Raebareli: बछरावां CHC में गर्भवती दिव्यांग से लापरवाही
Raebareli, Uttar Pradesh:रविवार को बछरावां सीएचसी में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई। प्रसव पीड़ा से तड़पती दिव्यांग गर्भवती को अस्पताल स्टाफ ने भर्ती नहीं किया। पति ने कई बार इलाज की गुहार लगाई, लेकिन स्टाफ टहलाता रहा। प्रशासन की इस संवेदनहीनता से अस्पताल पर सवाल उठ रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
