Back
बिलासपुर में श्याम प्रेमियों ने भक्तिभाव से निकाली श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
Bilaspur, Uttar Pradesh
बिलासपुर : नगर में श्री खाटूश्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह श्रद्घालुओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं, जबकि बैंड बाजे की धुनों पर भक्तिभाव से श्रद्धालु भजन कीर्तन करते नजर आएं।
श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के तत्वाधान में छठा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के पहले दिन नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा मोहल्ला मंडी से प्रारंभ होकर माटखेड़ा रोड, मुख्य चौराहा, रामपुर-नैनीताल हाईवे, पोस्ट आफिस रोड से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में भव्य रूप से सजाया गए वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को विराजमान किया गया। उसके पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा महिला-पुरुष व बच्चे भजन गाते, जयकारे लगाते और नृत्य करते चल रहे थे। साथ ही उत्साही युवकों ने जगह-जगह आतिशबाजी छोड़ी। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसी बीच समिति के सदस्य सुरेश कुमार कंसल, मनोज जैन आदि ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष छठा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जा रहा है। बताया कि गुरुवार की रात को मुहल्ला शिवबाग मंडी में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां व व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जागरण में इंदौर से अनुष्का-अधिष्ठा, ग्वालियर से मनोज शर्मा और आगरा से राजू बावरा बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले श्याम प्रेमियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज जैन, अजय कंसल, सुरेश कंसल, रामफल अग्रवाल, राजेश जैन, विकास जैन, रवि गोयल, मुकेश जिंदल, मनोज कंसल, श्वेता बंसल, रेखा बंसल, ममता बंसल, संध्या गोयल, श्वेता जैन, रिंकी जैन, कमलेश अग्रवाल, कविता कंसल, सुनीता, अश्वनी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग समेत आदि मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDeepesh shah
FollowFeb 25, 2026 15:02:350
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 25, 2026 15:02:14Noida, Uttar Pradesh:औरैया में हेलिकॉप्टर से आई दुल्हन को देखने के लिए मौके पर भीड़ उमड़ गई. हेलिकॉप्टर से दुल्हन की अनोखी विदाई की चर्चा पूरे जिले में हो रही है
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 25, 2026 15:02:000
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 25, 2026 15:01:370
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 25, 2026 15:01:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 25, 2026 15:00:340
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 25, 2026 15:00:140
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 25, 2026 14:47:180
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 25, 2026 14:47:050
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 25, 2026 14:46:400
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 25, 2026 14:45:360
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 25, 2026 14:45:160
Report
0
Report
0
Report