229001
रायबरेली में ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ट्रैक पर तीन घंटे ब्लॉक
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के ऊंचाहार बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के लिए सोमवार रात गर्डर बीम रखी गई। इसके लिए रेलवे ने रात 11:30 बजे से 2:30 बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगाया। इस दौरान बरेली-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन को रायबरेली स्टेशन पर 15 मिनट और दरियापुर व लक्ष्मणपुर स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक रोका गया। प्रयागराज-बरेली पैसेंजर को भी रोका गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगाणा में टूटी सड़कों और नाली के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, अल्टीमेटम
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड की मुंगाणा ग्राम पंचायत के कुम्हारवाड़ा मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. लंबे समय से टूटी हुई सीसी सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से नाराज महिलाओं ने ग्राम पंचायत के against नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में पिछले लगभग 20 वर्षों से नाली निर्माण नहीं हुआ है. सरपंच चम्पा देवी मीणा और ग्राम सचिव को बार-बार अवगत कराने के बावजूद त्वरित काम शुरू कराने का भरोसा मिलता रहा. आज तक न तो नाली बनी और न ही सीसी सड़क. बरसात में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा रहता है. चुनाव के बाद वार्ड पंच भी मोहल्ले की समस्याओं पर नहीं आते, जिससे नाराजगी है. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि तीन दिनों में सड़क-नाली निर्माण शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण रामदेव बस स्टेशन पहुंचकर बड़ा आंदोलन करेंगे.0
0
Report
सीतामाता अभयारण्य में 25 बीघा वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, पौधरोपण शुरू
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सीतामाता अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। कार्रवाई के बाद विभाग ने उक्त भूमि पर पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एसजीटी गड्झों की खुदाई का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जंगलों व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में 17 जुलाई को यह संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व सहायक वन संरक्षक सीतामाता सोमेश्वर त्रिवेदी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी जाखम भगवत सिंह चुंडावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी धरियावद राधाकृष्ण मीणा तथा गश्ती दल के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत पाटीदार सहित वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन क्षेत्र मांडकला-खेरवाली में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाकर करीब 25 बीघा वन भूमि को मुक्त कराया। इसके बाद भूमि को हरित स्वरूप देने और वन क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से पौधरोपण की तैयारी शुरू करते हुए एसजीटी गड्ढों की खुदाई का कार्य प्रारंभ कराया। इस अभियान में वन नाका प्रभारी रमनलाल मीणा, नवीन मीणा, रमेश वर, सत्यवीर सिंह वर, नीलू, देवा, महिपाल सिंह, सुनील, कालू वर, अनिल मीणा, कन्यालाल वर तथा होमगार्ड बाबूलाल की सक्रिय भूमिका रही। कार्रवाई के दौरान धरियावद पुलिस प्रशासन ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिससे अभियान शांतिपूर्ण और सफलतापूर्ण संपन्न हुआ। उप वन संरक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस माह सभी ईडीसी (इको डेवलपमेंट कमेटी) की क्लस्टर स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा वन क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और वन संपदा की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।0
0
Report
बरधा डैम पर सेना और SDRF की मॉक ड्रिल से बाढ़ निपटने की तैयारी
Kota, Rajasthan:बरधा डैम पर सेना और SDRF की संयुक्त म_mock ड्रिल, बाढ़ से निपटने का किया अभ्यास मानसून के मद्देनजर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने परखी अपनी तैयारियां, ग्रामीणों को सिखाए बचाव के गुर कोटा/बूंदी। मानसून-2026 के मद्देनजर बरधा डैम पर शनिवार को भारतीय थल सेना, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा और जिला प्रशासन ने संयुक्त फ्लड म_mock ड्रिल की। डिप्टी कमांडेंट नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और आपदा के दौरान सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने आमजन को सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट की तकनीकें भी सिखाईं। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित राहत सुनिश्चित करना था।0
0
Report
Advertisement
कांवड़ यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन के बयान से संतों में आक्रोश
Mathura, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी द्वारा दिए गए एक विवादित बयान के बाद हिंदू धर्मगुरुओं और संतों में भारी आक्रोश है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कांवड़ यात्रा पर सवाल उठाते हुए कांवड़ियों पर हुड़दंग करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मौलाना के इस बयान पर मथुरा के प्रमुख संतों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मौलाना के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन धर्म की आस्था का एक बड़ा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश में सनातनियों की एकजुटता और उनके बढ़ते प्रभाव को देखकर कुछ लोग पूरी तरह बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट के कारण इस पवित्र यात्रा पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि सौहार्दपूर्ण माहौल को प्रभावित किया जा सके। वहीं, श्री चित्रगुप्त अखाड़े के महामंडलेश्वर सुरेशानंद जी महाराज ने भी इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा पर सवाल उठाने वालों को मोहर्रम के दौरान होने वाला हुड़दंग और प्रदर्शन कभी नजर नहीं आता। महामंडलेश्वर ने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह धार्मिक और शांतिपूर्ण होती है, लेकिन जानबूझकर एकतरफा टिप्पणी करके बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जा रहा है। संतों ने शासन-प्रशासन से ऐसे बयानवीरों पर नजर रखने की मांग की है।0
0
Report
एटा में मामूली विवाद पर मारपीट: पांच घायल; पुलिस जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे,मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, मारपीट में दोनों पक्षो से पांच लोग हुए घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, पुलिस के अनुसार सोलर लाइट के पोल लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई थी कहासुनी, दोनों पक्षो की तहरीर पर पुलिस जाँच में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला मदी गांव की घटना।0
0
Report
बुंदेलखंड में भूजल सुधार से हर घर तक नल, पानी 10,000 करोड़ लीटर सुरक्षित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत भूजल संवर्धन पर एक सेमिनार स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में भूजल स्तर लगातार सुधर रहा है। सेमिनार में मंत्री ने जल जीवन मिशन और भूजल संवर्धन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड में लोग डेढ़ किलोमीटर चलकर 60 फीट नीचे कुएं से पानी लाते थे। लेकिन आज हर घर तक नल का कनेक्शन पहुंच गया है। कार्यक्रम के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान कहा बुंदेलखंड में आज लगभग 1.5 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। जहां पहले गर्मियों में नल सूख जाते थे, आज वहां नल नहीं सूख रहे हैं। इसका कारण है कि भूजल स्तर पर बड़े पैमाने पर काम हुआ है। प्रदेश में 58 हजार से अधिक तालाब और लगभग 6 हजार चेकडैम बनाए गए हैं। इससे 10 हजार करोड़ लीटर पानी सुरक्षित हुआ है। यह सुधार धीरे-धीरे पूरे राज्य में हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
कबाड़ से बना साइकिल-चलित वाटर प्यूरीफायर बिहार छात्रों का नया प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में डिग्री और पदक वितरण के साथ-साथ छात्रों के इनोवेशन भी आकर्षण का केंद्र रहे। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर के छात्रों ने कबाड़ में पड़ी साइकिल से ऐसा वाटर प्यूरीफायर सिस्टम तैयार किया, जो बिना बिजली के भी पानी को साफ कर सकता है। ज्ञान भवन में आयोजित साइंस एग्जीबिशन में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर के बीटेक सेकेंड ईयर के छात्रों ने अपने अनोखे प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। छात्रों ने कबाड़ में पड़ी पुरानी साइकिल का उपयोग कर एक वॉटर प्यूरीफायर सिस्टम तैयार किया है, जो बिना बिजली के भी पानी को शुद्ध करने में सक्षम है। छात्रों ने बताया कि इस मॉडल को तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगा। इसका उद्देश्य उन इलाकों के लोगों को राहत देना है, जहां हर साल बाढ़ आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और लोगों को साफ पेयजल नहीं मिल पाता। छात्रों का कहना है कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यह कम लागत वाला मॉडल काफी उपयोगी साबित हो सकता है। साइकिल की मदद से चलने वाला यह सिस्टम बिजली पर निर्भर नहीं है और जरूरत के समय लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का एक बेहतर विकल्प बन सकता है।0
0
Report
पश्चिम रिंग रोड मुआवजे के लिए किसान ट्रैक्टर-कार रैली से भोपाल तक पहुँचेंगे
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - पश्चिम रिंग रोड परियोजना से प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर करणी सेना परिवार के नेतृत्व में इंदौर से भोपाल तक ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है । 39 गांवों के किसान करीब 800 ट्रैक्टर और इतनी ही संख्या में कारों के साथ रैली में शामिल होंगे। करणी सेना परिवार के नेतृत्व में निकाली जा रही इस रैली के माध्यम से किसान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखेंगे। वीओ - इंदौर में करणी सेवा परिवार के साथ किसानों ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि पश्चिम रिंग रोड परियोजना को लेकर इंदौर जिले की हातोद ,सांवेर,ओर देपालपुर तहसील के करीब 39 गांवों के प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। किसानों द्वारा करीब 800 ट्रैक्टर और इतनी ही संख्या में कारों के साथ इंदौर से भोपाल तक किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। करणी सेना परिवार के नेतृत्व में निकाली जा रही इस रैली के जरिए किसान अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखेंगे。 किसानों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं और प्रदेश के विकास के लिए अपनी भूमि, श्रम और योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। लेकिन विकास के नाम पर किसानों के अधिकार, सम्मान और आजीविका से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा。 किसानों की प्रमुख मांग है कि पश्चिम रिंग रोड परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि का वर्तमान गाइडलाइन के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए। वहीं भूमिहीन होने वाले किसानों के लिए विशेष पुनर्वास और रोजगार पैकेज की व्यवस्था की जाए。 इसके अलावा भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में निष्पक्ष मध्यस्थता, इंटरचेंज निर्माण के नाम पर अनावश्यक अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने, किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और खाद की कीमतों में राहत देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है。 किसानों ने नीलगाय और अन्य जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान करने की मांग भी सरकार के सामने रखी है。 करणी सेना परिवार का कहना है कि यह ट्रैक्टर रैली किसी टकराव या विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेगी और प्रभावित परिवारों के हित में न्यायोचित निर्णय लेगी。 अब देखना होगा कि इंदौर से भोपाल तक निकलने वाली इस किसान ट्रैक्टर रैली के बाद सरकार किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है और पश्चिम रिंग रोड परियोजना से प्रभावित किसानों को राहत कब तक मिलती है。 बाइट - ऋषिराज सिंह जिलाध्यक्ष करणी सेना परिवार बाइट - किसान0
0
Report
नरसिंहपुर में नकली बीज से किसानों को भारी नुकसान, जांच टीम गठित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में किसानों के साथ धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के अनेक किसानों ने महंगे दामों पर मक्का का बीज खरीदकर अपने खेतों में बोनी की थी। हालांकि, बुवाई के कई दिनों बाद भी खेतों में अंकुरण नहीं हुआ और बीज पूरी तरह खराब हो गया। फसल न उगने से किसानों की लागत डूब गई और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया साथ ही बीज अंकुरण ना होने पर खेत में बखर चलवा दिया है। परेशान किसानों ने इस धोखाधड़ी की कलेक्टर से की शिकायत। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर कृषि अधिकारी ने जांच टीम गठित की। गोटेगांव कृषि विभाग अधिकारी आर एन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि नकली या अमानक बीज बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित खेतों का सर्वे करने और बीजों के सैंपल की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषी बीज कंपनियों और डीलरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नगर निगम ने संजय मार्केट से प्रतिबंधित एकल प्लास्टिक जब्त कर 10 हजार जुर्माना
Jagdalpur, Chhattisgarh:नगर निगम जगदलपुर ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संजय मार्केट क्षेत्र में एक फेरी वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की, कार्रवाई के दौरान विक्रेता पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया, नगर निगम की टीम ने संजय मार्केट में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का विक्रय करते हुए जगदलपुर निवासी महाँगी लाल जैन को पकड़ा, चलानी कार्रवाई के साथ ही निगम दस्ते ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।0
0
Report
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर पुलिस कार्रवाई, देशभर से नेताओं की प्रतिक्रिया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर।सोनम वांगचुक मुल्क की सियासत में भारी चर्चाओं में दिखाई दे रहे है। गुज़िश्ता 21 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर उन्हें पुलिस ने जबरन अस्पताल पहुंचाया है। ऐसे में उनके ज़रिए किये जा रहे आंदोलन की गूंज भारत से लेकर अमेरिका तक मे सुनाई दे रही है। वांगचुक पर पुलिस कार्यवाही से मुल्क मे सियासी रहनुमा और फ़िल्म अदाकार भी उनकी हिमायत में भी उतर आए है। अजमेर पहुंचे कर्नाटक हुकुमत में चीफ़ विहिप व विधान परिषद में कांग्रेस के सीनियर लीडर सलीम अहमद ने भी वांगचुक के आंदोलन पर पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े किए और सीधे बीजेपी हुकुमत पर निशाना साधा। सलीम अहमद ने कहा कि बीजेपी हुकुमत बेशर्म और निकम्मी है। आंदोलन कारियों को दबाना चाहती है,इस लिए पिछले एक महीने से उनकी मांगों को नही सुना जा रहा है। एजुकेशन रिफार्मिस्ट वांगचुक की भूख हड़ताल 21 दिनों से जारी थी जिन्हें जबरन पुलिस के ज़रिए हटवाया गया। सलीम अहमद ने कहा कि वांगचुक के आंदोलन से मुल्क भर से स्टूडेंट्स और आवाम जुड़ रही थी। बीजेपी हुकुमत अपने पॉवर का गलत इस्तेमाल कर रही है,जबकि स्टूडेंट्स के हक में कोई फैसला भी नही ले रही, बल्कि ऐसे में कई स्टूडेंट्स अपनी जान तक भी गवा बैठे है। ऐसे में वांगचुक जैसे आंदोलनकारी जब स्टूडेंट्स के हक़ में आवाज़ उठाते है तो उन्हें दबाया जाता है। सलीम अहमद ने आगे कहा कि कॉंग्रेस लीडर राहुल गांधी मुल्क के अलग अलग शहरों में यूथ स्टूडेंट्स से मुलाक़ात करते है तो उन्हें उनके हालात भी पता चलते है। ऐसे में स्टूडेंट्स एजुकेशनल ऐंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ़ लद्दाख ( SECMOL ) के फाउंडर वांगचुक उनके हक़ की लड़ाई लड़ते है और भूख हडताल करते है फिर भी बीजेपी सरकार नही सुनती है। इस लिए ये बीजेपी सरकार निकम्मी और बेशर्म सरकार है। बाईट, सलीम अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कर्नाटक0
0
Report
Advertisement
नीट 1628 रैंक पर निशांत कुमार का ननिहाल में जोरदार स्वागत
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नीट में सफलता का परचम लहरा निशांत कुमार अपने ननिहाल बेतिया पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का नाती निशांत कुमार ने नीट में 1628 रैंक ला सफलता हासिल किया है निशांत के ननिहाल आने पर भव्य स्वागत किया गया पटाखे फोड़े गए जश्न मनाया गया निशांत कुमार बिहार शरीफ के रहने वाले है कोटा में रहकर नीट की तैयारी की थी मां संगीता कुमारी बेटे के साथ रहती थी पिता संजय कुमार इंजीनियर है। निशांत कुमार को नीट में सफलता मिलने पर ननिहाल में जमकर जश्न मनाया गया भाजपा नेता राहुल कुमार ने बताया कि जिस तरह से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पूरे देश में चंपारण का नाम रौशन की थी उसी तरह से उनका नाती भी देश सेवा कर पूरे समाज का नाम रौशन करेगा वही निशांत कुमार ने बताया कि कोटा में रहकर तैयारी किया था मेरी सफलता में मेरी मां का सबसे बड़ा योगदान है मामा मामी शिक्षक सभी के सहयोग से मुझे सफलता मिली है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में सीमेंट के पीछे छुपाई विदेशी शराब ट्रक जप्त, 127 पेटी बरामद
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में सीमेंट की आड़ में ट्रक के अंदर विदेशी शराब की खेप छुपाकर लाई गई थी। रात के अंधेरे में शराब लदी गाड़ी का निरीक्षण करते समय उत्पाद विभाग की टीम पहुंची और ट्रक जप्त किया गया तथा उसके भीतर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मुज़फ्फरपुर के उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम के नेतृत्व में टीम ने बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में स्थित ट्रक की तलाशी ली। गुप्त सूचना के आधार पर बरुआरी गाँव से सीमेंट के बोरे के भीतर शराब की खेप लाए जाने की जानकारी मिली थी। ट्रक को रात के अंधेरे में घेराबंदी कर जप्त किया गया। ट्रक की तलाशी में सीमेंट के बोरे के बीच सिक्किम निर्मित विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। चालक और कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे, पर ट्रक जप्त कर उत्पाद थाने लाया गया। शराब कारोबारी की तलाश जारी है और ट्रक के अंदर से मिली शराब की खेप की पुष्टि की गई है।0
0
Report
आंवला तहसील में तीसरे शनिवार को आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस,28 शिकायत में चार का मौके पर निस्तारण
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। आंवला तहसील में इस बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विदूषी सिंह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) आंवला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना राजस्व 11, पुलिस 7, विकास 5, शिक्षा 1, स.क.1 अन्य 3, तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
