icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229125
Om DwivediOm DwivediFollow9 Jan 2025, 05:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बदायूं में मसाला डोसा दुकान पर टैंक गिरा, मजदूर की मौत

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग जनपद बदायूं में मसाला डोसा की दुकान पर पानी का टैंक गिरने से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत मौत होते ही अफरा तफरी का माहौल बना हुई भीड़ इकट्ठी पुलिस चौकी बराबर में होने की वजह से तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजो और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी मृतक मजदूर 25 वर्षीय राकेश पुत्र राजेश माल गोदाम रोड सिविल लाइन थाना सिविल लाइन का रहने वाला था मजदूर डोसा की दुकान पर लगभग एक डेढ़ महीने से बर्तन साफ करने का कार्य करता था दुकान के बराबर में नगर पालिका परिषद की ओर से लगवाई गई प्याऊ के ऊपर पानी का टैंक रखा था तेज हवा चलने के कारण पानी से भरा हुआ टैंक मजदूर के ऊपर अचानक गिरा पानी का टैंक गिरने से मौके पर मजदूर की तत्काल मौत हो गई साउथ इंडियन तमिलनाडु के नाम से डोसा की मुख्यालय पर फेमस दुकान है काफी समय से दुकान का संचालन माल गोदाम रोड पर हो रहा था जगह के विवाद में लगभग 2 महीने पहले दुकान को ओवर ब्रिज के नीचे मैकूलाल पुलिस चौकी के पास शिफ्ट किया गया था तमिलनाडु के रहने वाले लोगों ने मसाला डोसा का काम काफी समय से संचालित कर रखा है पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मैकूलाल चौकी के बराबर का है
0
0
Report

जांजगीर-चांपा के सरकारी MBBS कॉलेज का पहला सत्र शुरू, 42 दाखिले

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा,,, जांजगीर मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र शुरू, MBBS की पढ़ाई हुई प्रारंभ,,, पहले ही सत्र में 42 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला,,, 50 MBBS सीटों के साथ शुरू हुआ जिले का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज,,, अब 8 सीटें अभी भी रिक्त, पुनः काउंसलिंग के बाद होगा प्रवेश,,, जिला अस्पताल जांजगीर से संचालित हो रहा मेडिकल कॉलेज,,, 2026-27 सत्र के लिए NMC ने दी 50 सीटों की मंजूरी,,, मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई दिशा,,, डीन राकेश नारेल ने दी पहले सत्र की शुरुआत और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी,,, जांजगीर मेडिकल कॉलेज में अब डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा,,,
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के शिवाजी कॉलेज के बाहर बीजेपी कांग्रेस की भिड़ंत, नारेबाजी तेज

Delhi, Delhi:दिल्ली के शिवाजी कॉलेज के बाहर बीजेपी और कांग्रेस हुई आमने सामने आपस में भिड़ते भिड़ते बचे नेता सड़को पर जमकर की नारेबाजी छात्र संघ का आज चुनाव चल रहा है और चुनाव के लिए वोटिंग वेस्ट दिल्ली के राजधानी और शिवाजी कॉलेज में चल रही है। उसबीच कांग्रेस बीजेपी और आप पार्टी के विधायक पार्षद और अन्य बड़े नेता भी वोटिंग सेंटर के बाहर पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आप देख सकते हैं abvp के सपोर्ट में भाजपा नेताओं के साथ-साथ एनएसयूआई के सपोर्ट में कांग्रेस के नेता किस तरह से नारेबाजी कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है की चुनाव में सत्य निकेतन पीजी हादसा मामला भी निश्चित तौर पर चुनाव परिणाम पर असर डालेगा इसके अलावा छात्रों के वेलफेयर के कई मुद्दों की भी बात की गई। लेकिन असल में चुनाव को लेकर जब वोटो की गिनती होगी तभी पता लगेगा कि परिणाम किसके पक्ष में आता है और किसकी जीत और किसकी हार होती है यह तो रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा। चुनाव के समय दावे तो हमेशा बड़े बड़े होते है लेकिन धरातल में कुछ और ही होता है.
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री में आग, दमकल ने किया करीब 90 मिनट में नियंत्रित

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री की चौथी मंजिल پر लगी تھی। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर विभाग की करीब 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली फायर फाइटिंग के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों और फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन फायर विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल फायर विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र का है।
0
0
Report
Advertisement

कल्याण ग्रामीण भाग में आज सुबह से तेज बारिश, जलजमाव और यातायात बाधित

Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात आज सकाळपासून पावसाने जोरदार हजेरी लावली आहे. गेल्या एक तासापासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे जनजीवन विस्कळीत झाले असून सर्वांची तारांबळ उडाली आहे. कल्याण ग्रामीण भागात सकाळपासूनच काळे ढग दाटून आले होते. त्यानंतर पावसाने जोरदार हजेरी लावली. कोसळणारा मुसळधार पाऊस आणि सोसाट्याचा वारा यामुळे परिसरात धुक्यासारखी परिस्थिती निर्माण झाली आहे. गेली एक तासापासून हा पाऊस अविरत सुरू असल्याने शेतात काम करणाऱ्या शेतकऱ्यांची आणि कामावर जाणाऱ्या नागरिकांची मोठी त्रेधातिरपीट उडाली आहे. तसेच गोरी-गणपती सणावर देखील या पावसामुळे विसर्जन पडत आहे. सखल भागात पाणी साचण्यास सुरुवात झाली असून वाहतुकीवरही परिणाम झाला आहे. हवामान खात्यानेही या भागात पुढील काही तास मुसळधार पावसाचा इशारा दिला असल्याने नागरिकांनी सतर्क राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.
0
0
Report

अमरोहा के मुकरामपुर में युवक की पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक की पिटाई किस वजह से की गई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

दिवाली-छठ के लिए रेलवे 3000 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी कर रहा है

Patna, Bihar:दिवाली और छठ के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी तैयारी कर रहा है,त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे करीब 3000 फेरों की स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे की ओर से इसका खाका तैयार किया जा रहा है और त्योहार से पहले चरणबद्ध तरीके से स्पेशल ट्रेनों और उनके फेरों की घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक दिवाली और छठ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे अब तक 832 स्पेशल ट्रेन फेरों का ऐलान कर चुका है इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के हैं जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी। इस तरह अब तक कुल 1987 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी हो चुकी है, पिछले साल दिवाली और छठ के दौरान करीब 5000 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 16 सितंबर को भी कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, इनमें नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल के 9 फेरे, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल के 47 फेरे और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल के 6 फेरे शामिल हैं इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता स्पेशल के 8 और अमृतसर-बरौनी स्पेशल के 9 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल के भी 8 अतिरिक्त फेरे किए गए हैं, रेलवे की इस तैयारी से दिल्ली और बिहार समेत अलग-अलग राज्यों के बीच त्योहारों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

अदमपुर वायरल वीडियो विवाद: गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारी हंगामा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया वायरल वीडियो पर बवाल, गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, थाने में दी तहरीर अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद सामने आया है। वीडियो में गुर्जर समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आदमपुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता विवेक कुमार निवासी ओंगरपुर ने आरोप लगाया कि वीडियो में कही गई बातों से गुर्जर समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद मामले में क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर है।
0
0
Report
Advertisement

फूस के बने घर के अंदर चारपाई पर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव

MLMadan lalFollow15m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के सुजौली रेंज के सीताराम पुरवा नहर पर स्थित एक फूस के बने घर में 86 वर्षीय वृद्ध महिला फूलवती पत्नी स्वर्गीय प्रभु अकेली सो रही थी इसी दौरान बीती रात घर के अंदर प्रवेश कर तेंदुआ उसको घसीट कर पास की हल्दी के खेत में ले गया और निवाला बना लिया सुबह क्षत विक्षत अवस्था में वृद्ध महिला का शव हल्दी के खेत से बरामद हुआ घटना की जब जानकारी हुई तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और घटना की जानकारी सुजौली पुलिस व वन विभाग व परिजनों को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है
0
0
Report

हरिद्वार के हर की पैड़ी पर मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाए गए

Haridwar, Uttarakhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में विशेष आयोजन किया गया। हर की पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। हजारों दीयों की रोशनी से हर की पैड़ी का ब्रह्मकुंड जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा से लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top