोगों को पक्का मकान नहीं मिला था आजादी के बाद आज इस भारत में 4 करोड़ लोगों से अधिक लोगों को पक्का मकान मिला जी बिहार में आजादी के बाद 50 लाख लोगों को पक्का मकान नहीं मिला इस बिहार में 2014 से अभी तक 50 लाख का मकान मिल गया है और अभी 11 लाख मिलने वाला है देश में जो लोकतंत्र की व्यवस्था है उसमें निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण योगदान है और जो आरोप लगा है वह बिल्कुल सही नहीं है नेता विरोधी दल देश को हुआ या प्रदेश के फैक्ट के साथ कभी नहीं आते हैं फैक्ट के साथ आना चाहिए और लगातार सरकार जयंती के कोई मुद्दे आएंगे तो जरूर उसका जवाब दिया जाएगा आंदोलन उन लोगों ने किया था और जो जो प्रश्न उठा है उसका जवाब दिया गया है जो आंदोलन उन्होंने किया एक पॉलीटिकल पार्टी विरोध कर सकती है मुद्दों को साथ आना चाहिए चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण किया और पूरी तरह से स्पष्ट किया इलेक्शन कमिशन में तीनों लोग एक साथ मिलकर जनता का संवाद किया देश में लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए चुनाव आयोग दिया और न्यायालय भी हैं लोकतंत्र बचाने के लिए प्रधानमंत्री के इलेक्शन को भी सेकंड साइट किया गया था और वह भी इंदिरा गांधी जो कांग्रेस के प्रधानमंत्री थे लोकतंत्र इलेक्शन कमीशन ने तय कर दिया इलेक्शन का पिटीशन ज्यादा होते हैं आज भी चल चल रहे हैं और न्यायालय को पूरा अधिकार है कि जांच करा सके बुयः कैप्चरिंग का दौर खत्म हो गया और EVM का दौर है और किसी भी राज्य में चुनाव होता है तो NDA मिलकर चुनाव लड़ती है जीतती और आप लोग बिखर के चुनाव लड़ते हैं तो हारते रहिए विपक्ष के द्वारा कई पाठक किया जाता है और कई हो गए होने वाले भी लेकिन इनके पास कोई सही तथ्य नही है बिहार का चुनाव पर विपक्ष ने चर्चा किया है बिहार पहला राज्य और कोई मेकैनिज्म नहीं बदला है जो मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थी 2003 में 2025 में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे SIr दोनो समय था जो नाम है उसमें पूरा प्रोसेस है प्रक्रिया के साथ ही कार्रवाई होती है0
0
Report
बिलासपुर हाईकोर्ट ने डॉक्टर पति को आत्महत्या उकसाने का दोषी ठहराया; सजा तय की जाएगी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाईकोर्ट ने पत्नी की आत्महत्या के मामले में डॉक्टर पति को आत्महत्या उकसाने का दोषी करार दिया है। मामले में निचली अदालत ने आरोपी डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया था, जिसके बाद मृतका के भाई ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों, गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों पर विस्तार से विचार किया गया। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने बच्चों और परिजनों के बयानों को भी महत्वपूर्ण माना, जिनसे पत्नी को लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। सुनवाई के दौरान अवैध संबंध और पति की ओर से लगातार की जा रही कथित प्रताड़ना को भी मामले की अहम परिस्थितियों के तौर पर देखा गया। हाईकोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर माना कि आरोपी पति के कृत्यों और व्यवहार ने उसकी पत्नी को इस हद तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई। कोर्ट ने इसी आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत डॉक्टर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी करार दिया और निचली अदालत के बरी करने वाले फैसले को स्वीकार नहीं किया। हालांकि कोर्ट ने अभी आरोपी को दी जाने वाली सजा की अवधि तय नहीं की है। सजा के निर्धारण के लिए हाईकोर्ट ने आरोपी डॉक्टर और उसके अधिवक्ता को 26 अक्टूबर को उपस्थित होने के लिए तलब किया है। अब अगली सुनवाई में कोर्ट द्वारा दोषी डॉक्टर को कितनी सजा दी जाएगी, यह तय किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
चिल्फी पुलिस ने 18.46 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.46 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार कवर्धा। चिल्फी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है。 पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को चिल्फी थाना के सामने एनएच-30 पर वाहनों की जांच के दौरान हुंडई वरना और मारुति सुजुकी शोल्ड फ्रॉन्क्स को रोककर तलाशी ली गई। वरना से 12 किलो 760 ग्राम और दूसरे वाहन से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना ले जाना बताया。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविराज सिंह परिहार, सौरभ सिंह बुंदेला, जोगेंद्र राजा और केशव राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा, दोनों वाहन और चार मोबाइल फोन समेत कुल 22 लाख 53 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है。 मामले में थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस और एएनटीएफ टीम द्वारा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच जारी है。0
0
Report
मोदी ने मन की बात में हर घर म Munगा अभियान की तारीफ; पोषण बढ़ेगी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में उल्लेख किया और पोषण के लिए इस अभियान की तारीफ की. बता दें तीजा-पोरा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान का राज्यव्यापी शुभारंभ किया गया था. अभियान के माध्यम से मुनगा के पौधे को घर-घर पहुंचाने के साथ ही उसके पोषण संबंधी महत्व के प्रति परिवारों को जागरूक किया जा रहा है. अभियान को आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पोषण वाटिकाओं और ग्रामीण परिवारों की बाड़ियों से जोड़ा जा रहा है.....0
0
Report
Advertisement
