icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229204
MAMahtab AhmadFollow12 Mar 2025, 04:51 pm

Raebareli - मानदेय ने मिलने से रोजगार सेवकों की होली पड़ी फीकी

Dhamdhama, Uttar Pradesh:

रायबरेली जिले के ऊँचाहार विकास खंड में कार्यरत रोजगार सेवकों का बीते अक्तूबर माह से वेतन नहीं मिलने से दीपावली के बाद अब रंगों का त्यौहार होली भी फ़ीकी होने वाली है. मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवक अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं. मानदेय समय से न मिलने की वजह से कर्जदार हो गए हैं. इस होली में भी मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों की चिंता और बढ़ गई है. चिंता है कि होली कैसे मनाएंगे, बच्चों का रंग गुलाब कहां से खरीदेंगे. वही शहजादपुर गांव में तैनात रोजगार सेवक ने कहा कि मानदेय न मिलने के कारण हम सभी सविंदा कर्मचारियों की होली फीकी पड़ गई है. सरकार भी हम लोगो पर ध्यान नही दे रहे है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छठ घाटों की सफाई में मुस्लिम समुदाय ने भी बढ़ाया हाथ

Ansar Nagar, Jharkhand:छठ घाटों की सफाई में दिखी सामाजिक एकता, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़ाया हाथ चतरा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चतरा में छठ घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर परिषद के कर्मियों के साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि सफाई अभियान में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए और छठ घाटों की सफाई में अपना योगदान दिया। सभी लोगों ने मिलकर घाटों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। लोगों की सामूहिक भागीदारी ने यह संदेश दिया कि त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक भी होते।
0
0
Report

मध्यMurani पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया: दो पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौकही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दो पिस्तौल 19 कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना पर लौकही थाना ने हिरपट्टी गांव स्थित अनिल पासवान के घर की छापेमारी।गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से दो पिस्तौल मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने घर मे मौजूद एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से हथियारों की खरीद-बिक्री और आपूर्ति के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष गौरव कुमार की टीम ने छापामारी के क्रम में घर के अंदर बेड के गद्दे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन,उन्नीस जिंदा कारतूस और कारतूस का पट्टा बरामद किया है। SSP ने स्पष्ट कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई से नेपाल बॉर्डर इलाके में अवैध कारोबारियों सहित मादक पदार्थ तस्कर और हथियार तस्करों में हड़कम्प मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।
0
0
Report

रवि किशन शुक्ला ने रेलवे स्टेशन पर छठ के लिए मजबूत व्यवस्थाओं का दावा किया

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला रेलवे स्टेशन पर छठ के लिए घर लौट रहे यात्रियों से बातचीत किया। उन्होंने कहा, "छठ के इस महापर्व पर 241 ट्रेनें स्पेशल चलाई गई हैं ताकि लोग यहां से आ जा सकें। डेढ़ से दो लाख लोगों का आवागमन इस त्यौहार में होता है। किसी को कोई तकलीफ ना हो इसके लिए 2000 से ज्यादा फेरियां चल रही हैं... होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, पानी की व्यवस्था है, जर्मन हैंगर लगाया गया है... किसी को कोई परेशानी ना हो इसकी खास निगरानी करने के लिए मैं स्वयं आया हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।"
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर अस्पताल में प्रसूता की डेढ़ महीने बाद मौत, लापरवाही के आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर अस्पताल में प्रसूता की डेढ़ महीने बाद मौत, लापरवाही के आरोप. अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि महिला को स्टेबल करके मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. मामले में पीएम और जांच के आदेश दिए गए हैं. मृतिका के परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया, बाद में पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुला. मृतिका प्रसूता के पति का आरोप है कि ऑपरेशन में ब्लाडर की नस कट गई, ब्लीडिंग हुई, बच्चेदानी निकालनी पड़ी और बाद में किडनी फेल हो गई. इलाज में करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए, मकान गिरवी रखना पड़ा. अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि ब्लीडिंग के बाद सर्जिकल और मेडिसिन टीम ने 3-4 यूनिट ब्लड चढ़ाकर महिला को स्टेबल करके 29 तारीख की सुबह ही मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. डेढ़ महीने तक कहां इलाज चला, इसकी जानकारी नहीं है. महिला को मृत अवस्था में लाया गया. हमने पूरी तरह मैनेज करके, स्टेबल करके मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. अब टीम द्वारा पीएम होगा, उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
0
0
Report
0
0
Report

बोकारो में खरना के मौके पर बाजारों में रौनक, छठ पूजा की तैयारी तेज

Bokaro Steel City, Jharkhand:छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। आज खरना है ऐसे में लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे है। बोकारो के दूंदीबाग सहित चास में खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे है। पिछले साल की तुलना में इस बार थोड़ा मंहगा है। दुकानदार कह रहे है कि जैसे जैसे शाम होगा और भीड़ बढ़ेगी। लोक आस्था का महापर्व बोकारो में धूम धाम से मनाया जा रहा है। घाटों की भी सफाई हो चुकी है और अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। ऐसे में आज खरना और कल पहला अर्घ्य दिया जाना है। इसके दूसरे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समापन हो जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल

Datia, Madhya Pradesh:रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। वसई मलिक के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत होने की खबर है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सेवढ़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमलों से दस से अधिक घायल

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने अलग-अलग क्षेत्रों में हमला कर दस से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। अचानक हुए इन हमलों से शहर के ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गई। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही एक कुत्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों पर हमला कर रहा था। कुत्ते ने राह चलते लोगों को अपना निशाना बनाया। ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड के आसपास कुत्ते के हमले में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया और लोग घरों से निकलने में भी सतर्क नजर आए। कुत्ते के हमले में घायल होने वालों में आसिफ (25), सोनू जाटव (24), राजेंद्र (29), महेश सिंह (22), सुनीता भिलाला (33), पिरु नाथ (35), सतेंद्र (35), जितेंद्र (42), कुंदन पारछे (30) और संदीप (30) शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। कुछ घायलों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि सुबह से अब तक कुत्ते के काटने के दस से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल गृहस्थों ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नागरिकों ने नगरपालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने और शहर में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है。
0
0
Report

छतरपुर की खदान धसने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में खनिज माफियाओं द्वारा खोदी गई मिट्टी की खदान धंसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने दो साथियों के साथ घर के लिए मिट्टी खोदने गया था। इसी दौरान खदान धंस गई और वह दब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बमनौरा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के रहने वाले बल्लू यादव आज अपने दो साथियों के साथ खुदवाई की तरफ गए थे। वहां ये लोग घर में मिट्टी का उपयोग करने के लिए खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान खदान की मिट्टी धंस गई। मिट्टी में दबने से बल्लू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट होगा
0
0
Report
Advertisement

जालौन में तेज रफ्तार बाइक ने महिला की मौत, त्रयोदशी बाद घर लौट रहीं थीं

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान नया रामनगर निवासी 38 वर्षीय रंजना गौतम के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। दरअसल, रंजना गौतम उरई कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजना गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनका आठ वर्षीय बेटा हर्ष और 14 वर्षीय बेटी कनक माँ को खोने के गम में बदहवास हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report

बेगूं में पंचायत राज चुनाव: सुबह तक 15.56% मतदान

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं से पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक बेगूं में 15.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। क्षेत्र में कुल 93 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। पंचायत समिति के 17 और जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए मतदाता दो अलग-अलग वोट डाल रहे हैं। खास बात यह रही कि माधोपुर मतदान केंद्र पर मुरोली गांव के खेमराज दुबई से मतदान करने पहुंचे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आ रही है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर पहुंचीं, जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी

Alwar, Rajasthan:**पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं अलवर, दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि; शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस** **अलवर।** राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शनिवार को अलवर पहुंचीं। वे पूर्व मंत्री एवं दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचीं। वसुंधरा राजे सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए अलवर पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य भी देखने को मिला। दिवंगत डॉ. जसवंत यादव की पत्नी किरण यादव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गले लगकर भावुक हो गईं। राजे ने उन्हें सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य रखनेका संबल दिया और डॉक्टर जसवंत यादव के बेटे मोहित से भी मुलाक़ात कर ढाढस बंधाया । वसुंधरा राजे के अलवर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी हलचल रही। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
0
0
Report

छठ घाट की बदहाली से श्रद्धालु परेशान, हाईवे किनारे बना रहे वेेदी

Dipu RawatDipu RawatFollow6m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा में छठ घाट की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राथमिक विद्यालय के पास काली माता मंदिर के समीप स्थित करीब 3,200 वर्ग फुट की पोखरी में गंदगी और जमीन ऊबड़-खाबड़ होने से बेदी बनाने की जगह नहीं बची है। ऐसे में व्रती महिलाओं को गोरखपुर-परतावल हाईवे के किनारे बेदी बनानी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच अर्घ्य देना हादसे को दावत दे रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से पोखरी की सफाई, घाट का समतलीकरण और हाईवे पर पुलिस तैनाती की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top