Back
Raebareli229001blurImage

Raebareli - रामपुर गहिरखेत में जल जीवन मिशन का निरीक्षण, 90% घरों तक पहुंचा नल से जल

Mahesh kumar
May 24, 2025 16:14:18
Raebareli, Uttar Pradesh

महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की सचिव एवं नोडल अधिकारी बी. चंद्रकला ने रायबरेली जिले के डलमऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर गहिरखेत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही हर घर नल जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य पाइपलाइन से जल आपूर्ति, जल की शुद्धता और घरों में लगे नलों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। इसके पश्चात एक जनसभा में ग्रामीणों व लाभार्थियों से संवाद कर जल आपूर्ति की गुणवत्ता व उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने बताया कि अब तक लगभग 90 प्रतिशत घरों में नलों के माध्यम से जल आपूर्ति शुरू हो चुकी है। अधिकारी ने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए शेष घरों में भी जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|