Back
दहेज विरोधी संदेश: दूल्हे ने ₹1 के प्रतीक से शादी कर दिखाया बदलाव
NJNEENA JAIN
Mar 19, 2026 12:16:09
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर जनपद के सारुसावा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक दूल्हे ने दहेज रहित शादी कर दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया। दूल्हे ने वधु पक्ष से केवल एक रुपये और नारियल लेकर विवाह संपन्न किया। कस्बे के समीप ग्राम मीरपुर निवासी चौधरी ओमपाल सिंह, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और सरसावा आर्य जाट समाज विकास समिति के संयुक्त सचिव भी हैं, ने अपने पुत्र का विवाह बिना दहेज के कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके पुत्र मेजर मधुर चौधरी का विवाह ब्रजमंडल की रहने वाली कैप्टन ज्योति सौरोत के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मात्र एक रुपये का प्रतीकात्मक शगुन स्वीकार किया गया। चौधरी ओमपाल सिंह का कहना है कि उनके लिए बहू ही सबसे बड़ा दहेज है। उन्होंने बताया कि कई बार जनप्रतिष्ठित परिवारों से रिश्ते आए, लेकिन उन्होंने और उनके परिवार ने बिना दहेज शादी करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि “धन-dौलत तो आती-जाती रहती है, लेकिन एक संस्कारी बेटी दो परिवारों को जोड़कर रखती है।” उनकी पत्नी ने भी कहा कि बेटी ही असली लक्ष्मी होती है और वही घर को समृद्ध बनाती है। मेजर मधुर चौधरी ने तेज रहित विवाह करने के बाद बताया कि मैं जब स्कूल में पढ़ता था और अखबारों में अक्सर समाचार आता था कि दहेज के कारण रिश्ते टूटे तो मैं इस समय संकल्प लिया था कि मैं पहले बड़ा अधिकारी बनेगा उसके बाद मैं शादी करूंगा और शादी में केवल ₹1 ही लूंगा अन्य कोई दहेज नहीं लूंगा। मेजर बनने के बाद मैं घरवालों को भी यह बात बता दी थी इसीलिए परिवार वालों ने भी मेरा साथ दिया और मैं केवल 1 रुपए नारियल लेकर ही शादी की। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने माता-पिता के संस्कारों का सम्मान करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। इस अनूठी पहल की क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज तक सराहना की जा रही है और लोग इसे दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देख रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 19, 2026 13:30:340
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 19, 2026 13:30:190
Report
213
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 19, 2026 13:25:22111
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 19, 2026 13:24:04250
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 19, 2026 13:23:3776
Report
MSManish Sharma
FollowMar 19, 2026 13:23:24188
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 19, 2026 13:22:58219
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 19, 2026 13:22:38Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के इफ्तार पार्टी में पहुचें निशांत कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ।
101
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 19, 2026 13:22:27118
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 19, 2026 13:22:0593
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 19, 2026 13:21:52198
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 19, 2026 13:21:15109
Report