229125
Raebareli - ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त
Rasulpur Gaharwali, Uttar Pradesh:ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त है. खासकर वो लोग जिन्हे सांस और हृदय रोग से सम्बंधित बीमारियां है , ऐसे मरीजों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सीने में तेज दर्द होना सांस लेने में दिक्कत होना , इसलिए इन बीमारी से पीड़ित लोग ठंड में अपना ज्यादा ध्यान रखे. गर्म कपडे पहने बिन वजह बहार न जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाल्मीकि सेना के विरोध में सफाई भर्ती पर रैली निकाली गई
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़).....राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सफाई कर्मचारी भर्ती विज्ञप्ति के विरोध में वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मिकों एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगरपालिका से कस्बे के बस स्टैंड तक रैली निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वायत शासन नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया। इसके साथ ही विरोध स्वरूप झाड़ू डाउन आंदोलन भी किया गया। वाल्मीकि सेना के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र बिवाल ने बताया कि सरकार की ओर से हाल ही में जारी वर्तमान सफाई कर्मचारी भर्ती विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए संविदा आधार पर करने का प्रावधान रखा गया है। भर्ती आरक्षण के आधार पर करने तथा चयनित कर्मचारियों को 7,410 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की शर्त रखी गई। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था वर्षों से सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ अन्याय है। विरोध जता रहे लोगों ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में पहले से सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए। भर्ती को आरक्षण मुक्त किया जाए संविदा व्यवस्था समाप्त कर नियमित सीधी भर्ती की जाए तथा अनुभव की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए ताकि सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.0
0
Report
झारखंड के छात्रों का आंदोलन: जेएसएससी-जेपीएससी में अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:जिस तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में नीट गड़बड़ी के मामले पर छात्रों ने प्रोटेस्ट किया उसके बाद झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन जेएसएससी सीजीएल सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए अनियमित के मामले को लेकर झारखंड के छात्र आंदोलनरत हैं। छात्रों ने कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों के मुद्दों को लेकर हंगामा किया लेकिन जब झारखंड के छात्र आंदोलन कर रहे हैं तो उन्हें उनका कोई साथ नहीं मिल रहा। तमाम राजनीतिक दल अगर स्टूडेंट हित में सोचते तो उन्हें झारखंड भी आना चाहिए था। हमारी मांग कोई बड़ी नहीं है जो अनियमितता हुआ है उसे दुरुस्त किया जाए जो एजेंसी ने परीक्षा कराई है वह सारी परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए। और जो उम्र सीमा है उसमें छूट देनी चाहिए जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। छात्रों का कहना है कि इसमें 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2023 और 2025 बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने, टीडीपीएल एजेंसी की भूमिका की सीबीआई और ईडी से जांच कराने, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और अभ्यर्थियों को अधिक पारदर्शी व्यवस्था देने की मांग की गई है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा。 विभिन्न मुद्दों पर छात्रों ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा थे जिस तरीके से दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भाषाओं की मर्यादा पार की गई झारखंड के छात्र ऐसा नहीं करेंगे। झारखंड के लोग कोई भी हिंसा नहीं करना चाहते। शांतिपूर्ण तरीके से हमारी जारी रहेगी0
0
Report
मायावती ने आकाश आनंद के प्रत्याशी चयन पर खंडन दिया, पावर सेंटर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- आकाश आनंद के द्वारा प्रत्याशी चयन की खबरों को मायावती ने खंडन कर दिया है, मायावती के इस खंडन के पीछे क्या वजह हो सकती है बाईट- राजनीतिक विश्लेषक (मायावती संदेश देना चाहती हैं कि पावर सेंटर उन्हीं के हाथ में है) मुद्दा- मायावती कभी आकाश को जिम्मेदारी देती हैं, कभी पदमुक्त करती हैं, क्या मायावती आकाश को लेकर कन्फ्यूज हैं या कुछ और प्लानिंग है बाईट- राजनीतिक विश्लेषक मुद्दा- क्या मायावती को आशंका है कि अगर आकाश को जिम्मेदारी दी तो पार्टी में दो पावर सेंटर बन सकते हैं बाईट- राजनीतिक विश्लेषक सैय्यद मोजिज0
0
Report
Advertisement
बफ्फ संपत्तियों के घोटाले पर सूफ़ी फाउंडेशन अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने
Moradabad, Uttar Pradesh:मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी के वफ्फ संपत्तियों के घोटाले के आरोपों पर भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी कशिश वारसी का बड़ा बयान, अगर बफ्फ संपत्तियों की आमदनियों का और बफ्फ संपत्तियों का सही इस्तेमाल होता तो तो मुसलमान का बच्चा आयुष्मान कार्ड, स्कॉलरशिप और प्रधानमंत्री आवास के लिए धक्के नहीं खा रहा होता, बल्कि मुसलमानो के बफ्फ संपत्तियों के अपने गरीबो के मकान, स्कूल, कॉलेज होते, बफ्फ संपत्तियों की आमदनी में घोटाले किए गए है, आज उसके सबूत भी सामने आ रहे है। बोले कशिश वारसी... जहाँ बफ्फ संपत्तियों की मस्जिदे है वहाँ कुछ कट्टरपंथी इमामो ने कब्जे कर रखे है और चंदा कर रहे है, उन जगहों पर प्रशासन सहयोग भी नहीं कर रहा जबकि बफ्फ संपत्ति की कमेटी है... उसके बाद भी कोई एक्शन नहीं, मुझे लगता है पूरी स्कूटनी की जरूरत है, इसकी मुख्यमंत्री जी कों संज्ञान लेने और ऐसे कट्टरपंथी लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने की जरूरत है। बाइट :- सूफ़ी कशिश वारसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन0
0
Report
झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम की उंगली काटी, इलाज के नाम पर लिए 25 हजार
Fatehpur, Uttar Pradesh:झोलाछाप डॉक्टर का अजब-गजब कारनाम आया सामने आठ साल की मासूम बच्ची की उंगली को काटकर किया अलग बिना बेहोशी दिए कैंची से काट दी मासूम की उंगली 11 हजार बोल्ट की लाइन करंट लगने के बाद झुलसी थी मासूम इलाज के नाम पर 25 हजार रूपए भी वसूले थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने कराया इलाज कराने के नाम पर समझौता थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर गांव का मामला0
0
Report
यूनुस खान का 62वां जन्मदिन: क्षेत्र में जनसेवा दिवस के रंग
डीडवाना से पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक यूनुस खान का 62वां जन्मदिन पूरे क्षेत्र में "जन सेवा दिवस" के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत सफा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम से हुई, जहां विधायक यूनुस खान ने जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किए। इसके बाद उन्होंने जीवन ज्योति संस्थान में विशेष योग्यजन बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटी और स्वयं सिद्धा आश्रम में वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया。 बांगड़ महिला महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा को समाज का सबसे मजबूत आधार बताया। वहीं डीडवाना कोर्ट परिसर में बार संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिवक्ताओं ने ई-लाइब्रेरी की मांग रखी, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया。 दिनभर जन सेवा केंद्र पर समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता का तांता लगा रहा, जिन्होंने विधायक यूनुस खान को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं。0
0
Report
Advertisement
पुष्कर में अस्पताल का शिलान्यास; क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं का नया दौर
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर में अस्पताल का शिलान्यास; क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं का नया दौर0
0
Report
सुजानगढ़: नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया सुजानगढ़ सदर थाना पुलिस की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने का मामला चार आरोपी गिरफ्तार, एसीजेएम कोर्ट में पेश, दो दिन के रिमांड पर कोतवाली सीआई मुकेश चंद्र ने दी जानकारी गत 29 जुलाई को नाकाबंदी के दौरान मारी थी सदर थाना पुलिस की गाड़ी को टक्कर सीआई गीतारानी सहित दो पुलिस कर्मी हुए थे घायल, आरोपी भी हुए थे चोटिल आरोपियों की कैम्पर गाड़ी से बरामद हुई थी देशी पिस्टल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान लेवा हमला करने के आरोप और आर्म्स एक्ट के तहत हुआ था मुकदमा दर्ज सुजानगढ़। गत 29 जुलाई को सदर थाने की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर नाकाबंदी तोड़ कर भागने की कोशिश करने वाले अंतरजिल्दा गिरोह के तीन और बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। जहां आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। इससे पहले गिरोह के एक आरोपी को रिमांड पर लिया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर गाड़ी, एक अवैध देशी कट्टा, 5 मोबाइल फोन तथा एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। थानाधिकारी मुकेश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। सीआई मुकेश चंद्र ने बताया कि आरोपी राकेश पुत्र बाबूलाल बावरी (24 वर्ष) निवासी कटराथल के विरूद्ध सीकर जिले के दादिया थाने में दहेज हत्या मामला दर्ज है। कमलेश सिंह उर्फ कमल (27 वर्ष) निवासी मुण्डवाड़ा, थाना सदर सीकर के विरूद्ध सीकर के सदर थाने एवं नेछवा थाने में अपहरण, मारपीट व रंगदारी के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। अशोक मीणा (25 वर्ष) निवासी सांगरवा, थाना रानोली (सीकर) के विरूद्ध खाटूश्यामजी थाने में हत्या, अपहरण व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। रमन उर्फ रामस्वरूप (24 वर्ष) निवासी चंद्रपुरा, थाना सदर सीकर के खिलाफ जयपुर वेस्ट रानोली एवं CIकर में हत्या के प्रयास व अपहरण के 3 मुकदमे दर्ज है। ज्ञात रहे कि नाकाबंदी के दौरान सदर थाने की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के पश्चात SI गीता रानी ने कोतवाली थाने में आर्म्स एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। बाइट मुकेश चंद्र, सीआई, कोतवाली थाना सुजानगढ़0
0
Report
मौसी-भतीजे प्रेम प्रसंग के बाद युवती की मौत, जांच जारी
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ मौसी-भतीजे के रिश्ते में प्रेम संबंध होने की बात सामने आने के बाद 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम खुजुआ सुखदेव सिंह निवासी लक्ष्मी कुशवाहा ने 25 जुलाई को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ग्राम गोदरी निवासी अमर कुशवाहा उर्फ छोटू, जिससे युवती का प्रेम संबंध था, लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते लक्ष्मी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
फरीदकोट पुलिस ने 208 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Kot Kapura, Punjab:ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ, ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਲੜੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ हਾਸਿਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੀ ਜੋਗੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਗੋਰਾਇਆ ਐਸ.ਪੀ (इੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ) ਫਰੀਦਕੋਟ ਜੀ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 02 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋ 208 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਵੇਰਵਿਆ ਮੁਤਾਬਿਕ ਮਿਤੀ 31 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਹੌਲ. ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੰ 442/ਫਰੀਦਕੋਟ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਫਰੀਦਕੋਟ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਦੇ ਬਰਾਏ ਗਸ਼ਤ ਵਾ ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੱਕੀ ਪੁਰਸ਼ਾ ਸਬੰਧੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਰੋਡ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪਾਸ ਮੋਜੂਦ ਸੀ ਤਾਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਸ਼ੈੱਡ ਥੱਲੇ ਇੱਕ ਸਪਲੈਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਰ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਬੈਠੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ ਜੋ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵੱਲ ਆਉਦਾ ਦੇਖ ਕੇ ਯਕਦਮ ਘਬਰਾਹ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਸਟਾਰਟ ਕਰਕੇ ਮੌਕਾ ਤੋ ਖਿਸ਼ਕਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੇ ਸਪਲੈਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰੀ (ਪੀ.ਬੀ 05 ਏ. ਐਸ. 7745) ਪਰ ਬੈਠੇ 02 ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਦੀ ਬਿਨਾਹ ਪਰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਨਾ੍ ਦੇ ਕਬਜਾ ਵਿੱਚੋ 208 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇੰਨ ਸਮੇਤ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫਾ ਅਤੇ ਸਪਲੈਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਤਿੰਨ ਫੋਨ ਮਾਰਕਾ ਵੀਵੋ, ਆਈਫੋਨ 13 ਅਤੇ ਓਪੋ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਦੋਸ਼ੀਆ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਮੰਨੂੰ ਅਤੇ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਹੈਰੀ ਵਜੋ ਹੋਈ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਦੋਨੋ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾ ਦੀ ਬਰਾਮਦਗੀ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਮੌਕੇ ਪਰ ਮੌਜੂਦ ਸਪਲੈਡਰ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਨੂੰ ਵੀ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੁੱਢਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਇਹ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਖੇਪ ਸਰਹੱਦੀ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚੋ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ, ਜਿਸਨੂੰ ਕਿ ਇਹਨਾ ਦੋਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗੇ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਫਰੀਦੋਕਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗਹਿਰਾਈ ਨਾਲ ਤਫਤੀਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਬੈਕਵਰਡ ਅਤੇ ਵਾਰਵਰਡ ਲਿੰਕਾਂ ਦੀ ਜਾਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਇਸ ਪੂਰੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਨੂੰ ਬੇਨਕਾਬ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਲੱਖਾ ਪੁੱਤਰ ਦਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਸੋਨੂੰ ਪੁਤਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਵਾਸੀ ਕੁੱਟੀ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੁੂੰ ਵੀ ਮੁੱਕਦਮੇ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ੀ ਵਜੋਂ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਵੇਂ ਦੋਸ਼ੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹਨ ਅਤੇ ਮੁੱਕਦਮੇ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਉਪਰੰਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਤਫਤੀਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ।ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾ ਵੱਲੋ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋ ਬੈਕਵਰਡ ਅਤੇ ਫਾਰਵਰਡ ਲਿੰਕਾ ਦੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਚ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ।0
0
Report
पप्पू यादव के चंदा प्रोटेस्ट पर बजरंग दल ने कांग्रेस कार्यालय घेरा; पुतला दहन
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- सांसद पप्पू यादव के द्वारा संसद में चंदा चोरी प्रोटेस्ट पर बजरंग दल के कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित है यही वजह है कि आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की घेराव की घोषणा की थी जिसके बाद शिंदे की छावनी में स्थित कांग्रेस कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया एक और जहां बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर आना चाह रहे थे तो वहीं कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया जहां पर बजरंग दल के नेताओं द्वारा पप्पू यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की बजरंग दल का कहना था कि पप्पू यादव और राहुल गांधी सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस पदाधिकारी का कहना था कि अगर बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर आ जाते तो लाठी डंडे लेकर उनसे निपटने के लिए तैयार थे।0
0
Report
मोहनिया में तीन मंजिला मकान गिरने से मजदूर की मृत्यु; सुरक्षा मानकों पर सवाल
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ संजीवनी हॉस्पिटल के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान पर काम करने के दौरान अचानक नीचे गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मजदूर की पहचान मोहनिया के इस्लामगंज (वार्ड संख्या 15) निवासी स्वर्गीय इद्रीस अंसारी के 51 वर्षीय पुत्र मकसूद अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मकसूद अंसारी संजीवनी अस्पताल के समीप एक निर्माणाधीन तीन मंजिले मकान पर रोज की तरह मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान असंतुलित होकर वे सीधे नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शनिवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहाँ प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की कमी को लेकर भी चिंता जताई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
जयपुर में पेयजल लाइन टूटी: हजारों लीटर पानी बहा, कॉलोनियाँ प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में टूटी पेयजल लाइन, हजारों लीटर पानी बहा, आधा दर्जन कॉलोनियों की सप्लाई प्रभावित\n\nजयपुर- राजधानी के जवाहर सर्किल क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट थाना के पास सरस्वती नगर में पेयजल सप्लाई लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।\n\nस्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन टूटने के बाद लंबे समय तक पानी लगातार बहता रहा, जिससे बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई।\n\nस्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर पाइपलाइन टूटी है, वहां एक दिन पहले ही नई सड़क का निर्माण किया गया था। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान या उसके प्रभाव से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिसके चलते यह स्थिति बनी।\n\nक्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग से पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने, पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।0
0
Report
घर के गेट पर अश्लील हरकत: आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Moradabad, Uttar Pradesh:महिला के साथ घर के गेट पर राहगीर युवक ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में जैसे ही महिला अपने घर के गेट पर पहुंची वैसे ही उससे आगे निकला युवक वापस आया और उसे पकडकर अश्लील हरकत करने लगा, महिला के शोर मचाते ही मौके से भागा आरोपी युवक, बीते 28 जुलाई की शाम 4 बजे की बताई जा रही घटना, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात युवक के खिलाफ किया बीएनएस की धारा 74 एवं 352 में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मामले में जाँच कर आरोपी युवक मुकेश की पहचान कर भेजा जेल, आरोपी मुकेश ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया, पुलिस ने आरोपी कों गिरफ्तार कर भेजा जेल, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के करुला का पूरा मामला।0
0
Report
डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद पर ग्रामीणों का चार घंटे का प्रदर्शन, फिर मार्ग खुला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में ग्रामिणों ने शनिवार को चार घंटे तक सड़क जाम किया। वार्ता के बाद मार्ग फिर से खुल गया। रेलवे ने कहा कि पुल नंबर 153 के नीचे से गुजरने वाला यह रास्ता अनधिकृत है और सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बंद होने से हजारों लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत के लिए जुटे रहे। बातचीत के बाद दोपहर करीब 1 बजे मार्ग खोला गया और प्रदर्शन समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने भविष्य में रेलवे और प्रशासन से स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार ही निर्णय लेने की मांग की है; प्रशासन ने सुरक्षा और आमजन की सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
Advertisement
