Back
Hapur245201blurImage

Hapur - संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष निष्कासित

Sunder Sharma
May 24, 2025 17:28:14
Bachlota, Uttar Pradesh

भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पुनिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। संगठन के संस्थापक हरीश हूण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुनिया संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और संगठन के भीतर अलग गुट बनाकर BKU लोकहित को कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे। इन्हीं कारणों से लोकतांत्रिक अधिकारों और संगठन के वीटो पावर का प्रयोग करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया है। हरीश हूण ने कहा कि संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने के लिए यह निर्णय आवश्यक था। संगठन अब नए सिरे से एकजुट होकर किसान हितों के लिए काम करता रहेगा।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|