229001
रायबरेली- एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों का वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत 2 दिसम्बर को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-557/2024 धारा- 262/61 (2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त अमर पुत्र सिद्दकी निवासी खाली सहाट किला बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: डीपीआई के बाहर प्रदर्शन जारी, 1000 शिक्षकों की डिग्री मान्यता मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शिक्षक अभ्यर्थियों का डीपीआई के बाहर प्रदर्शन जारी पिछले 5 दिन से चल रहा प्रदर्शन मेरिट में आने के बाद शिक्षक अभ्यर्थी किए गए बाहर प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग D.EL.Ed डिग्री मान्य की जाए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान मेरिट शिक्षक अभ्यर्थी हुए बाहर 2024 में निकाली गई थी 10 हजार पदों पर भर्ती करीब 1000 शिक्षक अभ्यर्थी जिनके डिग्री मान्य नहीं की जा रही0
0
Report
खोड़ा कॉलोनी राशन वितरण सवाल, गोदाम में कम राशन तौलना और धमकाने के आरोप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी से राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि राशन विक्रेता के गोदाम में राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम किलोग्राम राशन तौला जा रहा है। शिकायत करने पर कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों को कथित तौर पर धमकाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं वीडियो में छोटे बच्चों से राशन के गोदाम/दफ्तर में काम कराए जाने का दावा भी किया जा रहा है। वायरल वीडियो0
0
Report
दौसा में कन्हैयालाल मीणा का दौरा, समरसता संकल्प रैली से संदेश
Noida, Uttar Pradesh:दौसा पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा का दौरा बसवा में समरसता संकल्प रैली को किया संबोधित संत रविदास के विचारों को बताया अनुकरणीय दौसा संसदीय क्षेत्र में गांव-गांव जा रहे हैं कन्हैयालाल संत रविदास की जन्मस्थली का ले जा रहे पवित्र कलश विधायक भागचंद टांकड़ा,हरिकेश मगलाना ,सरपंच गोरी देवी ,मुकेश मीणा ,पूर्व आईपीएस के सी मीणा समेत कई नेता रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
स singरौली: बारिश से कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती की अस्पताल पहुंच समय पर चुनौती
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली गर्भवती महिला को hospital ले जा रही एंबुलेंस बीच रास्ते में अटकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर उठे गंभीर सवाल। सिंगरौली जिले के देवसर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करदा से सामने आई तस्वीरें सरकारी व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां करती हैं। बारिश के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई, जिसके चलते प्रसव के लिए अस्पताल जा रही एंबुलेंस बीच रास्ते में ही फंस गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे एंबुलेंस मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना चाहिए, अगर सड़क के कीचड़ में फंस जाए तो जिम्मेदारी किसकी है? क्या किसी गर्भवती महिला की जिंदगी सड़क की बदहाली के भरोसे छोड़ देना ही विकास है?0
0
Report
गणेश नाइक ने नगरसेवकों को महासभा में भाग लेने का आदेश दिया
Navi Mumbai, Maharashtra:वनमंत्री गणेश नाईक यांचा सर्व नगरसेवकांना आदेश. 10 तारखेला होणाऱ्या महासभेत उपस्थित राहण्याबाबत भाजपा सर्व नगरसेवकांना बजावणार व्हीप. 10 तारखेला होणाऱ्या महासभेत सर्व नगरसेवकांनी सकाळपासून संध्याकाळपर्यंत हजर राहायचं, नाईकांचे आदेश. आगामी महासभेत एफएसआय आणि क्लस्टर बाबत दोन प्रस्ताव सत्ताधारी भाजपा आणणार आहे. 20 वर्षांची इमारत कॉलनी मधली तिथे क्लस्टर आणतायत मिसळपाव करण्याचा प्रयत्न करतायत. त्यांना माहित नाही इथे गणेश नाईक आहे घश्यातून काढेन. शहराच्या प्रत्येक विभागाचा इम्पॅक्ट असिस्टमेंट करणे आणि क्लस्टर योजने बाबत पुनर्वीचार करण्याबाबतचा प्रस्ताव. या नालायक लोकांनी अशी रचना केलेय की 4 एफएसआय मध्ये सर्व भागत असताना 3 एफएसआय बिल्डरच्या घश्यात घालण्याचा घाट. गणेश नाईकांची नगरविकास विभागातील धोरणांवर जहरी टीका.0
0
Report
इंदौर के राजा भोज ढाबे पर अवैध शराब सेवा, केस दर्ज
Indore, Madhya Pradesh:एंकर- राजा रघुवंशी के दोनो भाइयों पर हुई कार्रवाई दरअसल इंदौर में होटल ढाबे की चेकिंग के दौरान राऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी समेत संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने और धारा 223 बीएनएस के आदेश का उल्लंघन करने पर ढाबा संचालक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। वीओ- इंदौर पुलिस द्वारा होटल, ढाबे और लॉज की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान राऊ थाना पुलिस की टीम कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर पहुंची। जांच के दौरान ढाबे पर ग्राहकों को बिना वैध लाइसेंस के शराब परोसी जाती मिली। मामले में पुलिस ने ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ढाबे से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की भी जांच की। जांच में ढाबे पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने और धारा 223 बीएनएस के आदेश का उल्लंघन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा और एसीपी गांधीनगर निधि सक्सेना के निर्देश पर राऊ थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल ढाबा और लॉज संचालकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विओ 02 - आपको बता दे करवाई जिन विपिन रघुवंशी ओर सचिन रघुवंशी पर हुई यह दोनों चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के राजा के भाई है बाइट - निधि सक्सेना एसीपी0
0
Report
Advertisement
पप्पू यादव ने जंतर मंतर 25 हजार और 50 हजार के दावे से चौंकाया
Patna, Bihar:पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। पप्पू यादव ने कहा कि Gen Z आंदोलन के दौरान जिन दुकानदारों की दुकान टूटी है, जंतर मंतर पर उन्हें ₹25,000 और जिन छात्रों का समय निधन हुआ है उन्हें ₹50,000 की राशि उनके तरफ से मुहैया कराई जाएगी। पप्पू यादव ने यह भी बताया कि सावन के मौके पर कांवरिया पर 10 से अधिक शिविर उन्होंने शुरू करवाए हैं जिसमें रहना, खाना और अन्य सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त हैं। पप्पू यादव से बातचीत जी बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल ने।0
0
Report
आधारवाड़ी जेल से बाहर आए शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे, अदालत ने जमानत दी
Kalyan, Maharashtra:मारकूटा नगरसेवक रमेश म्हात्रे आधारवाडी जेल से बाहर आए। न्यायालय पर मेरा विश्वास है—इसका उत्तर देते हुए उन्होंने बोलना टाला। म्हात्रे को अब महाराष्ट्र से बाहर जाना पड़ सकता है। इस बीच न्यायालय ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है। अदालत के आदेशानुसार आगे की कार्रवाइयां होंगी।0
0
Report
स Singrauli में सड़क किनारे युवक की हत्या, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:लगभग 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़क किनारे मिला शव। झुरही सरई मुख्य मार्ग पर शव मिला। भारी संख्या में ग्रामीण एवं राहगीर एकत्रित। मौके पर एफएसएल की टीम एवं स्थानीय पुलिस पहुंचीं। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए। बरका चौकी के गन्नई ग्राम पंचायत भवन के पास युवक का शव मिला। मौके पर पूर्व मंत्री बंस मणि प्रसाद वर्मा ने हत्या के आरोप लगाए। एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है। भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद है।0
0
Report
Advertisement
Barmer के कुर्जा फांटा के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
Noida, Uttar Pradesh: बाड़मेर के कुर्जा फांटा के पास भीषण सड़क हादसा दो बाइक आमने सामने टकराई , सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हादसे में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल पहुंचाया गया सदर थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एडिशनल एसपी नितेश आर्य अस्पताल पहुँचे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जुटाई जानकारी हादसे में मृतकों की पहचान के प्रयास जारी घायल का अस्पताल में उपचार जारी सड़क हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
हरदोई में तमंचे की बरामदगी पर सियासी बवाल, गिरफ्तार युवक पर सवाल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में तमंचे की बरामदगी से शुरू हुई पुलिस कार्रवाई अब सियासी विवाद में बदल गई है। कासिमपुर पुलिस ने अंकित गौतम को उसके क्लीनिक से .315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक अंकित झोलाछाप डॉक्टर है और अवैध हथियार लेकर घूमता था। ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू निवासी अंकित पुत्र सूरजबली के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर और ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद उसके क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने भी उसके पास तमंचा होने की शिकायत की थी। गिरफ्तारी के बाद मामला अचानक सियासी हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रत्ना सिंह ने पुलिस के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि अंकित गौतम 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुआ था। रत्ना सिंह का आरोप है कि प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण अंकित को निशाना बनाया गया। उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक द्वेष के चलते झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्लीनिक से तमंचा बरामद होने की कहानी निराधार है। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी कार्रवाई को कानून के मुताबिक बताया है। क्षेत्राधिकारी सण्डीला संतोष सिंह के अनुसार अंकित झोलाछाप डॉक्टर है और बड़ागांव में क्लीनिक संचालित करता था। ग्रामीणों की शिकायत और पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सीओ के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूमता था और बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अब सवाल तमंचे से आगे बढ़कर सियासत तक पहुंच गया है। पुलिस इसे अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है, जबकि पार्टी प्रवक्ता इसे राजनीतिक प्रताड़ना बता रही हैं। जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने और उसके बाद हुई गिरफ्तारी को लेकर लगाए गए आरोपों ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। फिलहाल पुलिस और पार्टी के दावे एक-दूसरे के बिल्कुल उलट हैं। अब जांच में बरामदगी के तथ्यों और न्यायिक प्रक्रिया से ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी.0
0
Report
जयपुर पहुँचे नड्डा का स्वागत डिप्टी CM बैरवा और CM भजनलाल शर्मा की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:डिप्टी CM डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया स्वागत। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के जयपुर पहुंचने पर स्वागत किया। CM भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत-अभिनंदन。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर-झांसी रोड आत्महत्या केस: 5 आरोपियों पर FIR दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर झांसी रोड थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने वाले युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। दरअसल गुड़ी गुड़ा का नाका के रहने वाले जसपाल सिंह यादव ने 3 अगस्त को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर जान दे दी थी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में जसपाल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को संबोधित कर दोषियों को सजा और परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। सुसाइड नोट में जसपाल ने रवि कुमार, आशीष गुप्ता और रवि जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आरोपियों ने पिरामल बैंक से 3.45 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का लालच दिया। लोन प्रक्रिया के नाम पर आरोपियों ने जसपाल से 23 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके लिए उन्हें फर्जी बैंक दस्तावेज भी दिखाए गए। जब लोन नहीं मिला तो जसपाल ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी पहले उसे टहलाते रहे और फिर धमकाने लगे। परिवार ने बताया कि जसपाल प्रदेश में हाई प्रोफाइल जिम की चेन खोलना चाहता था। इसके लिए उसने डेढ़ करोड़ की जमीन पर लोन लेने की योजना बनाई थी। इसी दौरान आरोपी रवि जाटव मिला और उसने डेढ़ करोड़ की जमीन पर 3.45 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। झांसी रोड थाना पुलिस ने आशीष गुप्ता, रवि जाटव, रवि वाल्मीकि, छोटू सरपंच उर्फ धर्मवीर वाल्मीकि और वीरन वाल्मीकि के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
सहारनपुर में डाक कांवड़: महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और घर-खुशहाली की प्रार्थना
Saharanpur, Uttar Pradesh:गंगाजल चढ़ाने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांवड़ियों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। सहारनपुर से लाखों कांवड़िए गुजर चुके हैं, वहीं अब डाक कांवड़ की तैयारी भी जोर पकड़ने लगी है। खास बात यह है कि इस बार महिलाओं और युवतियों में भी डाक कांवड़ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा लालदास स्थित ग्राउंड में महिलाएं और युवा सुबह-शाम डाक कांवड़ की प्रैक्टिस कर रही हैं। सहारनपुर निवासी पूनम ने बताया कि वह करीब एक महीने से डाक कांवड़ की प्रैक्टिस कर रही हैं और पिछले चार साल से लगातार डाक कांवड़ लेकर जा रही हैं। उनकी शिव गौरी डाक कांवड़ के नाम से जाती है। पूनम ने बताया कि वे 9 अगस्त की शाम करीब 5 बजे डाक कांवड़ लेकर निकलेंगी और 11 अगस्त को जल चढ़ाएंगी। पूनम ने बताया कि उनकी भोलेनाथ से सबसे बड़ी प्रार्थना है कि उनका अपना मकान हो। उन्होंने कहा कि अभी वह किराये के मकान में रहती हैं और चाहती हैं कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनका खुद का घर हो जाए। इसके साथ ही वह अपनी सहेलियों के साथ दोस्ती हमेशा मजबूत बने रहने की भी प्रार्थना करती हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर पूनम ने योगी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को अब कांवड़ यात्रा में सुरक्षित माहौल मिल रहा है। इसी वजह से महिलाओं में डाक कांवड़ को लेकर उत्साह बढ़ा है। वहीं मानसी सैनी ने बताया कि यह उनकी चौथी डाक कांवड़ है और वह करीब एक महीने से इसकी प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम 9 अगस्त की शाम करीब 5 बजे डाक कांवड़ लेकर रवाना होगी और 11 अगस्त को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगी। मानसी ने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मनोकामना नहीं है, वह भोलेनाथ से बस यही प्रार्थना करती हैं कि सभी के घरों में खुशहाली बनी रहे और परिवार के लोग स्वस्थ एवं खुश रहें। उन्होंने भी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की व्यवस्थाओं को अच्छा बताया। खुशी स्वामी इस बार पहली बार डाक कांवड़ लेकर जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह डाक कांवड़ की प्रैक्टिस कर रही हैं और उनकी भोलेनाथ से मनोकामना है कि उनकी नौकरी लग जाए। खुशी ने बताया कि वह आर्मी या पुलिस में नौकरी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था है और प्रशासन की ओर से भी कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर इंतजाम किए गए हैं। डाक कांवड़ की तैयारी कर रही इन महिलाओं के बयानों से साफ है कि उनके लिए यह यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि अपनी-अपनी मनोकामनाओं को भोलेनाथ के चरणों में रखने का भी अवसर है। कोई अपने सपनों का घर मांग रही है, कोई आर्मी या पुलिस की नौकरी की कामना कर रही है तो कोई अपने परिवार में सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना कर रही है। महिलाओं का बढ़ता उत्साह इस बार की कांवड़ यात्रा में एक अलग तस्वीर पेश कर रहा है。0
0
Report
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में पुष्प वर्षा से कांवड़ियों में उत्साह
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में शिवभक्तों पर प्रशासन की ओर से पुष्प वर्षा की गई। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी दौरान शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुष्प वर्षा के दौरान पूरा महादेव मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभवन ने पुष्प वर्षा पर खुशी जताते हुए कहा कि पूरा महादेव मंदिर हजारों-लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। डीएम और एसपी ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग, मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की भीड़ की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
