Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Rampur244921

बिलासपुर में श्याम प्रेमियों ने भक्तिभाव से निकाली श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

Anmol RastogiAnmol RastogiFeb 25, 2026 13:43:35
Bilaspur, Uttar Pradesh:बिलासपुर : नगर में श्री खाटूश्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह श्रद्घालुओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं, जबकि बैंड बाजे की धुनों पर भक्तिभाव से श्रद्धालु भजन कीर्तन करते नजर आएं। श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के तत्वाधान में छठा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के पहले दिन नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा मोहल्ला मंडी से प्रारंभ होकर माटखेड़ा रोड, मुख्य चौराहा, रामपुर-नैनीताल हाईवे, पोस्ट आफिस रोड से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में भव्य रूप से सजाया गए वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को विराजमान किया गया। उसके पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा महिला-पुरुष व बच्चे भजन गाते, जयकारे लगाते और नृत्य करते चल रहे थे। साथ ही उत्साही युवकों ने जगह-जगह आतिशबाजी छोड़ी। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसी बीच समिति के सदस्य सुरेश कुमार कंसल, मनोज जैन आदि ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष छठा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जा रहा है। बताया कि गुरुवार की रात को मुहल्ला शिवबाग मंडी में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां व व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जागरण में इंदौर से अनुष्का-अधिष्ठा, ग्वालियर से मनोज शर्मा और आगरा से राजू बावरा बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले श्याम प्रेमियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज जैन, अजय कंसल, सुरेश कंसल, रामफल अग्रवाल, राजेश जैन, विकास जैन, रवि गोयल, मुकेश जिंदल, मनोज कंसल, श्वेता बंसल, रेखा बंसल, ममता बंसल, संध्या गोयल, श्वेता जैन, रिंकी जैन, कमलेश अग्रवाल, कविता कंसल, सुनीता, अश्वनी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग समेत आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Rampur244921

बिलासपुर में रोडवेज बस ने हाईवे पर पुलिस की जीप में मारी टक्कर, बस ने पचास मीटर घसीटती जीप,

Anmol RastogiAnmol RastogiFeb 19, 2026 07:46:24
Bilaspur, Uttar Pradesh:बिलासपुर में रोडवेज बस ने हाईवे पर पुलिस की जीप में मारी टक्कर, हाईवे पर बस ने पचास मीटर तक घसीटती सरकारी जीप, पुलिसकर्मी हुआ घायल बिलासपुर : पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस चालक द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ी जीप में टक्कर मारकर करीब पचास मीटर घसीटते हुए ले गया। बाद में पुलिस की सरकारी जीप खंती में जाकर पलट गई। जिसके चलते चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया। बुधवार की करीब नौ बजे प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, चालक जितेंद्र कुमार और हमराह दीपांशु चौधरी के साथ रुद्र-बिलास क्षेत्र में ग्रस्त करके सरकारी जीप से वापस कोतवाली लौट रहे थे। इस दौरान पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस चालक अवनीश कुमार ने सरकारी जीप में पीछे से टक्कर मारकर उसे पचास मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में सरकारी जीप अनियंत्रित होकर चीनी मिल के पास हाईवे किनारे खंती में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार और रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। साथ ही मौके पर आस-पास के लोगों समेत राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में लोगों ने प्रभारी निरीक्षक तथा पुलिस कर्मियों को जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया। जिसके चलते चालक जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि प्रभारी निरीक्षक तथा उनके हमराह सकुशल हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक जितेंद्र कुमार की ओर से रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है। कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
0
comment0
Report
Rampur244921

बिलासपुर : पुलिस ने चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी भरी एक स्कॉर्पियो कार को पकड़ लिया।

Anmol RastogiAnmol RastogiFeb 17, 2026 09:47:39
Bilaspur, Uttar Pradesh:पुलिस ने खैर की लकड़ी से भरी स्कार्पियो पकड़ी बिलासपुर : पुलिस ने चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी भरी एक स्कॉर्पियो कार को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली। कि कुछ तस्कर जंगल से खैर की लकड़ी काटकर गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई और चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोक लिया। पुलिस को देखते ही तस्करों में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी खैर की लकड़ी से लदी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें खैर की लकड़ी के कुल 38 बोटे बरामद हुए हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो कार रामखिलाड़ी पुत्र कन्हैयालाल, निवासी ग्राम झरसा जिला गुरुग्राम हरियाणा के रूप में दर्ज है। अभी इसमें जांच पड़ताल जारी है। जांच उपरांत तस्करों की शिनाख्त की जाएगी तथा अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Rampur244921

बिलासपुर में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली भगवान भोलेनाथ की बारात, मुख्य चौरहा जयमाला का कार्यक्रम

Anmol RastogiAnmol RastogiFeb 15, 2026 14:46:21
Khaudalpur, Uttar Pradesh:बिलासपुर, : महाशिवरात्रि पर नगर में श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम के भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई।जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। उधर, मुख्य चौराहे पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की जयमाला का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला डाम कॉलोनी स्थित श्री शिव शीतला माता मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं द्वारा सुबह सबसे पहले जलाभिषेक किया गया। साथ ही हरिद्वार तथा बृजघाट से गंगाजल लेकर आए का कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात मंदिर के महंत महेंद्र सागर द्वारा भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। वहीं दूसरी ओर सायंकाल साढ़े छह बजे भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। जोकि मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड से होकर मुख्य चौराहे पर पहुंची। बारात का श्रद्धालुओं द्वारा जगह पुष्प वर्षा तथा मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। वहीं मुख्य चौराहे पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की जयमाला का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आतिशबाजी के बीच जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पहले पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने फीता काटकर शिव बारात का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, महेंद्र राठौर, सुनील राठौर, अरविंद सैनी, आकाश सैनी, विक्की भारती, कुशल कुमार अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, राजीव गुप्ता, सतीश बंसल, सपन अग्रवाल, हरि ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top